By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गंगा, यमुना, अलकनंंदा और मंदाकिनी चेतावनी रेखा के करीब, रुद्रप्रयाग में करायी जा रही मुनादी
Share
Notification Show More
Latest News
लोब गांव में बेटियों ने दी मां को मुखाग्नि
उत्तराखंड
लेक फेस्टिवल में मोर्टार और मशीनगन का रोमांच
उत्तराखंड
बजट में दिखा ‘विकसित उत्तराखण्ड 2047’ का विजन 
उत्तराखंड
धामी के बजट में सबका साथ सबका विकास 
उत्तराखंड
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > गंगा, यमुना, अलकनंंदा और मंदाकिनी चेतावनी रेखा के करीब, रुद्रप्रयाग में करायी जा रही मुनादी
उत्तराखंड

गंगा, यमुना, अलकनंंदा और मंदाकिनी चेतावनी रेखा के करीब, रुद्रप्रयाग में करायी जा रही मुनादी

Web Editor
Last updated: 2025/06/29 at 8:08 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

रुद्रप्रयाग में  नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने के निर्देश

देहरादून में कारगी ग्रांट क्षेत्र में नदी किनारे बने दो मकान गिरे

Contents
रुद्रप्रयाग में  नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने के निर्देशदेहरादून में कारगी ग्रांट क्षेत्र में नदी किनारे बने दो मकान गिरे

देहरादून : प्रदेश लगातार हो रही  बारिश के बीच नदियां उफान पर हैं। रिषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा के पास है तो विकासनगर में यमुना नदी भी चेतावनी रेखा के करीब बह रही है। वहीं रुद्रप्रयाग में  भी अलकनंदा और मंदाकिनी चेतावनी रेखा के करीब हैं। रविवार प्रातः 10 बजे की स्थिति के अनुसार अलकनंदा नदी 625.200 मीटर एवं मंदाकिनी नदी 624.150 मीटर के जलस्तर पर बह रही है। जबकि अलकनंदा का वार्निंग लेवल 626.00 मीटर और मंदाकिनी का 625.00 मीटर निर्धारित है। दोनों नदियों का जलस्तर अब चेतावनी स्तर के बेहद करीब पहुंच गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि नदियों के किनारे रह रहे लोगों को समय-समय पर लाउडस्पीकर के माध्यम से चेतावनी दी जा रही है। साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं।

दूसरी ओर देहरादून में कोतवाली पटेल नगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से कारगीग्रांट क्षेत्र में नदी के किनारे बने दो मकानों के ढहने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर कोतवाली पटेल नगर से पुलिस बल तथा फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुँचे तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा मौके पर उपस्थित पुलिस बल तथा फायर सर्विस के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी देहरादून द्वारा आसपास के मकानों को खाली कराने तथा मौके पर भीड़ नियंत्रित हेतु समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।  घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है तथा मौके पर 02 मकान ढह गये है तथा पास स्थित 02 मकानों में दरार आयी है।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा आसपास के 10 मकानों को खाली कराया गया है तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। मौके पर भीड़ नियंत्रण हेतु पीएसी बल को नियुक्त किया गया है।

 

You Might Also Like

लोब गांव में बेटियों ने दी मां को मुखाग्नि

लेक फेस्टिवल में मोर्टार और मशीनगन का रोमांच

बजट में दिखा ‘विकसित उत्तराखण्ड 2047’ का विजन 

धामी के बजट में सबका साथ सबका विकास 

ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील

TAGGED: Alaknanda and Mandakini are close to the warning line, announcement is being made in Rudraprayag, Ganga, Yamuna
Web Editor June 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बहराइच में आइ फोन के लिए नाबालिगों ने की युवक की हत्‍या
Next Article गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे जिस्म फरोसी के धंधे का भंडाफोड़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोब गांव में बेटियों ने दी मां को मुखाग्नि
उत्तराखंड March 10, 2026
लेक फेस्टिवल में मोर्टार और मशीनगन का रोमांच
उत्तराखंड March 10, 2026
बजट में दिखा ‘विकसित उत्तराखण्ड 2047’ का विजन 
उत्तराखंड March 10, 2026
धामी के बजट में सबका साथ सबका विकास 
उत्तराखंड March 10, 2026

Recent Posts

  • लोब गांव में बेटियों ने दी मां को मुखाग्नि
  • लेक फेस्टिवल में मोर्टार और मशीनगन का रोमांच
  • बजट में दिखा ‘विकसित उत्तराखण्ड 2047’ का विजन 
  • धामी के बजट में सबका साथ सबका विकास 
  • ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,030)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,934)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,420)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,290)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,218)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?