By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: स्कूल-कॉलेज टाइम पर अराजकता फैलाने वाले युवकों के खिलाफ चलेगा अभियान
Share
Notification Show More
Latest News
आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
उत्तराखंड
हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
उत्तराखंड
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > स्कूल-कॉलेज टाइम पर अराजकता फैलाने वाले युवकों के खिलाफ चलेगा अभियान
क्राइम

स्कूल-कॉलेज टाइम पर अराजकता फैलाने वाले युवकों के खिलाफ चलेगा अभियान

Web Editor
Last updated: 2025/09/12 at 7:02 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Uttarakhand Police Launches Major Anti-Drug and Cyber Crime Initiative in Khatima

आईजी कुमाऊं ने खटीमा में जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

खटीमा, 12 सितंबर 2025 :  उत्तराखण्ड को नशा मुक्त और साइबर अपराध रहित बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने बड़ी पहल की है। खटीमा कोतवाली में आयोजित थाना दिवस पर पहुंची पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल ने जनता दरबार और सैनिक सम्मेलन के माध्यम से आमजन व पुलिस कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जनता दरबार में खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता और झनकईया क्षेत्र से आए नागरिकों ने महिला सुरक्षा, साइबर ठगी, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, यातायात अव्यवस्था और अराजक युवाओं से जुड़ी कई समस्याएं रखीं। आईजी अग्रवाल ने इन मुद्दों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि साइबर क्राइम और नशाखोरी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि ड्रग्स से जुड़े मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें । यदि कार्रवाई नहीं होती है, तो संबंधित अधिकारी पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी।

साइबर अपराधों, विशेष रूप से “डिजिटल अरेस्ट” जैसे फर्जी मामलों पर चिंता जताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका कोई कानूनी आधार नहीं है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे खासकर वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करें और किसी भी लिंक या कॉल पर जल्दबाज़ी में प्रतिक्रिया न दें।

स्कूल-कॉलेज टाइम पर अराजकता फैलाने वाले युवकों की शिकायतों पर आईजी ने एक माह का विशेष अभियान चलाकर मॉडिफाइड मोटरसाइकिलें सीज करने के निर्देश दिए। साथ ही, अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की।

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने काउंसलिंग और मुकदमे की सशक्त पैरवी के निर्देश दिए। यातायात समस्या के समाधान हेतु एक विशेष कमेटी बनाकर एक माह में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया।

सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने “मिशन संवाद” के तहत महिला रेस्ट रूम, बीट बुक का बेहतर उपयोग और स्मार्ट पुलिसिंग पर जोर दिया।

आईजी ने कहा, “पुलिस और जनता की भागीदारी से ही हम नशा, अपराध और साइबर धोखाधड़ी पर प्रभावी नियंत्रण पा सकते हैं।”

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: and launched a special campaign against drug abuse and youth-related disturbances., especially "digital arrest" scams, In a major move to make Uttarakhand drug and cyber crime-free, Kumaon IG Riddhim Aggarwal addressed public concerns in Khatima. She announced a crackdown on cyber fraud
Web Editor September 12, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अमन के साथ मर्सिडीज़ उडा ले गया मोनू, 12 घंटे में ही हवालात की सैर
Next Article कुट्टू का आटा बेचने के लिए लाइसेंस या पंजीकरण अनिवार्य,  SOP जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
उत्तराखंड May 1, 2026
हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल
उत्तराखंड May 1, 2026
उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
उत्तराखंड May 1, 2026
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड April 29, 2026

Recent Posts

  • आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
  • हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल
  • उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
  • कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
  • अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,136)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,019)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,528)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,408)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,303)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?