By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, मैदानों में भी लौटी ठण्ड 
Share
Notification Show More
Latest News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
उत्तराखंड
देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन
उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी कार्यशाला, सतर्कता का संदेश
उत्तराखंड
आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, मैदानों में भी लौटी ठण्ड 
उत्तराखंड

पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, मैदानों में भी लौटी ठण्ड 

Web Editor
Last updated: 2026/03/16 at 3:09 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Rain and Snowfall Bring Temperature Drop in Uttarakhand

देहरादून, 16 March 2026 । उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। लंबे समय से पड़ रही गर्मी के बीच हुई इस वर्षा से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को राहत मिली।
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम का असर अधिक दिखाई दिया। केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और औली की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ, जबकि पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में स्थित खलिया टॉप भी एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। वहीं नैनीताल समेत कई स्थानों पर ओले गिरने की भी सूचना है।
पिछले कुछ दिनों से मार्च के महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी महसूस की जा रही थी। राजधानी देहरादून में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, जिससे लोगों को समय से पहले गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। रविवार को बादल छाने और हल्की बारिश होने से तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। देहरादून में अधिकतम तापमान घटकर लगभग 28.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
दिनभर बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के कारण मौसम खुशनुमा बना रहा। रात के समय भी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली और वातावरण भी काफी ठंडा हो गया।

बाक्स
बारिश से किसानों को उम्मीद
किसानों का कहना है कि यह वर्षा गेहूं, जौ और सरसों की फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समय पर हुई बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी, जिससे फसलों की वृद्धि बेहतर होने की संभावना है और उत्पादन में भी लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

You Might Also Like

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन

चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट

देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी कार्यशाला, सतर्कता का संदेश

आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना

TAGGED: and fresh snowfall in Kedarnath, and Munsiyari brought relief from heat in Uttarakhand, Auli, causing a noticeable drop in temperature., hailstorms, Hemkund, Rain
Web Editor March 16, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वन स्वीकृति के इंतजार में 419 सड़क परियोजनाएं
Next Article इन प्रहरियों की जांबाजी से काबू आई जंगल की आग 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन
उत्तराखंड May 4, 2026
चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
उत्तराखंड May 3, 2026
देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन
उत्तराखंड May 3, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी कार्यशाला, सतर्कता का संदेश
उत्तराखंड May 2, 2026

Recent Posts

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन
  • चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
  • देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी कार्यशाला, सतर्कता का संदेश
  • आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,144)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,023)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,532)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,415)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,307)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?