By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मर्सिडीज बेंज के चेयरमैन और निदेशक पर धोखाधडी का मुकदमा
Share
Notification Show More
Latest News
केदारताल में लापता आठ ट्रेकर्स की तलाश में उतरी निम की टीम, हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जवान
उत्तराखंड
28 लाख करोड़ की होगी उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय 20 लाख करने का लक्ष्य
उत्तराखंड
Uttrakhand में भालुओं के बदले मिजाज का खुलेगा राज
उत्तराखंड
बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी
उत्तराखंड
Helicopter mishap: 12 किलोमीटर पैदल शव ढोकर सड़क तक पहुंचे जवान, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > कैबिनेट के फैसले > मर्सिडीज बेंज के चेयरमैन और निदेशक पर धोखाधडी का मुकदमा
कैबिनेट के फैसले

मर्सिडीज बेंज के चेयरमैन और निदेशक पर धोखाधडी का मुकदमा

Web Editor
Last updated: 2024/01/30 at 5:57 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून: नया माडल बताकर पुराने माडल की कार बचेने के मामले में ग्राहक ने प्रतिष्ठित वाहन निर्मित कंपनी मर्सिडीज बेंज के चेयरमैन, निदेशक, प्रबंध निदेशक व देहरादून स्थित शोरूम संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

दून निवासी फिल्म प्रोड्यूसर व बिल्डर जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि वह महंगी कार रखने के शौकीन हैं और एक वर्ष के भीतर ही अपनी कार नए माडल की कार से बदलते रहते हैं। आरोप है कि दून के मोहब्बेवाला स्थित मर्सिडीज बेंज के शोरूम बारक्ले मोटर्स लिमिटेड ने उन्हें 2022 माडल की कार 2023 माडल की बताकर बेच दी। कंपनी की ओर से दी गई इनवाइस और बीमा पर भी वर्ष 2023 ही अंकित है। प्रकाश तिवारी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें प्रारंभिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बंसल होम, दून एन्क्लेव निवासी शिकायतकर्ता जयप्रकाश तिवारी ने पटेलनगर कोतवाली की पुलिस को बताया कि वह मुंबई में फिल्म प्रोड्यूसर हैं और देहरादून में उनका बिल्डिंग निर्माण का भी काम है। वर्ष 2022 में उन्होंने मर्सिडीज बेंज कंपनी के मोहब्बेवाला स्थित बारक्ले शोरूम में नई कार खरीदने के लिए संपर्क किया। वहां अपनी स्कोडा रैपिड कार एक्सचेंज में दी और 48 लाख रुपये कीमत की मर्सिडीज ए-क्लास लिमोजिन कार खरीद ली।

इसके बाद सात फरवरी-2022 को उन्होंने ए-क्लास लिमोजिन कार को एक्सचेंज में देकर नया माडल मर्सिडीज बेंज सी-क्लास लेनी चाही। उनकी ए-क्लास लिमोजिन कार की कीमत 30 लाख रुपये लगाई गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि 18 लाख रुपये की हानि के बावजूद उन्होंने नौ फरवरी को 70 लाख रुपये कीमत की मर्सिडीज बेंज सी-क्लास बुक करा दी।

शोरूम संचालक ने 24 फरवरी को उन्हें कार डिलीवरी दी। जिसकी इनवाइस और बीमा पर माडल वर्ष 2023 अंकित था। देहरादून संभागीय परिवहन कार्यालय में (यूके07-एफके1199) नंबर पर कार का पंजीकरण हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया, जून-2023 में वह बदरीनाथ धाम से लौट रहे थे कि उनकी कार नीचे से रगड़ खा गई। इसी दौरान उन्हें पता चला कि मर्सिडीज बेंज का नया माडल जीएलसी आ रहा है। इस पर वह 30 जून-2023 को दोबारा बारक्ले शोरूम पहुंचे और अपनी मर्सिडीज बेंज सी-क्लास को एक्सचेंज में देकर जीएलसी माडल बुक करने को कहा।

आरोप है कि इस दौरान जब उनकी मर्सिडीज बेंज सी-क्लास की कीमत लगाई गई तो उन्हें 30 प्रतिशत कटौती के बारे में बताया गया। जब उन्होंने कहा कि अभी तो कार को खरीदे हुए चार माह ही हुए हैं तो शोरूम के अधिकारियों ने बताया कि उनकी कार 2022 माडल की है। जिस पर जयप्रकाश तिवारी ने कार खरीदने के दौरान मिली इनवाइस व बीमा दिखाया, जिस पर कार माडल 2023 ही अंकित था, लेकिन शोरूम के अधिकारियों ने उसे तकनीकी त्रुटि बताकर पल्ला झाड़ लिया। आरोप है कि इसी दौरान शोरूम संचालक ने एक नई इनवाइस बना दी, जिस पर कार का माडल 2022 दर्ज था, लेकिन जयप्रकाश तिवारी ने उस पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया।

जिसके बदले उन्हें धमकी भी दी गई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मर्सिडीज बेंज कंपनी के पुणे (महाराष्ट्र) स्थित कार्यालय में संपर्क किया व वहां चेयरमैन, प्रबंध निदेशक व निदेशक को ई-मेल भी की। आरोप है कि सभी ने इसे तकनीकी खामी बताते हुए मामला रफादफा करने को कहा। अंतत: जयप्रकाश तिवारी ने पुलिस से शिकायत की। जिस पर अब मर्सिडीज बेंज पुणे के प्रबंध निदेशक संतोष अय्यर, चेयरमैन, निदेशक, सीईओ समेत बारक्ले शोरूम दून के संचालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि उन्होंने 18 अगस्त 2023 को एसएसपी देहरादून कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी। वहां से मामला जांच के लिए आइएसबीटी चौकी पुलिस के पास भेज दिया गया। इस दौरान बार-बार वह चौकी जाते रहे, लेकिन पुलिस ने जांच आगे नहीं बढ़ाई। पुलिस उन्हें टहलाती रही। पिछले दिनों जांच अधिकारी चौकी प्रभारी का तबादला हो गया, इसके बाद शिकायतकर्ता दोबारा एसएसपी अजय सिंह से मिले। एसएसपी ने एसपी क्राइम को मामले की जांच सौंपी। 20 दिन बाद एसपी क्राइम ने एसएसपी को रिपोर्ट सौंपी। एसएसपी के आदेश पर अब मुकदमा दर्ज हो पाया।

You Might Also Like

केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर चिकित्‍सक को लगाया एक लाख 30 हजार का चूना

पतंजलि पर करोडों की वसूली की तलवार

सिक्‍योरिटी गार्ड बना साइबर ठग और बना करोडपति

4.5 एकड़ भूमि की फर्जी रजिस्ट्री तैयार करने में एक और एफआइआर

ऑनलाईन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर धोखाधडी में छत्‍तीसगढ से एक गिरफ्तार

TAGGED: fraud
Web Editor January 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन का किया फ्लैग ऑफ
Next Article कल से रंग बदल सकता है मौसम, पहाडों में बारिश और बर्फबारी के आसार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

केदारताल में लापता आठ ट्रेकर्स की तलाश में उतरी निम की टीम, हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जवान
उत्तराखंड November 2, 2026
28 लाख करोड़ की होगी उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय 20 लाख करने का लक्ष्य
उत्तराखंड November 2, 2026
Uttrakhand में भालुओं के बदले मिजाज का खुलेगा राज
उत्तराखंड November 2, 2026
बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी
उत्तराखंड November 1, 2026

Recent Posts

  • केदारताल में लापता आठ ट्रेकर्स की तलाश में उतरी निम की टीम, हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जवान
  • 28 लाख करोड़ की होगी उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय 20 लाख करने का लक्ष्य
  • Uttrakhand में भालुओं के बदले मिजाज का खुलेगा राज
  • बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी
  • Helicopter mishap: 12 किलोमीटर पैदल शव ढोकर सड़क तक पहुंचे जवान, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (18,624)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (18,190)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (17,829)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (17,108)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (16,839)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?