By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश
Share
Notification Show More
Latest News
देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड
एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
देश-विदेश
हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
उत्तराखंड
कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड
न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश
स्वास्थ्य

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश

Web Editor
Last updated: 2026/03/12 at 1:30 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

World Kidney Day 2026: Awareness Rally Held at Indresh Hospital Dehradun

देहरादून, 12 March 2026। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर गुरुवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज़ के किडनी रोग विभाग की ओर से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, संगोष्ठी और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को गुर्दा रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के लगभग 200 डॉक्टरों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विश्व किडनी दिवस हर वर्ष मार्च माह के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस वर्ष 12 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में “गुर्द स्वास्थ्य सबके लिए” थीम के तहत लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वच्छ जल के सेवन को गुर्दों की सेहत के लिए आवश्यक बताया गया।
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मलिक और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वॉकथॉन एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज परिसर से शुरू होकर एसजीआरआर पीजी कॉलेज पथरी बाग तक गई और वापस संस्थान परिसर में आकर संपन्न हुई।
रैली में शामिल डॉक्टरों और मेडिकल छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन और पोस्टर लेकर लोगों को किडनी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने संदेश दिया कि वजन नियंत्रित रखें, धूम्रपान से दूरी बनाएं और ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखकर गुर्दा रोगों से बचा जा सकता है।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के गुर्दा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखकर तथा दर्द निवारक दवाइयों के अनावश्यक सेवन से बचकर किडनी की बीमारियों से काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की भी सलाह दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल के ऑडिटोरियम में एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई। इसमें डॉक्टरों ने किडनी रोगों के कारण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। साथ ही उत्तराखंड में मृत गुर्दादाता कार्यक्रम को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई और लोगों से अंगदान के प्रति जागरूक होने की अपील की गई।
इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में किडनी रोगियों, उनके परिजनों और गुर्दादाताओं ने भी भाग लिया। गुर्दा विभाग के स्टाफ द्वारा लघु नाटिका के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के विभिन्न विभागों के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You Might Also Like

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

115 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से बदलेगा शहरी स्वास्थ्य परिदृश्य

TAGGED: and early prevention of kidney diseases., balanced diet, exercise, On World Kidney Day, Shri Mahant Indresh Hospital Dehradun organized an awareness rally and seminar to promote kidney health
Web Editor March 12, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लिव-इन पार्टनर की हत्या मे आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
Next Article गणेशपुर में 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड June 9, 2026
एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
देश-विदेश June 7, 2026
हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
उत्तराखंड June 7, 2026
कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड June 7, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
  • एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
  • हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
  • कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
  • न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,243)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,108)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,605)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,516)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,369)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?