By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई : एमडीडीए
Share
Notification Show More
Latest News
विकास और प्रकृति का संगम—मियावाला में तालाब बना आधुनिक पार्क, देहरादून को मिली नई सौगात
उत्तराखंड
अलौकिक आभा से दैदीप्यमान केदारनाथ, 51 कुंतलों फूलों से सजाया गया है मंदिर
उत्तराखंड
महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंड
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई : एमडीडीए
उत्तराखंड

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई : एमडीडीए

Web Editor
Last updated: 2026/03/07 at 2:11 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

MDDA to Take Action Against Those Uprooting Flowers from Sahastradhara Road Divider

देहरादून, 07 March 2026 । शहर की हरियाली और सौंदर्यीकरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) सख्त कार्रवाई करेगा। सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर में लगाए गए फूलों को उखाड़ने की घटना को प्राधिकरण ने गंभीरता से लिया है।
एमडीडीए के अनुसार शहर को स्वच्छ, हरित और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से प्रमुख मार्गों, चौराहों और डिवाइडरों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण और सजावटी पौधों का रोपण किया जा रहा है। सहस्त्रधारा रोड, राजपुर रोड समेत कई प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों को रंग-बिरंगे मौसमी फूलों और पौधों से सजाया गया है, जिससे शहर की सुंदरता में वृद्धि हुई है।
प्राधिकरण की टीम द्वारा इन पौधों की नियमित निगरानी और देखभाल की जा रही है। हाल ही में सहस्त्रधारा रोड पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डिवाइडर पर लगाए गए कई फूलों और पौधों को कुछ असामाजिक तत्वों ने उखाड़ दिया है। टीम ने मौके की तस्वीरें भी संकलित की हैं, जिनसे पौधों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की पुष्टि हुई है।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून की प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली को बनाए रखना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों को नुकसान पहुंचाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए पौधों की नियमित निगरानी की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
प्राधिकरण ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे देहरादून की हरियाली और सुंदरता को बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों पर लगे पौधों को नुकसान पहुंचाता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

You Might Also Like

विकास और प्रकृति का संगम—मियावाला में तालाब बना आधुनिक पार्क, देहरादून को मिली नई सौगात

अलौकिक आभा से दैदीप्यमान केदारनाथ, 51 कुंतलों फूलों से सजाया गया है मंदिर

महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी

चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा

Web Editor March 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article टिहरी झील तक बनेगा रोपवे, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: धामी
Next Article जुआ-सट्टे से कमाई गई अवैध संपत्ति होगी कुर्क
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

विकास और प्रकृति का संगम—मियावाला में तालाब बना आधुनिक पार्क, देहरादून को मिली नई सौगात
उत्तराखंड April 21, 2026
अलौकिक आभा से दैदीप्यमान केदारनाथ, 51 कुंतलों फूलों से सजाया गया है मंदिर
उत्तराखंड April 21, 2026
महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
उत्तराखंड April 20, 2026
चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंड April 19, 2026

Recent Posts

  • विकास और प्रकृति का संगम—मियावाला में तालाब बना आधुनिक पार्क, देहरादून को मिली नई सौगात
  • अलौकिक आभा से दैदीप्यमान केदारनाथ, 51 कुंतलों फूलों से सजाया गया है मंदिर
  • महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
  • चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,117)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,007)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,509)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,384)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,293)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?