By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, धौरण रोड स्थित हॉस्पिटल सील
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अवैध निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, धौरण रोड स्थित हॉस्पिटल सील
उत्तराखंड

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, धौरण रोड स्थित हॉस्पिटल सील

Web Editor
Last updated: 2026/03/10 at 6:12 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

MDDA Seals Illegal Helping Health Hospital on Dhauran Road in Dehradun

देहरादून, 10 March 2026। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित और संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” नामक अस्पताल को सील कर दिया।
प्राधिकरण के अनुसार यह निर्माण कुश ऐरन द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति और आवश्यक अनुमति के किया गया था। एमडीडीए ने पहले भी संबंधित व्यक्ति को नियमानुसार निर्माण करने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब और वैध दस्तावेज न मिलने पर प्राधिकरण ने सीलिंग की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता और सुपरवाइजर सहित प्रवर्तन टीम मौके पर मौजूद रही।
इसके अलावा उपाध्यक्ष के निर्देश पर एमडीडीए की टीम ने पछवादून क्षेत्र के विकासनगर में भी संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न सेक्टरों में चल रहे निर्माण कार्यों की जांच की गई और निर्माणकर्ताओं से मानचित्र स्वीकृति सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। जिन लोगों द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए या संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, उन्हें चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ आगे कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किया गया कोई भी निर्माण पूरी तरह अवैध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आम लोगों और निर्माणकर्ताओं से अपील की कि किसी भी निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें। तिवारी ने कहा कि अवैध निर्माण शहर के नियोजित विकास को प्रभावित करते हैं और भविष्य में जनसुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकते हैं।
एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम नियमित रूप से विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चला रही है। विकासनगर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कुछ निर्माणों को चिन्हित किया गया है, जिनके खिलाफ जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन

उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट

आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 

निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज

धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी

Web Editor March 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पुष्प वर्षा के बीच निकली ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, गूंजे गुरु महाराज के जयकारे
Next Article गुलदार के हमले में राजमिस्त्री की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; वन विभाग के अधिकारियों का घेराव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड October 12, 2026
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड October 12, 2026
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड October 12, 2026
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड October 11, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
  • उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
  • आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
  • निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
  • धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (11,765)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (10,139)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (9,625)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (9,365)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (9,100)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?