By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सोशल मीडिया पर वायरल UKSSSC परीक्षा पेपर के स्क्रीन शाट,जांच के लिए SIT गठित 
Share
Notification Show More
Latest News
एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
उत्तराखंड
भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
उत्तराखंड
व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
उत्तराखंड
आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी
उत्तराखंड
कुंभ 2027: हरिद्वार में ‘ग्रीन घाट’ और सौंदर्यीकरण पर जोर
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > सोशल मीडिया पर वायरल UKSSSC परीक्षा पेपर के स्क्रीन शाट,जांच के लिए SIT गठित 
क्राइम

सोशल मीडिया पर वायरल UKSSSC परीक्षा पेपर के स्क्रीन शाट,जांच के लिए SIT गठित 

Web Editor
Last updated: 2025/09/21 at 11:47 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

UKSSSC Exam Paper Leak Case in Dehradun: SIT Investigation Underway

देहरादून, 22 सितंबर 2025 : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 21 सितम्बर को आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्नपत्र के कथित लीक मामले ने प्रदेश की परीक्षा प्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर परीक्षा समाप्ति के कुछ समय बाद प्रश्नपत्र के स्क्रीनशॉट्स वायरल होने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

Contents
UKSSSC Exam Paper Leak Case in Dehradun: SIT Investigation Underwayरायपुर थाने में मामला दर्ज

UKSSSC की ओर से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर की गई जांच में सामने आया कि परीक्षा सुबह 11:00 बजे शुरू हुई थी, और प्रारंभ से लेकर समाप्ति (करीब 01:00 बजे तक) तक किसी भी जिले से प्रश्नपत्र के लीक होने की कोई शिकायत नहीं मिली थी। लेकिन दोपहर 01:30 बजे के करीब सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट्स वायरल होने लगे, जिनमें पेपर के प्रश्नों के फोटो होने का दावा किया गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि सबसे पहले ये प्रश्नपत्र की फोटो सुमन नामक महिला, जो वर्तमान में अमरोड़ा डिग्री कॉलेज, प्रतापनगर (टिहरी गढ़वाल) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं, के पास पहुँची थीं। सुमन ने बताया कि यह फोटो खालिद मलिक नामक व्यक्ति ने उन्हें भेजी थी, जो पूर्व में सीपीडब्ल्यूडी में संविदा पर जूनियर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे और मूल रूप से हरिद्वार निवासी हैं।

खालिद ने अपनी एक “बहन” के नाम से सुमन को यह प्रश्न पूछे और उनसे उत्तर देने का अनुरोध किया। सुमन द्वारा प्रश्नों के उत्तर दिए गए और उनके स्क्रीनशॉट भी अपने मोबाइल में सहेजे गए। इसके बाद सुमन ने यह जानकारी पुलिस को देने का इरादा जताते हुए बॉबी पंवार को इसकी सूचना दी, लेकिन बॉबी ने कथित रूप से सुमन को स्क्रीनशॉट्स भेजने को कहा और पुलिस को जानकारी न देने की सलाह दी।

बॉबी पंवार पर आरोप है कि उन्होंने बिना किसी अधिकृत पुष्टि के यह स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये, जिससे परीक्षा प्रणाली की गरिमा को ठेस पहुंची और शासन-प्रशासन के विरुद्ध कई आपत्तिजनक टिप्पणियाँ सोशल मीडिया पर प्रसारित की गईं।


रायपुर थाने में मामला दर्ज

घटना के आधार पर थाना रायपुर में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण) अध्यादेश, 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा सुमन के माध्यम से सामने आए अन्य संदिग्धों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक की जांच में किसी संगठित गैंग या सुनियोजित पेपर लीक रैकेट की संलिप्तता नहीं पाई गई है। प्रारंभिक रूप से यह एक व्यक्ति द्वारा परीक्षा केंद्र से पेपर के कुछ प्रश्नों की फोटो लेकर भेजने का मामला प्रतीत होता है।

पुलिस द्वारा संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ ठोस साक्ष्य भी जुटा लिये गए हैं। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है

 

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: 2025. Police have identified suspects and are taking strict action., A special investigation team (SIT) has been formed in Dehradun to probe the alleged leak of the UKSSSC graduate-level exam paper held on September 21
Web Editor September 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून में 12 प्रमुख क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू
Next Article आपदा प्रभावित गांव को गोद लेगा अखाड़ा परिषद,मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 34 लाख रुपये
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
उत्तराखंड April 3, 2026
भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
उत्तराखंड April 3, 2026
व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
उत्तराखंड April 3, 2026
आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी
उत्तराखंड April 3, 2026

Recent Posts

  • एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
  • भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
  • व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
  • आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी
  • कुंभ 2027: हरिद्वार में ‘ग्रीन घाट’ और सौंदर्यीकरण पर जोर

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,080)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,974)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,474)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,348)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,261)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?