By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गुलदार के हमले में राजमिस्त्री की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; वन विभाग के अधिकारियों का घेराव
Share
Notification Show More
Latest News
तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
उत्तराखंड
अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
उत्तराखंड
पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
उत्तराखंड
जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
उत्तराखंड
बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > गुलदार के हमले में राजमिस्त्री की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; वन विभाग के अधिकारियों का घेराव
उत्तराखंड

गुलदार के हमले में राजमिस्त्री की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; वन विभाग के अधिकारियों का घेराव

Web Editor
Last updated: 2026/03/11 at 3:31 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

 

Leopard Attack in Pauri: Mason Killed, Villagers Protest Against Forest Department

पौड़ी, 11 March 2026। जनपद के कोट ब्लॉक के बलमणा गांव में गुलदार के हमले से एक राजमिस्त्री की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों का घेराव कर उन्हें घंटों मौके पर ही रोके रखा। ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी देने और क्षेत्र में सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग उठाई है।
जानकारी के अनुसार बलमणा गांव निवासी 47 वर्षीय प्रकाश लाल राजमिस्त्री का कार्य करते थे। सोमवार शाम को वह अपने कार्यस्थल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पटवारी चौकी के समीप घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने तलाश अभियान चलाया तो उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। घटना के बाद पूरे नादलस्यूं क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
शव मिलने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर ही घेर लिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि क्षेत्र में काफी समय से गुलदार की आवाजाही की जानकारी विभाग को दी जा रही थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए प्रभावित क्षेत्र में पिंजरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही वन विभाग की टीम को रात के समय गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके।

You Might Also Like

तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर

अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट

पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू

जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल

बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

TAGGED: A mason was killed in a leopard attack in Balmana village of Pauri district. Angry villagers protested and surrounded forest officials, demanding government job for the victim’s family and stronger safety measures.
Web Editor March 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अवैध निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, धौरण रोड स्थित हॉस्पिटल सील
Next Article कैग रिपोर्ट में नमामि गंगे परियोजना पर सवाल, बिना अनुमति चार साल तक चलते रहे आठ एसटीपी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
उत्तराखंड August 13, 2026
अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
उत्तराखंड August 13, 2026
पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
उत्तराखंड August 13, 2026
जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
उत्तराखंड August 12, 2026

Recent Posts

  • तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
  • अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
  • पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
  • जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
  • बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,013)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,875)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,376)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,273)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,072)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?