By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: धौलादेवी में संदिग्ध बुखार से मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, घर-घर जांच और जल सैंपल परीक्षण शुरू
Share
Notification Show More
Latest News
पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होंगे एमबीबीएस के दाखिले: धामी
उत्तराखंड
टिहरी में हेंवल नदी पुनर्जीवन मॉडल से पीएम मोदी अभिभूत 
उत्तराखंड
माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक, मई में होगी 100 माइल्स हिमालयन अल्ट्रा रन
उत्तराखंड
उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
उत्तराखंड
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > धौलादेवी में संदिग्ध बुखार से मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, घर-घर जांच और जल सैंपल परीक्षण शुरू
स्वास्थ्य

धौलादेवी में संदिग्ध बुखार से मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, घर-घर जांच और जल सैंपल परीक्षण शुरू

Web Editor
Last updated: 2025/10/13 at 3:01 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Health Department Acts Swiftly in Dhauladevi, Almora After Suspected Deaths

अल्मोड़ा, 13 अक्टूबर 2025 : स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। हाल के दिनों में कुछ संदिग्ध मौतों की सूचना मिलने के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला और ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा टीमों को प्रभावित गांवों में भेजा। मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा के नेतृत्व में गठित जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) ने काफड़ी, फाकरखोली और देवलीबाग गांवों में घर-घर जाकर जांच, जल सैंपल परीक्षण और स्वास्थ्य सर्वेक्षण की कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान कुछ क्षेत्रों के पेयजल सैंपलों में कोलिफॉर्म बैक्टीरिया पाए जाने के बाद तुरंत जलस्रोतों की सफाई और क्लोरीनेशन की व्यवस्था शुरू कर दी गई। स्वास्थ्य टीमों ने ग्रामीणों को उबालकर पानी पीने, भोजन से पहले और बाद में हाथ धोने तथा आस-पास स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, एपिडेमियोलॉजिस्ट, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर्स और जिला सर्विलांस अधिकारी शामिल रहे।

टीमों ने अब तक सात संदिग्ध मौतों की जांच की है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, कुछ मामलों में टाइफाइड, संक्रमण या मल्टी ऑर्गन फेल्योर संभावित कारण रहे हैं। सभी रिपोर्टें स्वास्थ्य सचिव कार्यालय को भेज दी गई हैं। साथ ही, ग्रामीणों में पाए गए हल्के संक्रमणों का स्थानीय स्तर पर उपचार किया जा रहा है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. कुमार ने कहा कि “जनस्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक मौत के कारण की वैज्ञानिक जांच की जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” विभाग ने प्रभावित गांवों में जनजागरूकता अभियान भी शुरू किया है, जिसमें स्वच्छ पेयजल, पोषण और टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य टीमें निरंतर निगरानी कर रही हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

You Might Also Like

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

बर्फ की सफेदी में सजा उत्तराखंड, पर्यटन स्थलों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब

TAGGED: Almora, and awareness drives., Following reports of suspected deaths in Dhauladevi, health teams led by the CMO conducted inspections, water tests
Web Editor October 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून के तुषार ने नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण 
Next Article विंग कमांडर डॉ. सरिता पंवार को राज्यपाल ने किया सम्मानित 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होंगे एमबीबीएस के दाखिले: धामी
उत्तराखंड October 25, 2026
टिहरी में हेंवल नदी पुनर्जीवन मॉडल से पीएम मोदी अभिभूत 
उत्तराखंड October 25, 2026
माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक, मई में होगी 100 माइल्स हिमालयन अल्ट्रा रन
उत्तराखंड October 25, 2026
उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
उत्तराखंड October 24, 2026

Recent Posts

  • पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होंगे एमबीबीएस के दाखिले: धामी
  • टिहरी में हेंवल नदी पुनर्जीवन मॉडल से पीएम मोदी अभिभूत 
  • माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक, मई में होगी 100 माइल्स हिमालयन अल्ट्रा रन
  • उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
  • केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (17,099)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (16,510)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (16,216)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (15,553)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (15,271)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?