By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्‍यमंत्री ने दिया राज्य की अर्थव्यवस्था को पांच वर्ष में दोगुना करने पर जोर
Share
Notification Show More
Latest News
युवा ही बनाएंगे भारत को विश्वगुरु, राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाएं: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड
उत्तराखंड के आलू की विदेश में धूम, इराक पहुंची फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज की पहली खेप
उत्तराखंड
अब बांधों की सुरक्षा करेंगे हाईटेक विशेषज्ञ, आईआईटी रुड़की तैयार करेगा नई पीढ़ी के इंजीनियर
उत्तराखंड
उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
उत्तराखंड
परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मुख्‍यमंत्री ने दिया राज्य की अर्थव्यवस्था को पांच वर्ष में दोगुना करने पर जोर
उत्तराखंड

मुख्‍यमंत्री ने दिया राज्य की अर्थव्यवस्था को पांच वर्ष में दोगुना करने पर जोर

Web Editor
Last updated: 2024/01/04 at 12:50 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में नियोजन विभाग की समीक्षा करते हुए नियोजन विभाग के तहत कार्यरत विभागों एवं प्रकोष्ठों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने विकास से जुड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा उनके प्रभावी अनुश्रवण तथा राज्य में बेहतर नियोजन प्रणाली, प्रभावी नीति निर्धारण एवं नवाचारों को प्रोत्साहन देने के लिए गठित स्टेट इंस्टीट्यूट इम्पावरिंग एण्ड ट्रांसफार्मिंग उत्तराखण्ड (सेतु) को प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियोजन विभाग द्वारा सरकार की सभी योजनाओ की प्रभावी समीक्षा की जाए। राज्य के संसाधनों के कुशल और प्रभावी उपयोग के साथ विभागों के मध्य आपसी समन्वय, भागीदारी तथा नेटवर्किंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। उन्होंने सशक्त उत्तराखण्ड के अन्तर्गत राज्य की अर्थव्यवस्था को 05 वर्षों में दुगुना करने के प्रयासों, सतत विकास लक्ष्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण करने के भी निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने पूर्व में सभी विभागों से एक-एक ऐसी योजना पर कार्य करने को कहा था, जो प्रदेश के विकास में गेम चेंजर साबित हो। इस संबंध में उन्होंने नियोजन विभाग को निर्देश दिये कि विभागों द्वारा इसके लिए किये गये प्रयासों का पूरा विवरण लेकर, रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने नीति आयोग द्वारा संचालित नवाचारी कार्यों के राज्य में प्रभावी क्रियान्वयन के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास तथा आधारभूत सुविधाओं के लिए नीति आयोग स्तर पर चयनित 06 आंकांक्षी जनपदों और राज्य स्तर पर चयनित 09 आकांक्षी जनपदों में संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं के नियमित अनुश्रवण के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य में संचालित विभिन्न परियोजनाओं में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता का नियमित परीक्षण के भी निर्देश दिये, ताकि योजनायें गुणवत्तापूर्वक समय पर पूर्ण हो। बैठक में मुख्यमंत्री ने ‘‘परिवार पहचान पत्र उत्तराखण्ड/हमार कुटुम्ब’’ से संबंधित प्रगति की भी जानकारी ली।

बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण समिति श्री विश्वास डाबर, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक उद्योग श्री रोहित मीणा, नियोजन विभाग से श्री मनोज पंत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

युवा ही बनाएंगे भारत को विश्वगुरु, राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाएं: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड के आलू की विदेश में धूम, इराक पहुंची फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज की पहली खेप

अब बांधों की सुरक्षा करेंगे हाईटेक विशेषज्ञ, आईआईटी रुड़की तैयार करेगा नई पीढ़ी के इंजीनियर

उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी

परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान

TAGGED: cm instruction
Web Editor January 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्‍कूली बच्‍चों के बस्‍तेे का बोझ होगा कम : धन सिंह
Next Article राज्य के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोडना हमारी प्राथमिकता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

युवा ही बनाएंगे भारत को विश्वगुरु, राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाएं: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड July 27, 2026
उत्तराखंड के आलू की विदेश में धूम, इराक पहुंची फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज की पहली खेप
उत्तराखंड July 27, 2026
अब बांधों की सुरक्षा करेंगे हाईटेक विशेषज्ञ, आईआईटी रुड़की तैयार करेगा नई पीढ़ी के इंजीनियर
उत्तराखंड July 27, 2026
उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
उत्तराखंड July 26, 2026

Recent Posts

  • युवा ही बनाएंगे भारत को विश्वगुरु, राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाएं: मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड के आलू की विदेश में धूम, इराक पहुंची फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज की पहली खेप
  • अब बांधों की सुरक्षा करेंगे हाईटेक विशेषज्ञ, आईआईटी रुड़की तैयार करेगा नई पीढ़ी के इंजीनियर
  • उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
  • परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,501)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,367)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,857)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,786)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,589)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?