By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चारधाम यात्रा के लिए केंद्र से मिल सकता है अलग कोटा 
Share
Notification Show More
Latest News
शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड
चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > चारधाम यात्रा के लिए केंद्र से मिल सकता है अलग कोटा 
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए केंद्र से मिल सकता है अलग कोटा 

Web Editor
Last updated: 2026/04/07 at 5:16 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Chardham Yatra 2026: Uttarakhand May Get Extra Commercial Gas Quota

देहरादून, 07 April 2026 । आगामी चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच आशंका जताई जा रही थी कि यात्रा सीजन में व्यावसायिक गैस की भारी कमी हो सकती है, लेकिन अब हालात सुधरने के संकेत मिल रहे हैं। केंद्र सरकार राज्य को अतिरिक्त गैस कोटा देने पर विचार कर रही है और इस संबंध में जल्द निर्णय लिया जा सकता है।
राज्य सरकार पहले ही केंद्र को प्रस्ताव भेज चुकी है, जिसमें चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ने वाली गैस मांग को देखते हुए अतिरिक्त आपूर्ति की आवश्यकता जताई गई है। हर वर्ष यात्रा सीजन में लाखों श्रद्धालु प्रदेश पहुंचते हैं, जिससे होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की खपत कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में आपूर्ति का संतुलन बनाए रखना सरकार के लिए चुनौती बन जाता है।
इंडियन ऑयल के डिवीजनल रिटेल सेल्स हेड कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि मांग को ध्यान में रखते हुए व्यावसायिक सिलेंडरों के कोटे में पहले ही बड़ा इजाफा किया गया है। पहले जहां यह कोटा 20 प्रतिशत था, उसे बढ़ाकर अब 70 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कदम यात्रा सीजन में संभावित दबाव को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राज्य में व्यावसायिक गैस कनेक्शनों के मुकाबले औसतन 65 प्रतिशत मांग रहती है, जबकि मौजूदा आपूर्ति लगभग 55 प्रतिशत तक ही सीमित है। ऐसे में यदि पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होती है, तो मांग और बढ़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी हैं।
पीएनजी को बढ़ावा, नियमों में ढील
सरकार वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) को भी बढ़ावा दे रही है। वर्तमान में प्रदेश में करीब 36 हजार उपभोक्ता पीएनजी से जुड़े हैं। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जैसे शहरों में इसका वितरण हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार पीएनजी कनेक्शन लेने के नियमों को सरल बनाया गया है ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इससे जुड़ सकें।
कालाबाजारी पर सख्ती
गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है। पश्चिम एशिया संकट के बाद से राज्य में 568 औचक निरीक्षण और 301 छापेमारी की गई हैं। इस दौरान 16 एफआईआर दर्ज की गईं और सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। सरकार का कहना है कि यात्रा सीजन में किसी भी तरह की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

You Might Also Like

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत

अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे

क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी

चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

TAGGED: Uttarakhand may receive additional commercial gas supply for Chardham Yatra 2026 as demand rises.
Web Editor April 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Next Article उत्तराखंड में छह दिन का बैकलाग, बुकिंग से बढ़ा बैकलॉग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड October 10, 2026
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड October 10, 2026
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड October 9, 2026
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड October 8, 2026

Recent Posts

  • शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
  • कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (10,228)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (8,495)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (8,093)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (8,085)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (7,690)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?