By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: लखवाड़ परियोजना को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने 2031 तक निर्माण पूरा करने का दिया लक्ष्य
Share
Notification Show More
Latest News
समृद्ध गांवों से मजबूत होगी उत्तराखंड की आर्थिकी: धामी
उत्तराखंड
सियासी माहौल के बीच कुमाऊं में संगठन को धार देंगे नितिन नबीन
उत्तराखंड
पगडंडियों से मैराथन ट्रैक तक पहुंची भागीरथी, अब ओलंपिक की उड़ान का सपना
उत्तराखंड
Uttrakhand :शहरों में अब सिटी पार्क और पिंक टॉयलेट होंगे अनिवार्य
उत्तराखंड
मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान उत्तराखंड की आत्मा में सदैव जिंदा रहेगा : धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > लखवाड़ परियोजना को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने 2031 तक निर्माण पूरा करने का दिया लक्ष्य
उत्तराखंड

लखवाड़ परियोजना को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने 2031 तक निर्माण पूरा करने का दिया लक्ष्य

Web Editor
Last updated: 2026/07/16 at 5:01 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 16 july 2026। उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना को तय समय से पहले पूरा करने की दिशा में सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को परियोजना स्थल का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था एलएंडटी और उत्तराखंड जल विद्युत निगम (यूजेवीएनएल) को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना को अब वर्ष 2031 तक पूरा किया जाए, जबकि पहले इसकी समयसीमा दिसंबर 2034 निर्धारित थी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए परियोजना स्थल पर तत्काल अतिरिक्त मशीनें और प्रशिक्षित मैनपावर तैनात की जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि कई राज्यों के लिए रणनीतिक महत्व रखती है। इसके पूरा होने से जलविद्युत उत्पादन बढ़ेगा, सिंचाई सुविधाएं मजबूत होंगी और पेयजल उपलब्धता में भी सुधार होगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के साथ गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। सभी तकनीकी परीक्षण समय पर पूरे किए जाएं तथा केंद्रीय जल आयोग से आवश्यक अनुमोदन भी जल्द प्राप्त किए जाएं। मुख्य सचिव ने यूजेवीएनएल और एलएंडटी के वरिष्ठ अधिकारियों को परियोजना स्थल पर नियमित निगरानी रखने और दैनिक, पाक्षिक व मासिक समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
दो-तीन दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
मुख्य सचिव ने यूजेवीएनएल और एलएंडटी को अगले दो से तीन दिनों के भीतर विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की प्रत्येक गतिविधि की निगरानी के लिए पीईआरटी (PERT) चार्ट तैयार किया जाए और उसके अनुरूप कार्यों की समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित की जाए।
मुआवजा मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने अधिग्रहीत भूमि से जुड़े लंबित मुआवजा मामलों का जल्द निस्तारण करने और प्रभावित परिवारों से निरंतर संवाद बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि प्रशासनिक या तकनीकी कारणों से परियोजना की प्रगति प्रभावित न हो।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक ए.के. सिंह, एलएंडटी के महाप्रबंधक प्रभु कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर विष्णु मोहन श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने दोहराया कि लखवाड़ परियोजना प्रदेश के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है और इसे निर्धारित नए लक्ष्य के भीतर हर हाल में पूरा किया जाएगा।

You Might Also Like

समृद्ध गांवों से मजबूत होगी उत्तराखंड की आर्थिकी: धामी

सियासी माहौल के बीच कुमाऊं में संगठन को धार देंगे नितिन नबीन

पगडंडियों से मैराथन ट्रैक तक पहुंची भागीरथी, अब ओलंपिक की उड़ान का सपना

Uttrakhand :शहरों में अब सिटी पार्क और पिंक टॉयलेट होंगे अनिवार्य

मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान उत्तराखंड की आत्मा में सदैव जिंदा रहेगा : धामी

TAGGED: Chief Secretary Reviews Progress, Lakhwar Multipurpose Project to Be Completed by 2031
Web Editor July 16, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सिलक्यारा सुरंग में फिर हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से श्रमिक की मौत
Next Article सख्त हुई दून पुलिस, 43 धार्मिक स्थलों से हटवाए तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

समृद्ध गांवों से मजबूत होगी उत्तराखंड की आर्थिकी: धामी
उत्तराखंड September 4, 2026
सियासी माहौल के बीच कुमाऊं में संगठन को धार देंगे नितिन नबीन
उत्तराखंड September 3, 2026
पगडंडियों से मैराथन ट्रैक तक पहुंची भागीरथी, अब ओलंपिक की उड़ान का सपना
उत्तराखंड September 3, 2026
Uttrakhand :शहरों में अब सिटी पार्क और पिंक टॉयलेट होंगे अनिवार्य
उत्तराखंड September 2, 2026

Recent Posts

  • समृद्ध गांवों से मजबूत होगी उत्तराखंड की आर्थिकी: धामी
  • सियासी माहौल के बीच कुमाऊं में संगठन को धार देंगे नितिन नबीन
  • पगडंडियों से मैराथन ट्रैक तक पहुंची भागीरथी, अब ओलंपिक की उड़ान का सपना
  • Uttrakhand :शहरों में अब सिटी पार्क और पिंक टॉयलेट होंगे अनिवार्य
  • मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान उत्तराखंड की आत्मा में सदैव जिंदा रहेगा : धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,199)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,084)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,598)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,475)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,245)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?