By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: भालुओं के खानपान में बदलाव से वैज्ञानिक हैरान, रेड पांडा का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ काला भालू
Share
Notification Show More
Latest News
भालुओं के खानपान में बदलाव से वैज्ञानिक हैरान, रेड पांडा का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ काला भालू
उत्तराखंड
बदरीनाथ धाम में शीतकालीन प्रवास की तैयारियां शुरू, चार दिन में पूरी होंगी पंच पूजाएं
उत्तराखंड
भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड
शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद, डोली ऊखीमठ रवाना
उत्तराखंड
उत्तराखंड के सभी 108 नगर निकाय ओडीएफ घोषित, 90 प्रतिशत कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > भालुओं के खानपान में बदलाव से वैज्ञानिक हैरान, रेड पांडा का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ काला भालू
उत्तराखंड

भालुओं के खानपान में बदलाव से वैज्ञानिक हैरान, रेड पांडा का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ काला भालू

Web Editor
Last updated: 2026/11/13 at 8:30 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 13 November2026 । हिमालय के जंगलों में वन्यजीवों के व्यवहार और भोजन की आदतों में बदलाव के संकेत वैज्ञानिकों के लिए नई चुनौती बन रहे हैं। पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क में एशियाई काले भालू की एक असामान्य गतिविधि कैमरा ट्रैप में दर्ज हुई है। यहां एक काले भालू को संकटग्रस्त रेड पांडा का शिकार करते हुए देखा गया। इस दुर्लभ घटना ने हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र में शिकारी और शिकार के बीच संबंधों को लेकर वैज्ञानिकों का ध्यान खींचा है।

इस घटना का अध्ययन देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) की शोधकर्ता पूजा कुमारी, डॉ. बिलाल हबीब और डॉ. गोविंदन वीरस्वामी गोपी ने किया है। शोध को ‘जर्नल ऑफ थ्रेटेंड टैक्सा’ में प्रकाशित किया गया है।

 

नवंबर से मार्च तक शीतनिद्रा में रहते हैं भालू

शोध की प्रमुख लेखिका पूजा कुमारी के अनुसार, एशियाई काला भालू अवसरवादी भोजन करने वाला वन्यजीव है। इसके सामान्य भोजन में बेर, चेरी, बलूत के फल, कीट, गिलहरी और मेंढक शामिल हैं। भोजन की उपलब्धता कम होने पर यह दूसरे खाद्य स्रोतों की ओर भी रुख कर सकता है। सामान्यतः यह प्रजाति नवंबर के अंतिम सप्ताह से मार्च तक शीतनिद्रा में रहती है। फरवरी में शिकार की यह घटना सामने आने से शीतनिद्रा की अवधि और मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव को लेकर नए सवाल उठे हैं।

उत्तराखंड के लिए भी महत्वपूर्ण है अध्ययन

रेड पांडा मुख्य रूप से पूर्वी हिमालय में पाया जाता है, जबकि एशियाई काला भालू पूर्वी से पश्चिमी हिमालय तक मौजूद है। दोनों प्रजातियों के आवास कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक-दूसरे से मिलते हैं। उत्तराखंड के जंगलों में भी काले भालू की मौजूदगी है। ऐसे में उनके भोजन, सक्रियता और व्यवहार में आ रहे संभावित बदलावों का अध्ययन वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र में हो रहे बदलावों को समझने के लिए लंबे समय तक निगरानी और शोध जरूरी है।

अध्ययन के अनुसार, कैमरा ट्रैप में पहले एक रेड पांडा को भोजपत्र (बर्च) के पेड़ पर चढ़ते हुए रिकॉर्ड किया गया था। इसके चार दिन बाद 15 फरवरी को उसी कैमरे में एक एशियाई काला भालू पेड़ पर चढ़ता दिखाई दिया। कैमरे में भालू को मुंह में रेड पांडा को दबाकर पेड़ से नीचे उतरते हुए भी कैद किया गया। यह घटना समुद्र तल से करीब नौ हजार फीट की ऊंचाई पर दर्ज की गई।

You Might Also Like

बदरीनाथ धाम में शीतकालीन प्रवास की तैयारियां शुरू, चार दिन में पूरी होंगी पंच पूजाएं

भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद, डोली ऊखीमठ रवाना

उत्तराखंड के सभी 108 नगर निकाय ओडीएफ घोषित, 90 प्रतिशत कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन

शीतकाल के लिए बंद हुए मां गंगा के धाम के कपाट, मुखवा रवाना हुई उत्सव डोली

TAGGED: Himalayan Black Bear Hunts Red Panda, Scientists Study Changing Food Habits
Web Editor November 13, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बदरीनाथ धाम में शीतकालीन प्रवास की तैयारियां शुरू, चार दिन में पूरी होंगी पंच पूजाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

भालुओं के खानपान में बदलाव से वैज्ञानिक हैरान, रेड पांडा का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ काला भालू
उत्तराखंड November 13, 2026
बदरीनाथ धाम में शीतकालीन प्रवास की तैयारियां शुरू, चार दिन में पूरी होंगी पंच पूजाएं
उत्तराखंड November 12, 2026
भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड November 11, 2026
शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद, डोली ऊखीमठ रवाना
उत्तराखंड November 11, 2026

Recent Posts

  • भालुओं के खानपान में बदलाव से वैज्ञानिक हैरान, रेड पांडा का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ काला भालू
  • बदरीनाथ धाम में शीतकालीन प्रवास की तैयारियां शुरू, चार दिन में पूरी होंगी पंच पूजाएं
  • भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
  • शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद, डोली ऊखीमठ रवाना
  • उत्तराखंड के सभी 108 नगर निकाय ओडीएफ घोषित, 90 प्रतिशत कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,642)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,386)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,811)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,316)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,890)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?