

World Cancer Day 2026: Awareness Campaign at Shri Mahant Indresh Hospital Dehradun
देहरादून, 05 February 2026 । विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। ऑन्कोलॉजी विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंकज गर्ग एवं मनोज गुप्ता ने कैंसर की प्रारंभिक जांच, जीवनशैली में सुधार और सामुदायिक जागरूकता पर बल दिया। नर्सिंग छात्राओं द्वारा रोल प्ले के माध्यम से कैंसर के कारण, लक्षण और समय पर उपचार के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा सत्र, पोस्टर प्रतियोगिता और मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
बॉक्स समाचार
कैंसर जागरूकता व्याख्यान में विशेषज्ञों ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारियां
विश्व कैंसर दिवस 2026 के अवसर पर दून सैनिक संस्थान, देहरादून में मिलिट्री हॉस्पिटल द्वारा कैंसर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रिगेडियर प्रफुल्ल मोहन ने किया। विशेषज्ञों ने कैंसर के जोखिम कारक, स्क्रीनिंग और रोकथाम पर जानकारी दी। कैंसर सर्वाइवरों के अनुभव सत्र और इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर ने उपस्थितों को जागरूक किया।


