By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की सीएम से भेंट, पत्रकार कल्याण कोष में बजट की स्थाई व्यवस्था की मांग
Share
Notification Show More
Latest News
अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
क्राइम
मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
उत्तराखंड
औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
उत्तराखंड
एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
क्राइम
हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की सीएम से भेंट, पत्रकार कल्याण कोष में बजट की स्थाई व्यवस्था की मांग
Uncategorized

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की सीएम से भेंट, पत्रकार कल्याण कोष में बजट की स्थाई व्यवस्था की मांग

Web Editor
Last updated: 2023/04/22 at 5:45 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : राज्य के पत्रकारों की न्यायोचित मांग के संदर्भ में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की समस्याओं की निराकरण के लिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार निर्भीकता व पारदर्शिता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। समाज के सामने असली तस्वीर लाते हैं। उनकी इस पहल से सरकार को भी निर्णय लेने में मदद मिलती है। धामी ने वर्तमान में बड़े स्तर पर चार धाम यात्रा का आयोजन हो रहा है। सरकार ने हर स्तर पर व्यवस्था कर ली हैं। प्रेस के साथियों से अपील है कि यात्रा को सुखद बनाने के लिए सही जानकारियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुचायें। इससे पूर्व उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने पत्रकारों की पेंशन वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। यूनियन के जून 2022 के प्रांतीय अधिवेशन में सीएम धामी ने पत्रकारों की पेंशन में 60 फीसद वृद्धि किए जाने व पर्वतीय क्षेत्रों से देहरादून आने वाले पत्रकार साथियों को सरकारी अतिथि गृहों में निशुल्क ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, ये दोनों पूरी हो गई हैं और अभ्यर्थियों को इसका लाभ भी मिल रहा है।यूनियन को आशा है कि आप हर साल इस राशि में इजाफा करने की कृपा करेंगे.

यूनियन ने सीएम का ध्यान उन पत्रकार साथियों के योगदान की ओर आकृष्ट किया जिन्होंने राज्य आंदोलन में विषम हालात में कवरेज की है। यूनियन ने मांग की है कि ऐसे पत्रकार/फोटोग्राफर साथियों को स्थाई मान्यता दी जाए। यूनियन ने कहा कि पत्रकारों की बहुत कम आय है, तब स्थिति और भी विकट हो जाती है जब पत्रकार या उसके परिवार का कोई सदस्य बीमार होता है। राज्य सरकार पत्रकारों को मौजूदा समय में चिकित्सा प्रतिपूर्ति देती है, जिसके लिए इलाज का पहले पैसा देना पड़ता है। यूनियन की मांग है कि पत्रकारों को कैश लेस हेल्थ कार्ड जारी करने की कृपा करें, जिसमें निशुल्क ओपीडी की सुविधा भी शामिल हो.

यूनियन ने सीएम से कहा कि निकट भविष्य में कई पत्रकार 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हैं। इस स्थिति में वयोवृद्ध पत्रकार पेंशन के कई आवेदन आयेंगे। लिहाजा हर साल पत्रकार कल्याण कोष में सरकार 5 करोड़ का अंशदान करे, इसके लिए कैबिनेट से प्रस्ताव पारित किया जाए। इस अवसर पर यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री भूपेंद्र कंडारी, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आशीष ध्यानी , प्रांतीय महामंत्री हरीश जोशी आदि मौजूद थे।

You Might Also Like

एआई से बदली ग्राम सरकार की तस्वीर: उत्तराखंड की 5300 से ज्यादा पंचायतें हुईं स्मार्ट

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में लैंडिंग के दौरान 

एआई से बदलेगी फैशन डिजाइन की दुनिया, ‘फ्लोरा’ और ‘नेरा’ ने रचा इतिहास

राष्ट्रपति भवन के एट होम में छाए जख्या आलू और झंगोरे की खीर 

कोटद्वार में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत, वन्यजीव आतंक से दहशत

Web Editor April 22, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदारनाथ मार्ग में हर एक किलोमीटर पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट, स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने धरातल पर पर परखीं व्‍यवस्‍था
Next Article Uttrakhand Char Dham : गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुले, चार धाम यात्रा शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
क्राइम February 14, 2026
मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
उत्तराखंड February 14, 2026
औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
उत्तराखंड February 13, 2026
एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
क्राइम February 13, 2026

Recent Posts

  • अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
  • मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
  • औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
  • एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
  • हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,972)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,888)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,379)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,245)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,178)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?