By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: आखिरी बार सालभर पहले हुई थी घर वालों से बात, अब चौराबाडी ग्‍लेश्यिर में मिला कंकाल
Share
Notification Show More
Latest News
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड
मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड
देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > आखिरी बार सालभर पहले हुई थी घर वालों से बात, अब चौराबाडी ग्‍लेश्यिर में मिला कंकाल
क्राइम

आखिरी बार सालभर पहले हुई थी घर वालों से बात, अब चौराबाडी ग्‍लेश्यिर में मिला कंकाल

Web Editor
Last updated: 2025/08/27 at 3:14 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Human Skeleton Found Near Kedarnath Identified as Missing Telangana Youth

रुद्रप्रयाग, 27 अगस्‍त 2025 : केदारनाथ धाम के पीछे चौराबाड़ी ग्लेशियर क्षेत्र में एक साल से लापता तेलंगाना के एक युवक का कंकाल मिला है। पुलिस ने कंकाल के पास से मिले मोबाइल फोन और आईडी के आधार पर मृतक की पहचान नोमुला रोश्वन्थ के रूप में की है।

यह घटना तब सामने आई जब केदारनाथ में व्यापार करने वाले कुछ स्थानीय युवक अपने खाली समय में चौराबाड़ी ग्लेशियर की तरफ घूमने गए थे। पत्थरों के बीच एक मानव कंकाल देखकर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और यात्रा प्रबंधन टीम (YMF) मौके पर पहुंची। घटनास्थल से कंकाल के साथ एक बैग में एक मोबाइल फोन और एक पहचान पत्र मिला। आईडी के आधार पर पुलिस ने तेलंगाना पुलिस और रोश्वन्थ के परिजनों से संपर्क किया।

निरीक्षक यात्रा केदारनाथ राजीव चौहान ने बताया कि परिजनों ने पुष्टि की है कि रोश्वन्थ की गुमशुदगी पिछले साल 31 अगस्त को दर्ज कराई गई थी। परिजनों के अनुसार, 30 अगस्त 2024 को रोश्वन्थ से उनका आखिरी संपर्क हुआ था, तब उसने खुद को उत्तराखंड में होने की बात कही थी, जबकि घर से उसने दिल्ली जाने की जानकारी दी थी।

पुलिस ने बताया कि बरामद कंकाल को नियमानुसार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया गया है। परिजनों और संबंधित पुलिस के पहुंचने पर शव को उन्हें सौंप दिया जाएगा। यह घटना एक बार फिर उन तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है, जो केदारनाथ जैसे दुर्गम क्षेत्रों में जाते हैं।

 

 

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: A human skeleton was discovered near Kedarnath's Chorabari Glacier, a Telangana youth missing for a year. The discovery highlights the dangers of the area., identified as Nomula Roshwanth
Web Editor August 27, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article छात्र गुटों का विवाद: 24 घंटे में 7 उपद्रवी छात्र गिरफ्तार
Next Article उत्तराखंड फोटो फेयर को लेकर उत्साह, देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसाइटी का समर्थन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड April 29, 2026
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड April 29, 2026
मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड April 29, 2026
देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
उत्तराखंड April 29, 2026

Recent Posts

  • कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
  • अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
  • मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,132)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,018)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,527)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,406)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,303)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?