By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
उत्तराखंड
चाय से बहुरे प्रियंका के दिन
उत्तराखंड
अगस्त तक बनेगी उत्तराखंड की पहली ट्रैकिंग पॉलिसी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
उत्तराखंड
युवाओं के लिए नवाचार का बड़ा केंद्र बनेगी साइंस सिटी, धामी ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
उत्तराखंड
BSNL देगा युवाओं को रोजगार, भारतनेट उद्यमी बनकर गांव में ही होगी कमाई
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल

Web Editor
Last updated: 2026/07/14 at 4:53 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 14 july 2026। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के प्रथम चरण के बाद मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में संचालित इस अभियान के तहत तैयार सूची में 71,33,785 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संचालित की गई। इसके तहत 8 जून से 7 जुलाई तक गणना पत्रों का वितरण, घर-घर सत्यापन और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया गया। इस दौरान मतदान केंद्रों की संख्या भी 11,733 से बढ़ाकर 12,543 कर दी गई है, जिससे मतदाताओं को मतदान में अधिक सुविधा मिलेगी।

डॉ. जोगदंडे ने बताया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक मतदाता फॉर्म-6, 7 और 8 के माध्यम से दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। 14 जुलाई से 11 सितंबर तक इनका निस्तारण किया जाएगा और 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट सूची में शामिल लगभग 19 लाख मतदाताओं के विवरण में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां पाई गई हैं। ऐसे मामलों में संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) नोटिस जारी करेंगे। सुनवाई के लिए न्याय पंचायत स्तर पर क्लस्टर कैंप लगाए जाएंगे। मैदानी क्षेत्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए तहसील, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और वार्ड स्तर पर भी विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधित बीएलओ के पास ऑफलाइन या ईसीआईनेट (ECINet) ऐप के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है। नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के साथ घोषणा पत्र (एनेक्सर-4) जमा करना अनिवार्य होगा।

निर्वाचन आयोग ने पहचान और पात्रता के लिए जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, जाति प्रमाण पत्र, भूमि आवंटन पत्र सहित अन्य निर्धारित दस्तावेजों को मान्य रखा है।

You Might Also Like

चाय से बहुरे प्रियंका के दिन

अगस्त तक बनेगी उत्तराखंड की पहली ट्रैकिंग पॉलिसी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

युवाओं के लिए नवाचार का बड़ा केंद्र बनेगी साइंस सिटी, धामी ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

BSNL देगा युवाओं को रोजगार, भारतनेट उद्यमी बनकर गांव में ही होगी कमाई

स्यानाचट्टी में यमुना पर सात दिन में बनेगा पुल

TAGGED: 71.33 Lakh Voters Included, Uttarakhand SIR 2026: Draft Voter List Published
Web Editor July 14, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चाय से बहुरे प्रियंका के दिन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
उत्तराखंड July 14, 2026
चाय से बहुरे प्रियंका के दिन
उत्तराखंड July 13, 2026
अगस्त तक बनेगी उत्तराखंड की पहली ट्रैकिंग पॉलिसी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
उत्तराखंड July 13, 2026
युवाओं के लिए नवाचार का बड़ा केंद्र बनेगी साइंस सिटी, धामी ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
उत्तराखंड July 13, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखण्ड में एसआईआर के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
  • चाय से बहुरे प्रियंका के दिन
  • अगस्त तक बनेगी उत्तराखंड की पहली ट्रैकिंग पॉलिसी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
  • युवाओं के लिए नवाचार का बड़ा केंद्र बनेगी साइंस सिटी, धामी ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
  • BSNL देगा युवाओं को रोजगार, भारतनेट उद्यमी बनकर गांव में ही होगी कमाई

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,311)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,171)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,658)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,616)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,425)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?