By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पीएनजी विस्तार की राह में नहीं आएगी रोड कटिंग की अड़चन, गैस एजेंसियों से मांगी कार्ययोजना
Share
Notification Show More
Latest News
शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड
चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पीएनजी विस्तार की राह में नहीं आएगी रोड कटिंग की अड़चन, गैस एजेंसियों से मांगी कार्ययोजना
उत्तराखंड

पीएनजी विस्तार की राह में नहीं आएगी रोड कटिंग की अड़चन, गैस एजेंसियों से मांगी कार्ययोजना

Web Editor
Last updated: 2026/08/24 at 3:57 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Dehradun,  24 August2026। उत्तराखंड में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के विस्तार की राह में बार-बार होने वाली रोड कटिंग अब बड़ी अड़चन नहीं बनेगी। सरकार ने सभी जिलों में पीएनजी नेटवर्क विस्तार के लिए गैस कंपनियों और एजेंसियों से विस्तृत कार्ययोजना तलब की है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पीएनजी पाइपलाइन और कनेक्शन कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सड़क निर्माण और पीएनजी पाइपलाइन बिछाने की योजनाओं को पहले से आपस में जोड़ा जाए, ताकि नई सड़क बनने के बाद दोबारा उसकी खुदाई न करनी पड़े।

मुख्य सचिव ने कहा कि विभिन्न विभागों और गैस एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के अभाव में एक ही सड़क को बार-बार खोदने की स्थिति पैदा होती है। इससे सरकारी धन और समय दोनों की बर्बादी होती है, साथ ही आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में सड़क या अन्य निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं, वहां पीएनजी पाइपलाइन के लिए पहले से जरूरी प्रावधान कर लिए जाएं।

बारिश का मौसम समाप्त होने और रोड कटिंग की अनुमति मिलने के बाद पाइपलाइन बिछाने के कार्य में तेजी लाने को कहा गया है। मुख्य सचिव ने एजेंसियों को उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए काम को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। भारत सरकार की गोवर्धन योजना के तहत उपलब्ध सब्सिडी का लाभ लेने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।

कुंभ से पहले हरिद्वार में पूरा होगा नेटवर्क विस्तार

पीएनजी विस्तार में हरिद्वार को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कुंभ से पहले शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीएनजी से जुड़े जरूरी कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य सचिव ने संबंधित एजेंसियों को परियोजनावार स्पष्ट समयसीमा तय करने के निर्देश दिए।

हर एजेंसी को पाइपलाइन बिछाने से लेकर कनेक्शन देने तक की पूरी टाइमलाइन तैयार करनी होगी। इसके साथ ही सप्ताहवार लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे और हर सप्ताह की उपलब्धि की समीक्षा होगी। इससे किसी भी स्तर पर काम की रफ्तार धीमी होने पर तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी।

भूमि आवंटन के लिए बनेगी स्पष्ट नीति

पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार में भूमि से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए आपूर्ति विभाग को गैस कंपनियों के लिए भूमि आवंटन, किराये और लीज से संबंधित स्पष्ट नीति तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। नीति में रोड कटिंग और रोड डिगिंग से जुड़े प्रावधान भी शामिल किए जाएंगे।

मुख्य सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क या किसी अन्य सार्वजनिक परिसंपत्ति की खुदाई के बाद उसे तय मानकों के अनुसार जल्द पूर्व स्थिति में लाना संबंधित गैस एजेंसी की जिम्मेदारी होगी। इससे पीएनजी विस्तार के साथ सार्वजनिक संपत्तियों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा।

बैठक में अपर सचिव रुचि मोहन रयाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा, आयुक्त खाद्य एवं आपूर्ति बीएल राणा, अपर आयुक्त पीएस पांगती सहित विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

You Might Also Like

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत

अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे

क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी

चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

TAGGED: Uttarakhand PNG Expansion: Gas Agencies Asked to Submit Action Plan
Web Editor August 24, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रोपवे परियोजनाओं की सुस्ती पर भड़के धामी, नौ नवंबर तक काम दिखाने का अल्टीमेटम
Next Article पहाड़ की बेटी अनुभा ने जयपुर में बिखेरा जलवा, मिस यूनिवर्स इंडिया में चौथा रनर-अप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड October 10, 2026
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड October 10, 2026
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड October 9, 2026
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड October 8, 2026

Recent Posts

  • शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
  • कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (8,857)
  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,670)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,623)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (7,045)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (7,031)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?