By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों को फोर्सली क्लोज न किया जाय
Share
Notification Show More
Latest News
बुलेट की ख्‍वाहिश में जा पहुंचा सलाखों के पीछे
क्राइम
रिश्वत लेते हुए उपकोषाधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा
Uncategorized
 यमुना में झील बनी चुनौती, नदी के पानी को चैनलाइज करने में जुटा प्रशासन
Uncategorized
हर्षिल में गंगोत्री हाईवे को बहाल करने की कसरत तेज
उत्तराखंड
राजधानी में पत्रकारों को मिले बेहतर चिकित्‍सा सुविधा, डीएम से मिला प्रतिनिधमंडल
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों को फोर्सली क्लोज न किया जाय
उत्तराखंड

सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों को फोर्सली क्लोज न किया जाय

Web Editor
Last updated: 2023/07/27 at 12:04 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादूून: जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जब तक शिकायतकर्ता पूर्ण रूप से संतुष्ट नहीं हो जाता है, उनकी शिकायत फोर्सली क्लोज न की जाए, यदि कोई अधिकारी ऐसा कर रहे हैं तो उन पर सख्त कारवाई की जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री जन समर्पण दिवस (सहयोग से समाधान की ओर) डिजिटाइजेशन प्रक्रिया द्वारा तहसील दिवस एवं जिलाधिकारी जनता दिवस पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल सीएम हेल्पलाइन 1905 से कनेक्ट होगा। इससे तहसील दिवस एवं जिलाधिकारी के समक्ष प्रत्येक माह प्राप्त शिकायतों एवं उनमें कितनों का समाधान किया गया इसकी पूरी जानकारी प्राप्त होगी। यह सभी जानकारी डिजिटल माध्यम से प्राप्त होगी। इसके लिए अलग से रजिस्टर मेंटेन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
लोक निर्माण विभाग और नगर निगम में एक ही दिन में कई शिकायतों के निस्तारण होने पर मुख्यमंत्री ने सचिव लोक निर्माण विभाग एवं आयुक्त गढ़वाल मण्डल इसकी जॉच करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने सभी उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाईन पर आ रही शिकायतों के सबंध में शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनका समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि अगली बैठकों में यह भी देखा जायेगा कि कौन अधिकारी शिकायतकर्ताओं से लगातार बातचीत कर रहे हैं और कौन लापरवाही बरत रहे हैं।

सतर्कता अधिष्ठान को मजबूत बनाने के लिए सभी विभाग नोडल अधिकारी नियुक्त करें।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सभी विभाग सतर्कता अधिष्ठान को मजबूत बनाने के लिए अपने विभागों में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें। सीएम हेल्पलाइन की पिछले माह हुई बैठक में सतर्कता अधिष्ठान को मजबूत करने के निर्देश दिये थे। इस सबंध में उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से इस दिशा में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाईन 1905 के सफल संचालन के लिए कार्य कर रहे लोगों को और अधिक प्रशिक्षित किया जाए। समय-समय पर विभागीय अधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया जाए।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये जिन शिकायतों के समाधान में अधिक समय लगने की संभावना है। ऐसी शिकायतों पर शिकायतकर्ताओं से बात कर उनको जानकारी दी जाय और कार्य में लेट होने की स्पष्ट वजह भी बताई जाय।

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले शिकायतकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने फोन से बात कर वस्तुस्थिति जानी।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ शिकायतकर्ताओं से फोन से वार्ता की एवं उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कुछ शिकायतों का समाधान किया जा चुका था। जिन समस्याओं का समाधान अभी नहीं हुआ था, मुख्यमंत्री ने सबंधित अधिकारियों को शीघ्र उनका समाधान करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देहरादून के श्री आलोक शर्मा, उत्तरकाशी के राहुल राणा, कमला चौहान, मारथा डेविड, मोहन चन्द्र उप्रेती एवं कुशलपाल सिंह राणा से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द बर्द्धन, डीजीपी श्री अशोक कुमार, प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री सचिन कुर्वे, श्री विनय शंकर पाण्डेय, निदेशक आईटीडीए श्रीमती नितिका खण्डेलवाल अपर सचिवगण, विभागीय एचओडी एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे

You Might Also Like

हर्षिल में गंगोत्री हाईवे को बहाल करने की कसरत तेज

राजधानी में पत्रकारों को मिले बेहतर चिकित्‍सा सुविधा, डीएम से मिला प्रतिनिधमंडल

वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक

बगिया में खिला लिलियम तो महक उठी उम्‍मीदें

निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक जगमोहन सेठी को किया याद, हर वर्ष होगा उत्त्कृष्ट पत्रकार का चयन

TAGGED: do not close complaint forcely
Web Editor July 27, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article परमार्थ निकेतन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वालाा मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Next Article उत्‍तराखंड में खुलेंगे 13 निर्भया हास्‍टल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बुलेट की ख्‍वाहिश में जा पहुंचा सलाखों के पीछे
क्राइम August 28, 2025
रिश्वत लेते हुए उपकोषाधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा
Uncategorized August 28, 2025
 यमुना में झील बनी चुनौती, नदी के पानी को चैनलाइज करने में जुटा प्रशासन
Uncategorized August 28, 2025
हर्षिल में गंगोत्री हाईवे को बहाल करने की कसरत तेज
उत्तराखंड August 28, 2025

Recent Posts

  • बुलेट की ख्‍वाहिश में जा पहुंचा सलाखों के पीछे
  • रिश्वत लेते हुए उपकोषाधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा
  •  यमुना में झील बनी चुनौती, नदी के पानी को चैनलाइज करने में जुटा प्रशासन
  • हर्षिल में गंगोत्री हाईवे को बहाल करने की कसरत तेज
  • राजधानी में पत्रकारों को मिले बेहतर चिकित्‍सा सुविधा, डीएम से मिला प्रतिनिधमंडल

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,674)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,631)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,129)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,945)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,877)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?