By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दो वर्षों में उत्तराखंड की सौर ऊर्जा क्षमता में 10 गुना वृद्धि, हरित ऊर्जा मॉडल बनने की ओर बढ़ा राज्य
Share
Notification Show More
Latest News
रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
उत्तराखंड
फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
उत्तराखंड
देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड
सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
Uncategorized
रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > दो वर्षों में उत्तराखंड की सौर ऊर्जा क्षमता में 10 गुना वृद्धि, हरित ऊर्जा मॉडल बनने की ओर बढ़ा राज्य
उत्तराखंड

दो वर्षों में उत्तराखंड की सौर ऊर्जा क्षमता में 10 गुना वृद्धि, हरित ऊर्जा मॉडल बनने की ओर बढ़ा राज्य

Web Editor
Last updated: 2026/05/29 at 1:24 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 29 May 2026। उत्तराखंड तेजी से हरित ऊर्जा राज्य के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2024 से अब तक मात्र दो वर्षों में राज्य ने सौर ऊर्जा क्षमता में लगभग 10 गुना वृद्धि दर्ज की है। मुख्यमंत्री गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, इन्वायरमेंट एंड वॉटर (CEEW) द्वारा तैयार ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे दौर में सौर ऊर्जा केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित पीएम सूर्य घर योजना के तहत उत्तराखंड ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और राज्य अब देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने 40 हजार रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने का जो प्रारंभिक लक्ष्य तय किया था, उसे निर्धारित समय से पहले ही प्राप्त कर लिया गया। साथ ही लक्ष्य का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड करीब 290 मेगावाट क्षमता के रेजिडेंशियल रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने में सफल रहा है, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दो वर्षों में सौर ऊर्जा क्षमता में हुई लगभग 10 गुना वृद्धि यह दिखाती है कि उत्तराखंड अब स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इसे ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
उन्होंने यूपीसीएल, ऊरेडा, पिटकुल और अभियान से जुड़े सभी विभागों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता टीम उत्तराखंड की सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “सौर कौथिग”, जनजागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक और प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने लोगों के बीच सौर ऊर्जा को लेकर सकारात्मक माहौल तैयार किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सोलर संयंत्र लगाना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ ऊर्जा क्रांति का भागीदार बनाना है। सौर ऊर्जा के व्यापक उपयोग से लोगों के बिजली बिल में कमी आएगी, पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य मिलेगा।
कार्यक्रम में विधायक सुरेश गड़िया, प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, CEEW के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अरुणाभ घोष, पिटकुल के प्रबंध निदेशक डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट और यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक जी.एस. बुदियाल मौजूद रहे।

You Might Also Like

रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़

फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द

ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल

TAGGED: Emerges as Green Energy Leader, Uttarakhand Solar Energy Capacity Grows 10x in Two Years
Web Editor May 29, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कर्णप्रयाग में जंगल की आग में जिंदा जली महिला, दो सप्ताह में दूसरी मौत से दहशत
Next Article उत्तराखंड में विकसित होगी ‘हाइड्रोजन वैली’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
उत्तराखंड October 16, 2026
फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
उत्तराखंड October 15, 2026
देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड October 15, 2026
सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
Uncategorized October 15, 2026

Recent Posts

  • रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
  • फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
  • देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
  • सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
  • रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (13,701)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (13,415)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (12,778)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (12,142)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (11,765)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?