By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार से पवित्र छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तराखंड
नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश
उत्तराखंड
मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी
उत्तराखंड
अब AI करेगा हाथियों की हिफाजत, ट्रैक पर आते ही लोको पायलट को मिलेगा अलर्ट
उत्तराखंड
घर के आंगन से उठा ले गया बाघ, सल्ट में 21 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार से पवित्र छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार से पवित्र छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

Web Editor
Last updated: 2025/09/28 at 1:48 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

CM Pushkar Singh Dhami Flags Off Holy Chhari Yatra from Haridwar

हरिद्वार, 28 सितंबर 2025. : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को तीर्थनगरी हरिद्वार स्थित अधिष्ठात्री माया देवी मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान के बीच पवित्र छड़ी यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देवी की पूजा-अर्चना कर छड़ी का अभिषेक किया और संतों का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की व्यापकता और अद्वैत वेदांत की धारा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने इसे उत्तराखंड की विविधता और एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह यात्रा कुमाऊं से गढ़वाल, हिमालय की ऊंचाइयों से लेकर गंगा-यमुना की तराई तक सभी को जोड़ती है।

उन्होंने आठवीं शताब्दी में आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा शुरू की गई इस परंपरा का स्मरण करते हुए कहा कि लगभग 70 वर्ष तक बंद रहने के बाद महंत हरिगिरि महाराज के प्रयासों से वर्ष 2019 में पुनः प्रारंभ हुई छड़ी यात्रा अब सामाजिक व सांस्कृतिक चेतना का माध्यम बन चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के साथ-साथ सनातन संस्कृति के संरक्षण और पुनर्निर्माण की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। काशी विश्वनाथ, महाकाल लोक, बद्रीनाथ, केदारनाथ और अयोध्या में राम मंदिर जैसी परियोजनाएं इसका प्रमाण हैं। साथ ही उन्होंने 2027 में हरिद्वार कुंभ मेले को भव्य और दिव्य स्वरूप देने का आश्वासन दिया।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरिगिरि ने बताया कि जूना अखाड़े से निकली यह छड़ी यात्रा यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और कुमाऊं मंडल के विभिन्न तीर्थ स्थलों से होकर पुनः हरिद्वार लौटेगी।

इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरी, संत-महात्मा, विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, मेयर किरण जैसल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार

नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश

मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी

अब AI करेगा हाथियों की हिफाजत, ट्रैक पर आते ही लोको पायलट को मिलेगा अलर्ट

घर के आंगन से उठा ले गया बाघ, सल्ट में 21 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

TAGGED: and Sanatan cultural heritage., diversity, Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami inaugurated the sacred Chhari Yatra from Haridwar’s Maya Devi Temple with Vedic rituals. He called the yatra a symbol of unity
Web Editor September 28, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article तुलाज़ इंस्टीट्यूट में “हैक द फ्यूचर 2.0” का आयोजन
Next Article छात्र से कार धुलवाने वाला शिक्षक निलंबित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तराखंड August 4, 2026
नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश
उत्तराखंड August 4, 2026
मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी
उत्तराखंड August 4, 2026
अब AI करेगा हाथियों की हिफाजत, ट्रैक पर आते ही लोको पायलट को मिलेगा अलर्ट
उत्तराखंड August 3, 2026

Recent Posts

  • दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
  • नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश
  • मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी
  • अब AI करेगा हाथियों की हिफाजत, ट्रैक पर आते ही लोको पायलट को मिलेगा अलर्ट
  • घर के आंगन से उठा ले गया बाघ, सल्ट में 21 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,737)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,599)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,079)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,014)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,820)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?