SGRRU Special NSS Camp Concludes in Mothrowala, Spreads Social Awareness
देहरादून, 29 जनवरी 2026। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विभाग द्वारा 19 से 25 जनवरी 2026 तक मोथरोवाला (इकाई-1 एवं इकाई-2) में आयोजित सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह शिविर सामाजिक उत्तरदायित्व, सामुदायिक सहभागिता और अनुभवात्मक शिक्षा का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।
विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं को सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। ऐसे शिविर समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव रखते हैं।
कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों को संवेदनशील, जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाने की निरंतर प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवकों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक संपर्क जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर युवा शक्ति की सामाजिक भूमिका को सिद्ध किया।
कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने कहा कि एनएसएस छात्रों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता विकसित करता है। “स्वयं से पहले आप” का आदर्श वाक्य शिविर में व्यवहारिक रूप से दिखाई दिया।
उत्तराखंड एनएसएस राज्य अधिकारी डॉ. सुनैना रावत के मार्गदर्शन को विशेष रूप से सराहा गया। शिविर का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. नवीन गौरव, डॉ. कमला जखमोला तथा ग्राम प्रधान श्री सोबत चंद रमोला के समन्वय से हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्वयंसेवकों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस शिविर ने विश्वविद्यालय और समाज के बीच संबंधों को और सुदृढ़ किया है।




