Dehradun, 05 May 2026। उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी केदारनाथ रोपवे परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। परियोजना के लिए एग्रीमेंट साइन होने के साथ ही लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) जारी कर दिया गया है। इसके अलावा थ्रीडी लेजर (लिडार) सर्वे का काम भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जबकि तकनीकी और विस्तृत टोपोग्राफी सर्वे फिलहाल प्रगति पर है।
मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने एक उच्च स्तरीय बैठक में राज्य की विभिन्न रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारनाथ रोपवे परियोजना को प्राथमिकता देते हुए लॉजिस्टिक्स का ड्राई रन किया जाए और संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां सुधार कार्य जल्द शुरू किया जाए।
उन्होंने कुंड ब्रिज और नए बाईपास मार्गों के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही रोपवे के लोअर टर्मिनल पर पार्किंग व्यवस्था के लिए भूमि चिन्हांकन और हस्तांतरण प्रक्रिया को प्राथमिकता देने को कहा।
मसूरी रोपवे परियोजना की समीक्षा के दौरान संबंधित सड़क बाधाओं को तीन दिन में दूर करने के निर्देश दिए गए, जबकि हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना में भी तेजी लाई जा रही है।
बैठक में ब्रिडकुल को रोपवे परियोजनाओं के लिए सशक्त नियामक संस्था के रूप में विकसित करने और परियोजनाओं की प्राथमिकता तय करने के लिए उपसमिति गठन का भी निर्णय लिया गया।
इस परियोजना के पूरा होने से चारधाम यात्रा अधिक सुगम होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी
Leave a comment
Leave a comment




