By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बदरी केदार में एक करोड 20 लाख की पूजाएं बुक
Share
Notification Show More
Latest News
सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini
उत्तराखंड
प्रेम-प्रसंग के शक में बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या
उत्तराखंड
बारिश और हिमपात के बीच चारधाम यात्रा पर ब्रेक, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर
उत्तराखंड
तीन अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, सुपर चेकिंग से परखी जा रही हर एंट्री
उत्तराखंड
कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > बदरी केदार में एक करोड 20 लाख की पूजाएं बुक
उत्तराखंड

बदरी केदार में एक करोड 20 लाख की पूजाएं बुक

Web Editor
Last updated: 2024/04/23 at 8:28 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में पूजाओं की आनलाइन बुकिंग को लेकर श्रद्धालुओं में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों धाम में पूजाओं के लिए 6,975 श्रद्धालु महज एक सप्ताह के भीतर एक करोड़ 20 लाख 3,725 रुपये की आनलाइन बुकिंग करा चुका हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई और केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के इससे दो दिन पूर्व 10 मई को खोले जाने हैं।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने पूजाओं के लिए बीती 15 अप्रैल से अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in पर आनलाइन बुकिंग शुरू की थी। तब से सोमवार तक 4,735 श्रद्धालु बदरीनाथ और 2,246 श्रद्धालु केदारनाथ में पूजाओं की आनलाइन बुकिंग करा चुके हैं। मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बदरीनाथ धाम के लिए पूजाओं की आनलाइन बुकिंग से 82 लाख 58 हजार 920 और केदारनाथ के लिए 37 लाख 44 हजार 805 की धनराशि प्राप्त हुई है।

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्रद्धालु पूजाओं के लिए लगातार समिति के कार्यालयों से जानकारी मांग रहे हैं। उधर, मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि समिति ई-आफिस व आनलाइन सेवाएं अपनाने पर जोर दे रही है। वेबसाइट सहित पूजा काउंटर आधुनिक बनाए गए हैं।

हेमकुंड साहिब समेत चारधाम यात्रा के लिए सोमवार को 78,055 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। इसके साथ ही पंजीकरण का आंकड़ा 13,26,185 पहुंच चुका है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने बीती 15 अप्रैल को हेमकुंड साहिब समेत चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी। केदारनाथ धाम के लिए सर्वाधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा रहे हैं।

हेमकुंड पैदल मार्ग पर शुरू नहीं हो पाया बर्फ हटाने का कार्य
गोपेश्वर: हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर घांघरिया व अटलाकोटी के बीच बर्फ हटाने का कार्य वर्षा के चलते सोमवार को शुरू नहीं हो पाया। सेना की 418-स्वतंत्र ब्रिगेड इंजीनियरिंग कोर और गुरुद्वारा के सेवादारों की 35-सदस्यीय टीम घांघरिया बेस कैंप में दिनभर मौसम साफ होने का इंतजार करती रही।

हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 25 मई को खोले जाने हैं। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि सेना मंगलवार को अटलाकोटी में हिमखंड के बीच से रास्ता बनाने का कार्य शुरू करेगी। अटलाकोटी हिमखंड 200 फीट लंबा और 20 फीट ऊंचा है, जबकि हेमकुंड साहिब में 10 फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है।

You Might Also Like

सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini

प्रेम-प्रसंग के शक में बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या

बारिश और हिमपात के बीच चारधाम यात्रा पर ब्रेक, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

तीन अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, सुपर चेकिंग से परखी जा रही हर एंट्री

कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण

TAGGED: holy shnrine
Web Editor April 23, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article माचिस की तीली से जंगल में लगी आग, एक दबोचा
Next Article चार धाम यात्रा के सुगम संचालन की कवाायद तेज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini
उत्तराखंड September 26, 2026
प्रेम-प्रसंग के शक में बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या
उत्तराखंड September 26, 2026
बारिश और हिमपात के बीच चारधाम यात्रा पर ब्रेक, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर
उत्तराखंड September 26, 2026
तीन अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, सुपर चेकिंग से परखी जा रही हर एंट्री
उत्तराखंड September 26, 2026

Recent Posts

  • सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini
  • प्रेम-प्रसंग के शक में बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या
  • बारिश और हिमपात के बीच चारधाम यात्रा पर ब्रेक, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर
  • तीन अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, सुपर चेकिंग से परखी जा रही हर एंट्री
  • कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,471)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,383)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,939)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,781)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,753)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?