By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बर्फ की सफेदी में सजा उत्तराखंड, पर्यटन स्थलों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब
Share
Notification Show More
Latest News
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड
मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड
देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > बर्फ की सफेदी में सजा उत्तराखंड, पर्यटन स्थलों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब
उत्तराखंड

बर्फ की सफेदी में सजा उत्तराखंड, पर्यटन स्थलों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब

Web Editor
Last updated: 2026/01/25 at 5:19 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Uttarakhand Snowfall Boosts Tourism, Mussoorie to Auli Become Hot Destinations

देहरादून,  25 जनवरी 2026: उत्तराखंड में हुई ताजा बर्फबारी ने पर्वतीय पर्यटन को नई रफ्तार दे दी है। इस बार सैलानियों का रुझान केवल मसूरी और नैनीताल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अल्मोड़ा, रानीखेत, धनौल्टी, काणाताल, औली, चोपता और चकराता जैसे शांत और खूबसूरत पर्यटन स्थल भी पर्यटकों से गुलजार हो उठे हैं। वीकेंड पर इन इलाकों में बर्फ के दीदार के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई, जिससे पूरे प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल बन गया है।
नैनीताल में हिमपात के बाद सुबह से ही हल्द्वानी और कालाढूंगी मार्ग से वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। शहर के ऊंचाई वाले इलाकों में पर्यटक बर्फ का आनंद लेने के लिए उमड़ पड़े। हिमालय दर्शन, किलबरी, पंगोट और कुंजखड़क में हुई बर्फबारी ने इन क्षेत्रों को खास आकर्षण का केंद्र बना दिया। नयना पीक और स्नोव्यू प्वाइंट पर भी सैलानियों की भारी मौजूदगी रही। कई पर्यटक लगभग दो किलोमीटर की ट्रेकिंग कर नयना पीक तक पहुंचे और वहां से बर्फ से ढकी पहाड़ियों का नजारा देखा।
मसूरी के समीप स्थित धनौल्टी और काणाताल में भी बर्फ गिरते ही पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ गई। देवदार के जंगलों और खुले मैदानों पर बिछी सफेद चादर ने इन स्थलों की सुंदरता को और निखार दिया है। वहीं अल्मोड़ा और रानीखेत में शांत वातावरण और बर्फ से सजी पहाड़ियों ने सुकून की तलाश में आने वाले सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित किया है।
औली, चोपता और चकराता में बर्फबारी के बाद मानो पर्यटन उत्सव का माहौल बन गया है। औली में स्कीइंग और स्नो स्पोर्ट्स का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, जबकि चोपता और चकराता में परिवार और युवा वर्ग बर्फ के बीच प्रकृति के सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं।
पर्यटकों की बढ़ती आमद का असर स्थानीय पर्यटन कारोबार पर भी साफ दिख रहा है। अधिकांश होटलों, गेस्ट हाउस और होमस्टे में फुल टैरिफ लागू कर दिया गया है। स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि गणतंत्र दिवस तक सैलानियों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी सेवा, गाइड और अन्य छोटे व्यवसायों को इससे नई संजीवनी मिली है। कुल मिलाकर बर्फ की चादर ओढ़े उत्तराखंड ने एक बार फिर देश-विदेश के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।

You Might Also Like

कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश

अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू

मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम

TAGGED: Almora, Auli, boosting winter tourism and local businesses., Chopta and Chakrata, Fresh snowfall in Uttarakhand attracts huge tourist crowds to Mussoorie, Nainital, Ranikhet
Web Editor January 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर की उन्नत सर्जरी, हटाए गए स्तन की जगह बनाया नया स्तन
Next Article वर्दी खरीद मामले में मुख्यमंत्री धामी की बड़ी कार्रवाई, निदेशक होमगार्ड्स निलंबित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड April 29, 2026
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड April 29, 2026
मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड April 29, 2026
देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
उत्तराखंड April 29, 2026

Recent Posts

  • कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
  • अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
  • मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,132)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,018)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,527)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,406)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,303)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?