By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: इन प्रहरियों की जांबाजी से काबू आई जंगल की आग 
Share
Notification Show More
Latest News
मखमली बुग्यालों में खिल उठा ब्रह्मकमल, सावन में हिमालय ने ओढ़ी फूलों की चादर
उत्तराखंड
हर घर तिरंगा से गूंजा देहरादून, धामी बोले- देवभूमि के कण-कण में बसी है देशभक्ति
उत्तराखंड
नकली डेयरी उत्पादों पर उत्तराखंड में पूरी तरह प्रतिबंध, पनीर-घी के नाम पर नहीं चलेगा खेल
उत्तराखंड
पेंशन से मजबूत हुआ सामाजिक सुरक्षा का भरोसा, 9.87 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 146 करोड़
उत्तराखंड
उत्तराखंड में होगा  20 नई चोटियों का पर्यावरणीय ऑडिट
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > इन प्रहरियों की जांबाजी से काबू आई जंगल की आग 
उत्तराखंड

इन प्रहरियों की जांबाजी से काबू आई जंगल की आग 

Web Editor
Last updated: 2026/03/16 at 3:20 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Villagers Control Forest Fire in Vinayak Area of Tharali, Major Damage Averted

गोपेश्वर, 16 March 2026 । विकासखंड नारायणबगड़ की ग्राम पंचायत विनायक के झलदार क्षेत्र स्थित जंगल में शनिवार देर शाम लगी आग को ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयासों से समय रहते बुझा लिया गया। गांव वालों की सजगता के कारण कई हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान होने से बचा लिया गया और एक बड़ी वनाग्नि की आशंका टल गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब आठ बजे झलदार के जंगल में अचानक आग भड़क उठी। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा आग लगाई गई, जिसके बाद सूखी पत्तियों और घास के कारण आग तेजी से फैलने लगी। जंगल में आग की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत विनायक की महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रियंका देवी और ग्राम प्रधान सूरज बुटोला ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने टहनियों, मिट्टी और झाड़ियों की मदद से पारंपरिक तरीकों से आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया।
ग्रामीणों की सक्रियता के कारण आग को समय रहते रोक दिया गया, जिससे जंगल के बड़े हिस्से को नुकसान से बचाया जा सका। यदि आग पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के व्यापक वन क्षेत्र को भारी क्षति पहुंच सकती थी।
ग्राम प्रधान सूरज बुटोला ने बताया कि जैसे ही आग की सूचना मिली, ग्रामीणों को तुरंत एकत्र कर मौके पर भेजा गया और सभी ने मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया।
वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश भट्ट ने भी ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि जंगलों की सुरक्षा में स्थानीय लोगों की भूमिका बेहद अहम होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जंगल में आग लगने की कोई भी घटना सामने आए तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि गर्मियों में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सभी को सतर्क रहकर जंगलों की सुरक्षा में सहयोग करना चाहिए।

You Might Also Like

मखमली बुग्यालों में खिल उठा ब्रह्मकमल, सावन में हिमालय ने ओढ़ी फूलों की चादर

हर घर तिरंगा से गूंजा देहरादून, धामी बोले- देवभूमि के कण-कण में बसी है देशभक्ति

नकली डेयरी उत्पादों पर उत्तराखंड में पूरी तरह प्रतिबंध, पनीर-घी के नाम पर नहीं चलेगा खेल

पेंशन से मजबूत हुआ सामाजिक सुरक्षा का भरोसा, 9.87 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 146 करोड़

उत्तराखंड में होगा  20 नई चोटियों का पर्यावरणीय ऑडिट

TAGGED: A forest fire in the Jhaldar forest area of Vinayak village in Tharali was brought under control by villagers’ quick response, preventing major damage to forest resources.
Web Editor March 16, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, मैदानों में भी लौटी ठण्ड 
Next Article वाइब्रेंट विलेज योजना को मिली रफ्तार, 402 करोड़ के नए विकास प्रस्ताव मंजूर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मखमली बुग्यालों में खिल उठा ब्रह्मकमल, सावन में हिमालय ने ओढ़ी फूलों की चादर
उत्तराखंड August 9, 2026
हर घर तिरंगा से गूंजा देहरादून, धामी बोले- देवभूमि के कण-कण में बसी है देशभक्ति
उत्तराखंड August 9, 2026
नकली डेयरी उत्पादों पर उत्तराखंड में पूरी तरह प्रतिबंध, पनीर-घी के नाम पर नहीं चलेगा खेल
उत्तराखंड August 9, 2026
पेंशन से मजबूत हुआ सामाजिक सुरक्षा का भरोसा, 9.87 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 146 करोड़
उत्तराखंड August 8, 2026

Recent Posts

  • मखमली बुग्यालों में खिल उठा ब्रह्मकमल, सावन में हिमालय ने ओढ़ी फूलों की चादर
  • हर घर तिरंगा से गूंजा देहरादून, धामी बोले- देवभूमि के कण-कण में बसी है देशभक्ति
  • नकली डेयरी उत्पादों पर उत्तराखंड में पूरी तरह प्रतिबंध, पनीर-घी के नाम पर नहीं चलेगा खेल
  • पेंशन से मजबूत हुआ सामाजिक सुरक्षा का भरोसा, 9.87 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 146 करोड़
  • उत्तराखंड में होगा  20 नई चोटियों का पर्यावरणीय ऑडिट

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,853)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,702)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,187)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,108)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,916)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?