By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 20वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्‍तराखंड से 23 खिलाडी करेंगे शिरकत
Share
Notification Show More
Latest News
MDDA ACTION: जाखन और सिनोला में अवैध निर्माण सील
उत्तराखंड
फिल्म-फ्रेंडली नीति से उत्तराखंड बना शूटिंग हब
उत्तराखंड
एक अप्रैल  से टोल प्लाजा पर बंद हो सकता है नकद भुगतान 
देश-विदेश
5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
उत्तराखंड
बजट बनेगा विकास की दिशा तय करने वाला दस्तावेज : धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्पोर्ट्स > 20वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्‍तराखंड से 23 खिलाडी करेंगे शिरकत
स्पोर्ट्स

20वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्‍तराखंड से 23 खिलाडी करेंगे शिरकत

Web Editor
Last updated: 2025/06/24 at 1:09 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

14 पुरुष और नौ महिला खिलाडी होंगी शामिल

देहरादून : आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 20वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के तेईस खिलाड़ी भाग लेंगे। दिनांक 25 से 30 जून 2025 तक देहरादून स्थित साउथ एशिया के सबसे बड़े और सुसज्जित हिमादरी आइस स्केटिंग रिंक में आयोजित होने वाले 20वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में महिला व पुरुषों के विभिन्न वर्गों में भाग लेने के लिए आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से 14 पुरुष खिलाड़ी और 9 महिला खिलाड़ियों का चयन कर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जा रहा है।

आइस स्केटिंग की स्पर्धाओं में फिगर स्केटिंग और स्पीड स्केटिंग की विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में देश भर से लगभग पाँच सौ से अधिक खिलाड़ियों के बीच उत्तराखंड के खिलाड़ी अपना हुनर दिखलाएंगे। यहाँ यह बतलाना आवश्यक है कि आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया स्केटिंग को देश में पूर्ण रूप से विकसित करने के प्रयासों के तहत और खिलाड़ियों के स्तर को ऊँचा करने के लिए प्रतियोगिता से पहले फिगर स्केटिंग के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक याकूब कुबे से देश के विभिन्न हिस्सों से आए खिलाड़ियों को स्केटिंग की बारीकियों से रूबरू कराया जा रहा है।

इस वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु और कैटेगरी में फिगर स्केटिंग की मात्र एकल (सोलो) प्रतियोगिता ही होगी। साथ ही स्पीड स्केटिंग में भी विभिन्न आयु वर्ग में विभिन्न दूरियों की शॉर्ट ट्रैक रेस और रिले रेस की प्रतियोगिताएँ शामिल की गई हैं। फिगर स्केटिंग में स्टारलेट, राइजिंग स्टार्स, प्री-जुवेनाइल, जुवेनाइल, प्री-नोविस, बेसिक नोविस, इंटरमीडिएट नोविस, जूनियर और सीनियर वर्ग की स्पर्धाएँ होंगी। वहीं स्पीड स्केटिंग शॉर्ट ट्रैक में सीनियर, जूनियर A, B, C, D, E, F, रिले पुरुष, महिला और मिश्रित स्पर्धाएँ होंगी। इन स्पर्धाओं में उत्तराखंड के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और अपना मेडल सुनिश्चित करेंगे।

फिगर स्केटिंग में क्रमशः अपेक्षा गुंजियाल, यशस्वी सिंह, तनिष्का सिंह, अमिताभ सिंह, अपुर्वा सिंह, साईया नेगी, आयुष जगूडी, नैवेद्य नेगी, आदर्श सिंह रावत, मौलिक अग्रवाल, मानवी ढोंडियाल, अजिष्ट सिंह रावत शामिल होंगे। वहीं स्पीड स्केटिंग में गर्वित चावला, ओजश तेनजिंग धर्मसत्तू, आर्यन सिंह सिकरवार, आयुष रमेश कंसवाल, अस्तित्व डोभाल, मीमांसा नेगी, अग्रिमा भट्ट, धैर्य, निशिता भाटिया, वान्या नेगी और अनमोल सजवान भाग लेंगे । उत्तराखंड टीम कोच के रूप में सुखबीर सिंह रावत और टीम मैनेजर के रूप में यशवंत सिंह व ऑफिशियल के तौर पर श्री नागेंद्र नेगी को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली ने आइस रिंक देहरादून को खोलने की अपनी वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी सहित खेल मंत्री श रेखा आर्य और विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री अमित सिन्हा का विशेष धन्यवाद प्रेषित किया।

उन्होंने वर्ष 2025 के राष्ट्रीय आइस स्केटिंग खेलों को उत्तराखंड के देहरादून में अवस्थित हिमाद्री आइस स्केटिंग रिंग में आयोजित करने के लिए खासतौर पर आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और इंडियन ओलंपिक संघ के सदस्य तथा एशियन आइस स्केटिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमिताभ शर्मा के देश में आइस स्केटिंग को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के संकल्प और प्रयासों की प्रशंसा कर धन्यवाद भी प्रेषित किया और बीसवीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की । और उत्तराखंड के खेल प्रेमियो से अपील की कि वे आइस स्केटिंग के रोमांच को आत्मसात करने हिमाद्री आइस रिकं जरूर पहुंचे।
इस मौके पर आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सदस्यों सहित स्केटिंग खेल प्रेमी मौजूद रहे।

You Might Also Like

लक्ष्य सेन बने आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन

रेल मंत्री से मिली क्रिकेटर स्नेहा राणा

दून में स्नेहा पर बरसा स्नेह 

निवेदिता व कास्वी ने जीता गोल्ड, नेशनल के लिए भी चयन

एसजीआरआरयू खेलोत्सव-2025 का भव्य समापन, स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज ओवरऑल चैम्पियन

TAGGED: 23 players from Uttarakhand will participate in the 20th National Ice Skating Competition
Web Editor June 24, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गंगोत्री हाईवे पर नशे धुत बस चालक ने संकट में डाली 20 तीर्थ यात्रियों की जान
Next Article पिछले साल की तुलना में इस बार दून में सडक हादसों में 21% तक कमी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

MDDA ACTION: जाखन और सिनोला में अवैध निर्माण सील
उत्तराखंड February 21, 2026
फिल्म-फ्रेंडली नीति से उत्तराखंड बना शूटिंग हब
उत्तराखंड February 21, 2026
एक अप्रैल  से टोल प्लाजा पर बंद हो सकता है नकद भुगतान 
देश-विदेश February 21, 2026
5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
उत्तराखंड February 21, 2026

Recent Posts

  • MDDA ACTION: जाखन और सिनोला में अवैध निर्माण सील
  • फिल्म-फ्रेंडली नीति से उत्तराखंड बना शूटिंग हब
  • एक अप्रैल  से टोल प्लाजा पर बंद हो सकता है नकद भुगतान 
  • 5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
  • बजट बनेगा विकास की दिशा तय करने वाला दस्तावेज : धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,988)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,899)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,388)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,256)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,192)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?