Dehradun, 29 April 2026। Shri Guru Ram Rai University में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘जेनिथ 2026’ का समापन सुरों और रोमांस से सराबोर यादगार शाम के साथ हुआ। अंतिम दिन बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक Vishal Mishra की लाइव प्रस्तुति ने पूरे माहौल को संगीत के रंग में रंग दिया और हजारों की संख्या में मौजूद छात्र-छात्राएं देर रात तक झूमते नजर आए।
कार्यक्रम से पूर्व विशाल मिश्रा ने Shri Darbar Sahib पहुंचकर मत्था टेका और Mahant Devendra Dass महाराज से आशीर्वाद लिया। परंपरा के अनुरूप उनका स्वागत किया गया, जिससे कार्यक्रम की शुरुआत आध्यात्मिक वातावरण के साथ हुई।
पथरी बाग स्थित विश्वविद्यालय के हेलीपैड ग्राउंड पर हाई-वोल्टेज साउंड और आकर्षक लाइटिंग के बीच विशाल मिश्रा ने “पहले भी मैं”, “कैसे हुआ”, “जानिये”, “तेरी हो गईयां” और “दिल झूम” जैसे सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति दी। उनके रोमांटिक गीतों ने खासकर युवा वर्ग को मंत्रमुग्ध कर दिया। मोबाइल फ्लैशलाइट्स की रोशनी में बना माहौल देर रात तक यादगार बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका Asha Bhosle को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। स्टेज स्क्रीन पर उनके अमर गीतों की प्रस्तुति के साथ पूरा परिसर भावुक हो उठा। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि आशा भोसले जैसी महान हस्तियों ने अपने सुरों से देश की आत्मा को स्वर दिया है और उनका योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
दो दिवसीय इस महोत्सव के अंतिम दिन रोमांटिक गीतों की धूम रही, जिसने ‘जेनजी’ पीढ़ी के दिलों को खास तौर पर छुआ। विशाल मिश्रा की भावपूर्ण गायकी ने आधुनिक रिश्तों और प्रेम की संवेदनाओं को जीवंत कर दिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के. प्रतापन, कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर, आयोजन समिति के पदाधिकारी, विभिन्न संकायों के प्रमुख, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कुल मिलाकर ‘जेनिथ 2026’ का समापन संगीत, भावनाओं और उत्साह के शानदार संगम के रूप में हुआ, जिसने प्रतिभागियों और दर्शकों को लंबे समय तक याद रहने वाला अनुभव दिया।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम
Leave a comment
Leave a comment




