By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सहस्रताल हादसा : बर्फ में दबे मिले ट्रेकर के शव
Share
Notification Show More
Latest News
अजबपुर कला में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, आठ बीघा भूमि पर कार्रवाई
Uncategorized
ग्राम सभाओं में सरकारी भूमि की होगी जांच 
Uncategorized
अब बिना निशान होगी थायरॉयड सर्जरी, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में शुरू हुई आधुनिक सुविधा
Uncategorized
घटती खेती ने बढ़ाया पलायन, पहाड़ के गांव तेजी से हो रहे खाली
उत्तराखंड
देवभूमि में सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं : धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > सहस्रताल हादसा : बर्फ में दबे मिले ट्रेकर के शव
उत्तराखंड

सहस्रताल हादसा : बर्फ में दबे मिले ट्रेकर के शव

Web Editor
Last updated: 2024/06/07 at 11:28 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में 4100 से 4400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सहस्रताल ट्रेक में बर्फीले तूफान का शिकार हुए ट्रेकिंग दल को बचाने के लिए एसडीआरएफ उत्तराखंड को दुर्गम परिस्थितियों से टकराना पड़ा। एसडीआरएफ की हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम ने 13 ट्रेकरों की जान तो बचा ली, लेकिन 09 ट्रेकर रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे। ट्रेक पर हालत इतने विकट थे कि 05 ट्रेकरों के शव निकाले जाने के बाद शेष 04 शवों के लिए दूसरी और तीसरी बार रेस्क्यू ऑपरेशन करना पड़ा। अब सभी ट्रेकरों के शव निकाल लिए गए हैं, मगर इस दौरान जो वीडियो सामने आए हैं, वह दिल दहला देने वाले हैं।

ट्रेकरों के शवों को लाने के लिए जब एसडीआरएफ की टीम ने वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर की मदद से अभियान चलाया तो विकट हालात ने पल-पल परीक्षा ली। उच्च हिमालयी क्षेत्र के ट्रेक पर अत्यधिक बर्फबारी के चलते शव काफी हद तक बर्फ में गए थे। जिसे देख कर अंदाजा लगाया जा सकता था कि बर्फीले तूफान ने न सिर्फ राह भटकाने का काम किया, बल्कि अत्यधिक ठंड ने भी ट्रेकर्स के लिए बेहद जटिल हालात पैदा कर दिए। रेस्क्यू में बचाए गए एक ट्रेकर ने एसडीआरएफ को यही भी बताया कि बर्फीले तूफान की रफ्तार करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी। जिन ट्रेकरों की मौत हुई है, उनमें एक की उम्र 71 वर्ष, जबकि दूसरे की 61 वर्ष थी।

ऐसे में सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या इतने दुर्गम ट्रेक पर जाने से पहले ट्रेकिंग दल के सभी सदस्यों का भलीभांति स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दे चुके हैं और जांच मंडलायुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे को सौंपी गई है। दूसरी तरफ उत्तरकाशी जिले के पुलिस अधीक्षक ने ट्रेकिंग एजेंसी हिमालयन व्यू पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। यह दल उत्तराखंड के जनपद टिहरी व उत्तरकाशी के मध्य स्थित सहस्रताल ट्रेक पर 29 मई 2024 को निकला था। शुरुआत में दल के 04 सदस्यों की मृत्यू होने और अन्य सदस्यों के क रुट में फंसने की सूचना 04.06.2024 को मिली थी।

You Might Also Like

घटती खेती ने बढ़ाया पलायन, पहाड़ के गांव तेजी से हो रहे खाली

देवभूमि में सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं : धामी

वनाग्नि पर सख्त सरकार, फॉरेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर होगी भर्ती

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खुलेगा इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर

आधी रात बारिश-भूस्खलन के बीच चला रेस्क्यू, 10 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला

TAGGED: Sahasratal accident: Trekker's body found buried in snow
Web Editor June 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article फूड सेफ्टी कनेक्ट एप पर करें मिलावटखोरी से जुड़ी शिकायत
Next Article बहू ने सुपारी देकर कराई थी सास की हत्‍या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अजबपुर कला में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, आठ बीघा भूमि पर कार्रवाई
Uncategorized May 26, 2026
ग्राम सभाओं में सरकारी भूमि की होगी जांच 
Uncategorized May 26, 2026
अब बिना निशान होगी थायरॉयड सर्जरी, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में शुरू हुई आधुनिक सुविधा
Uncategorized May 24, 2026
घटती खेती ने बढ़ाया पलायन, पहाड़ के गांव तेजी से हो रहे खाली
उत्तराखंड May 22, 2026

Recent Posts

  • अजबपुर कला में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, आठ बीघा भूमि पर कार्रवाई
  • ग्राम सभाओं में सरकारी भूमि की होगी जांच 
  • अब बिना निशान होगी थायरॉयड सर्जरी, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में शुरू हुई आधुनिक सुविधा
  • घटती खेती ने बढ़ाया पलायन, पहाड़ के गांव तेजी से हो रहे खाली
  • देवभूमि में सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं : धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,206)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,069)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,573)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,465)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,339)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?