By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड में अक्टूबर से शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण,144 साल पुराना है जनगणना का इतिहास
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में अस्पतालों का होगा डिजिटल कायाकल्प
उत्तराखंड
मलबे के नीचे छिपा है कोई सुराग,  रडार से तमक नाले में तलाश
उत्तराखंड
पीपलकोटी टनल में 117 घंटे चला रेस्क्यू अभियान 
उत्तराखंड
तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
उत्तराखंड
अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में अक्टूबर से शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण,144 साल पुराना है जनगणना का इतिहास
उत्तराखंड

उत्तराखंड में अक्टूबर से शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण,144 साल पुराना है जनगणना का इतिहास

Web Editor
Last updated: 2026/04/28 at 3:59 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तराखंड में अक्टूबर से शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण, पहाड़ी राज्यों के लिए केंद्र की विशेष व्यवस्था
देहरादून, 28 April 2026। देशभर में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण की शुरुआत जहां 1 मार्च 2027 से की जानी है, वहीं उत्तराखंड में यह प्रक्रिया इससे पहले, 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। केंद्र सरकार ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम संबंधी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था लागू की है, ताकि दुर्गम क्षेत्रों में भी जनगणना का कार्य सुचारु रूप से पूरा किया जा सके।
जनगणना का दूसरा चरण, जिसे जनसंख्या गणना भी कहा जाता है, सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस चरण में प्रत्येक परिवार से विस्तृत जानकारी एकत्र की जाती है, जिसमें सामाजिक-आर्थिक स्थिति, शिक्षा, रोजगार, प्रवासन और अन्य पहलुओं से जुड़े आंकड़े शामिल होते हैं। इस बार विशेष रूप से जातिगत आंकड़ों का संकलन भी इसी चरण में किया जाएगा, जिससे सरकार को समाज की संरचना का व्यापक और अद्यतन डेटा मिल सकेगा।
हिमालयी राज्यों जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी के कारण कई दूरस्थ क्षेत्र लंबे समय तक संपर्क से कट जाते हैं। ऐसे में पारंपरिक समय पर जनगणना कराना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसी कारण केंद्र ने इन राज्यों में सितंबर-अक्टूबर 2026 के दौरान यह प्रक्रिया संचालित करने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड के लिए जनगणना का मानक क्षण 1 अक्टूबर की मध्यरात्रि निर्धारित किया गया है, जिसके आधार पर राज्य की जनसंख्या और अन्य आंकड़ों का निर्धारण किया जाएगा।
इस बार जनगणना को तकनीकी रूप से अधिक आधुनिक और पारदर्शी बनाया गया है। ‘जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली’ (CMMS) पोर्टल के माध्यम से केंद्र से लेकर जिला स्तर तक अधिकारी रियल टाइम में प्रगति की निगरानी कर सकेंगे। मोबाइल आधारित डेटा संग्रह, डिजिटल मैपिंग और स्व-गणना जैसी सुविधाओं से प्रक्रिया तेज और सटीक बनने की उम्मीद है।
बॉक्स:
144 साल पुराना है जनगणना का इतिहास
भारत में जनगणना की शुरुआत वर्ष 1865-1872 के बीच हुई थी, जबकि 1881 में पहली बार व्यवस्थित और नियमित जनगणना कराई गई। इसके बाद हर दस साल में यह प्रक्रिया जारी रही। हालांकि कोविड-19 महामारी के चलते 2021 की जनगणना समय पर नहीं हो सकी। अब जनगणना 2027 इस श्रृंखला की अगली कड़ी होगी।
बॉक्स:
देश की 16वीं और आजादी के बाद आठवीं जनगणना
जनगणना 2027 देश की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी। यह पूरी तरह डिजिटल और तकनीक आधारित होगी, जिसमें मोबाइल ऐप के जरिए डेटा संग्रह किया जाएगा और CMMS पोर्टल के माध्यम से इसकी निगरानी की जाएगी।

You Might Also Like

उत्तराखंड में अस्पतालों का होगा डिजिटल कायाकल्प

मलबे के नीचे छिपा है कोई सुराग,  रडार से तमक नाले में तलाश

पीपलकोटी टनल में 117 घंटे चला रेस्क्यू अभियान 

तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर

अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट

TAGGED: Uttarakhand Census 2026 to Begin in October Ahead of National Schedule
Web Editor April 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सीएम धामी ने विपक्ष पर साधा निशाना
Next Article श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में अस्पतालों का होगा डिजिटल कायाकल्प
उत्तराखंड August 19, 2026
मलबे के नीचे छिपा है कोई सुराग,  रडार से तमक नाले में तलाश
उत्तराखंड August 19, 2026
पीपलकोटी टनल में 117 घंटे चला रेस्क्यू अभियान 
उत्तराखंड August 19, 2026
तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
उत्तराखंड August 13, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में अस्पतालों का होगा डिजिटल कायाकल्प
  • मलबे के नीचे छिपा है कोई सुराग,  रडार से तमक नाले में तलाश
  • पीपलकोटी टनल में 117 घंटे चला रेस्क्यू अभियान 
  • तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
  • अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,023)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,886)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,384)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,282)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,083)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?