By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अब मोबाइल बैट्री की लाइफ होगी लम्बी 
Share
Notification Show More
Latest News
MDDA : धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों का घर का सपना साकार, डिजिटल लॉटरी से फ्लैट आवंटित
उत्तराखंड
नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘साइलेंस जोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान
उत्तराखंड
अब मोबाइल बैट्री की लाइफ होगी लम्बी 
उत्तराखंड
क्लेमेंटटाउन में नाली में डूबने से सगी बहनों की मौत
उत्तराखंड
पेयजल शिकायतों पर सख्त हुए सीएम, एक सप्ताह में समाधान नहीं तो होगी कार्रवाई
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अब मोबाइल बैट्री की लाइफ होगी लम्बी 
उत्तराखंड

अब मोबाइल बैट्री की लाइफ होगी लम्बी 

Web Editor
Last updated: 2026/07/31 at 4:27 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 31 july 2026। बार-बार मोबाइल चार्ज करने की परेशानी और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की सीमित रेंज भविष्य में काफी हद तक कम हो सकती है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के वैज्ञानिकों ने लिथियम-आयन बैटरियों की कार्यप्रणाली को लेकर ऐसी महत्वपूर्ण खोज की है, जो अगली पीढ़ी की अधिक शक्तिशाली, सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाली बैटरियों के विकास का आधार बन सकती है।

 

यह शोध आईआईटी रुड़की के रसायन विज्ञान विभाग की प्रोफेसर स्वस्तिका बनर्जी के नेतृत्व में किया गया है। शोध को दुनिया की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिका Journal of the American Chemical Society में प्रकाशित किया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह अध्ययन ऊर्जा भंडारण (Energy Storage) तकनीक में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।

 

शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने लिथियम-आयन बैटरी के भीतर आयनों की गति और उनके व्यवहार का गहन अध्ययन किया। टीम ने समझा कि बैटरी के अंदर लिथियम आयनों की आवाजाही किस तरह ऊर्जा के प्रवाह और बैटरी के प्रदर्शन को प्रभावित करती है। इस नई वैज्ञानिक समझ से भविष्य में ऐसी बैटरियां विकसित करने का रास्ता खुल सकता है जो तेजी से चार्ज हों, अधिक सुरक्षित हों और लंबे समय तक अपनी क्षमता बनाए रखें।

 

यदि इस शोध के आधार पर नई तकनीक विकसित होती है तो इसका सबसे बड़ा लाभ इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र को मिलेगा। ईवी एक बार चार्ज होने पर पहले से अधिक दूरी तय कर सकेंगे, जिससे चार्जिंग स्टेशनों पर निर्भरता कम होगी। वहीं मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी लंबे समय तक बिना दोबारा चार्ज किए चल सकेंगे।

 

प्रो. स्वस्तिका बनर्जी ने बताया कि उनकी टीम ने बैटरी के भीतर होने वाली सूक्ष्म प्रक्रियाओं को समझने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी भविष्य की बैटरियों के डिजाइन और प्रदर्शन को बेहतर बनाने में उपयोगी सिद्ध होगी।

 

शोध का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि इससे सॉलिड-स्टेट बैटरियों के विकास को गति मिल सकती है। सॉलिड-स्टेट बैटरियां वर्तमान लिथियम-आयन बैटरियों की तुलना में अधिक सुरक्षित मानी जाती हैं और इनमें ऊर्जा संग्रहण क्षमता भी अधिक होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यही तकनीक भविष्य में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और ऊर्जा भंडारण क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकती है।

आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने कहा कि मौलिक वैज्ञानिक अनुसंधान ही भविष्य की नई तकनीकों की नींव रखते हैं। उनके अनुसार यह अध्ययन ऊर्जा भंडारण तकनीक को नई दिशा देगा और वैश्विक स्तर पर बेहतर, टिकाऊ और उच्च क्षमता वाली बैटरियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे भारत को उन्नत बैटरी तकनीक के क्षेत्र में भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

You Might Also Like

MDDA : धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों का घर का सपना साकार, डिजिटल लॉटरी से फ्लैट आवंटित

नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘साइलेंस जोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान

क्लेमेंटटाउन में नाली में डूबने से सगी बहनों की मौत

पेयजल शिकायतों पर सख्त हुए सीएम, एक सप्ताह में समाधान नहीं तो होगी कार्रवाई

महायोजना-2041 पर जनता की बढ़ी भागीदारी, दूसरे चरण की सुनवाई में आए 28 नए सुझाव

Web Editor July 31, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article क्लेमेंटटाउन में नाली में डूबने से सगी बहनों की मौत
Next Article नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘साइलेंस जोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

MDDA : धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों का घर का सपना साकार, डिजिटल लॉटरी से फ्लैट आवंटित
उत्तराखंड July 31, 2026
नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘साइलेंस जोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान
उत्तराखंड July 31, 2026
अब मोबाइल बैट्री की लाइफ होगी लम्बी 
उत्तराखंड July 31, 2026
क्लेमेंटटाउन में नाली में डूबने से सगी बहनों की मौत
उत्तराखंड July 31, 2026

Recent Posts

  • MDDA : धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों का घर का सपना साकार, डिजिटल लॉटरी से फ्लैट आवंटित
  • नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘साइलेंस जोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान
  • अब मोबाइल बैट्री की लाइफ होगी लम्बी 
  • क्लेमेंटटाउन में नाली में डूबने से सगी बहनों की मौत
  • पेयजल शिकायतों पर सख्त हुए सीएम, एक सप्ताह में समाधान नहीं तो होगी कार्रवाई

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,600)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,458)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,950)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,878)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,695)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?