By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अखिल भारतीय किसान मेले का शुभारम्भ, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
Share
Notification Show More
Latest News
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड
मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड
देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अखिल भारतीय किसान मेले का शुभारम्भ, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
उत्तराखंड

अखिल भारतीय किसान मेले का शुभारम्भ, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

Web Editor
Last updated: 2026/03/15 at 3:20 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

CM Pushkar Singh Dhami Inaugurates 119th All India Farmers Fair at Pantnagar

पंतनगर, 15 March 2026 । कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया तथा विश्वविद्यालय के साहित्य का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाला यह कृषि मेला किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी मंच है, जहां उन्हें नई तकनीकों, आधुनिक खेती के तरीकों और कृषि नवाचारों की जानकारी मिलती है। साथ ही किसानों को वैज्ञानिकों से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिलता है, जिससे खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता और असली नायक हैं। किसानों की मेहनत और समर्पण से ही देश की खाद्य सुरक्षा मजबूत होती है और गांवों के विकास को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिल रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा इस योजना की 22वीं किस्त जारी की गई है। उत्तराखंड में भी 9 लाख से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेती को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेतों की घेरबाड़ हेतु केंद्र सरकार द्वारा 25 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। इसके साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार पॉलीहाउस खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और अब तक 115 करोड़ रुपये की लागत से 350 पॉलीहाउस स्थापित किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार कृषि को बढ़ावा देने के लिए कई नई नीतियां लागू की गई हैं। 1200 करोड़ रुपये की लागत से नई सेब नीति लागू की गई है और कई योजनाओं में किसानों को 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। इसके अलावा राज्य में सात एरोमा वैली विकसित की जा रही हैं तथा ड्रैगन फ्रूट की खेती को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में फल उत्पादन में वृद्धि हुई है और मशरूम उत्पादन 27 हजार मीट्रिक टन तक पहुंच गया है, जिससे राज्य देश में पांचवें स्थान पर आ गया है। वहीं शहद उत्पादन भी बढ़कर 3300 मीट्रिक टन हो गया है और राज्य इस क्षेत्र में देश में आठवें स्थान पर पहुंच गया है।
कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि मेले में 350 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं और प्रतिदिन लगभग 20 हजार लोग इसमें भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

You Might Also Like

कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश

अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू

मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम

TAGGED: aroma valleys and dragon fruit cultivation., highlighting farmer welfare, PM Kisan benefits to 9 lakh farmers and new initiatives like polyhouses, Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami inaugurated the 119th All India Farmers Fair at Pantnagar University
Web Editor March 15, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article योग विश्व शांति का मार्ग : धामी
Next Article अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में 80 देशों के 1500 प्रतिभागी, योग के जरिए वैश्विक एकता का संदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड April 29, 2026
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड April 29, 2026
मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड April 29, 2026
देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
उत्तराखंड April 29, 2026

Recent Posts

  • कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
  • अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
  • मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,132)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,018)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,527)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,406)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,303)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?