By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: महायोजना-2041 पर जनता की बढ़ी भागीदारी, दूसरे चरण की सुनवाई में आए 28 नए सुझाव
Share
Notification Show More
Latest News
महायोजना-2041 पर जनता की बढ़ी भागीदारी, दूसरे चरण की सुनवाई में आए 28 नए सुझाव
उत्तराखंड
गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का सैलाब
उत्तराखंड
उत्तराखंड में आधुनिक अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मिलेगी रफ्तार, रोप-वे और ई-बस नेटवर्क होगा मजबूत
उत्तराखंड
तीन दिन में उपनल कर्मियों से अनुबंध करें, नहीं तो विभागाध्यक्ष की एसीआर पर पड़ेगा असर: मुख्य सचिव
उत्तराखंड
तेज बारिश में नंदा की चौकी में नए पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त, यातायात रोका गया
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > महायोजना-2041 पर जनता की बढ़ी भागीदारी, दूसरे चरण की सुनवाई में आए 28 नए सुझाव
उत्तराखंड

महायोजना-2041 पर जनता की बढ़ी भागीदारी, दूसरे चरण की सुनवाई में आए 28 नए सुझाव

Web Editor
Last updated: 2026/07/29 at 3:55 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 29 july 2026। देहरादून के भविष्य के शहरी विकास का खाका तैयार करने वाली महायोजना-2041 को अंतिम रूप देने से पहले आमजन की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से चलाए जा रहे दूसरे चरण के जनसुनवाई अभियान के दूसरे दिन नागरिकों, सामाजिक संगठनों, कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशनों, व्यापारिक प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 28 नई आपत्तियां और सुझाव दर्ज किए गए।

प्राधिकरण के अनुसार जनसुनवाई में सड़क नेटवर्क, यातायात प्रबंधन, भूमि उपयोग, पार्किंग, सार्वजनिक सुविधाओं, हरित क्षेत्रों के संरक्षण, जल निकासी व्यवस्था तथा आवासीय और व्यावसायिक विकास जैसे विषय प्रमुखता से सामने आए। इन सुझावों का उद्देश्य महायोजना को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक व्यावहारिक और जनहितकारी बनाना है।

एमडीडीए का कहना है कि महायोजना-2041 केवल विकास का दस्तावेज नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में देहरादून की दिशा तय करने वाला व्यापक रोडमैप है। इसी वजह से अंतिम स्वीकृति से पहले हर हितधारक की राय को गंभीरता से लिया जा रहा है। सभी प्राप्त सुझावों और आपत्तियों का नियोजन विशेषज्ञों एवं तकनीकी अधिकारियों द्वारा विस्तृत परीक्षण किया जाएगा। जो सुझाव व्यवहारिक, नियमानुकूल और जनहित में होंगे, उन्हें अंतिम महायोजना में शामिल किया जाएगा।

प्राधिकरण ने पहले चरण की सेक्टरवार सुनवाई पूरी होने के बाद दूसरे चरण की शुरुआत इस उद्देश्य से की है कि कोई भी नागरिक अपनी बात रखने से वंचित न रहे। सुनवाई के दौरान लोगों ने वर्तमान समस्याओं के साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधारभूत ढांचे के विस्तार, पर्यावरण संरक्षण, बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि जनसहभागिता महायोजना-2041 की सबसे बड़ी ताकत है। उनका कहना है कि उद्देश्य केवल विकास का खाका तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसा विजन डॉक्यूमेंट बनाना है जो वर्तमान आवश्यकताओं के साथ भविष्य की चुनौतियों का भी समाधान प्रस्तुत करे।

वहीं, प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि सभी सुझावों और आपत्तियों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत दर्ज किया जा रहा है। प्रत्येक सुझाव का तकनीकी और नियमानुसार परीक्षण कर उपयुक्त प्रस्तावों को अंतिम प्रारूप में शामिल किया जाएगा, ताकि देहरादून के लिए संतुलित, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल महायोजना तैयार की जा सके।

You Might Also Like

गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का सैलाब

उत्तराखंड में आधुनिक अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मिलेगी रफ्तार, रोप-वे और ई-बस नेटवर्क होगा मजबूत

तीन दिन में उपनल कर्मियों से अनुबंध करें, नहीं तो विभागाध्यक्ष की एसीआर पर पड़ेगा असर: मुख्य सचिव

तेज बारिश में नंदा की चौकी में नए पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त, यातायात रोका गया

MDDA : अवैध निर्माणों पर शिकंजा, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील

TAGGED: Dehradun Master Plan 2041: Public Participation Grows in Second Phase Hearing
Web Editor July 29, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का सैलाब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

महायोजना-2041 पर जनता की बढ़ी भागीदारी, दूसरे चरण की सुनवाई में आए 28 नए सुझाव
उत्तराखंड July 29, 2026
गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का सैलाब
उत्तराखंड July 29, 2026
उत्तराखंड में आधुनिक अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मिलेगी रफ्तार, रोप-वे और ई-बस नेटवर्क होगा मजबूत
उत्तराखंड July 29, 2026
तीन दिन में उपनल कर्मियों से अनुबंध करें, नहीं तो विभागाध्यक्ष की एसीआर पर पड़ेगा असर: मुख्य सचिव
उत्तराखंड July 29, 2026

Recent Posts

  • महायोजना-2041 पर जनता की बढ़ी भागीदारी, दूसरे चरण की सुनवाई में आए 28 नए सुझाव
  • गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • उत्तराखंड में आधुनिक अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मिलेगी रफ्तार, रोप-वे और ई-बस नेटवर्क होगा मजबूत
  • तीन दिन में उपनल कर्मियों से अनुबंध करें, नहीं तो विभागाध्यक्ष की एसीआर पर पड़ेगा असर: मुख्य सचिव
  • तेज बारिश में नंदा की चौकी में नए पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त, यातायात रोका गया

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,575)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,421)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,927)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,852)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,660)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?