By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍य सचिव के खिलाफ केस की जांच करेगी एसआइटी
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍य सचिव के खिलाफ केस की जांच करेगी एसआइटी
क्राइम

उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍य सचिव के खिलाफ केस की जांच करेगी एसआइटी

Web Editor
Last updated: 2024/03/12 at 3:48 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

शिमला : कांग्रेस के अयोग्य घोषित विधायक चैतन्य शर्मा के पिता व उत्तराखंड में पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा और हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी की जांच पुलिस की एसआइटी करेगी।

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने इसके लिए एएसपी नवदीप के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआइटी बनाकर जांच सौंप दी है। पुलिस राज्यसभा चुनाव में मतदान के दौरान विधानसभा तक अयोग्य घोषित व निर्दलीय विधायकों को लाने और यहां से ले जाने की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

संभावना है कि इस दौरान अयोग्य घोषित विधायकों के साथ रहे भाजपा के विधायकों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इनके अलावा अन्य भाजपा-कांग्रेस के नेता जो साथ देखे गए थे, उनसे भी पूछताछ संभव है। इनके बैंक खातों की जांच भी हो सकती है।

मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) संजय अवस्थी व मनाली से विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने रविवार को शिमला के बालूगंज पुलिस थाना में राकेश शर्मा और आशीष शर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया है कि इन दोनों ने भाजपा विधायकों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा, जिसके पर्याप्त सुबूत उनके पास हैं।

शिकायत में इनके बैंक खातों की जांच करवाने की मांग की गई है। इन पर भ्रष्टाचार, आपराधिक षड्यंत्र और राज्यसभा चुनाव में वोट के बदले करोड़ों रुपये के लेन-देन के आरोप हैं। सरकार गिराने और बागियों के पांच से सात सितारा होटलों में रहने की व्यवस्था करने, हेलीकाप्टर से बागी विधायकों को ले जाने के आरोप लगाए गए हैं।

निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा ने बयान जारी कर कहा है कि संजय अवस्थी और भुवनेश्वर गौड़ ने उनके खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज कर छवि खराब करने का प्रयास किया है। वह दोनों नेताओं पर 50-50 करोड़ रुपये का मानहानि का केस करेंगे। आशीष ने कहा कि उन पर झूठा केस कराने में लिप्त अधिकारी भी कोर्ट में जवाबदेह रहेंगे। थाना से प्राथमिकी की कापी नहीं दी जा रही। सत्ता का रौब दिखाकर कुछ नेताओं ने प्रदेश की राजनीति को दूषित करके देवभूमि को शर्मसार कर दिया है। कहा कि सत्ता हमेशा नहीं रहती, इसलिए जो लोग इस पर इठला रहे हैं, वे समझ लें कि सच को कभी दबाया नहीं जा सकता।

आरोपित बनाए गए उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने कहा है कि उन पर दर्ज केस झूठ का पुलिंदा है। प्राथमिकी की कापी मांगी गई है, जो अभी तक नहीं मिली हैं। कापी मिलने के बाद उचित जवाब दिया जाएगा। जिन लोगों ने उनकी छवि खराब करने के लिए प्राथमिकी कराई है, उनके खिलाफ मानहानि का दावा किया जाएगा।

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: former chief sectrary
Web Editor March 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सतपुली बाजार में भीषण अग्निकांड, 11 दुकानें जलकर राख
Next Article अदन की खाडी में दून के लाल ने बचाई कई जानें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड October 12, 2026
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड October 12, 2026
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड October 12, 2026
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड October 11, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
  • उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
  • आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
  • निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
  • धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (11,469)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (9,699)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (9,308)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (8,921)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (8,740)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?