By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कोटद्वार में खुला एसजीआरआर विश्वविद्यालय का पैरामैडिकल काॅलेज, इसी सत्र से प्रवेश, विस अध्‍यक्ष ने बताया स्‍वर्णिम सौगात
Share
Notification Show More
Latest News
रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
उत्तराखंड
फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
उत्तराखंड
देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड
सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
Uncategorized
रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > कोटद्वार में खुला एसजीआरआर विश्वविद्यालय का पैरामैडिकल काॅलेज, इसी सत्र से प्रवेश, विस अध्‍यक्ष ने बताया स्‍वर्णिम सौगात
Uncategorized

कोटद्वार में खुला एसजीआरआर विश्वविद्यालय का पैरामैडिकल काॅलेज, इसी सत्र से प्रवेश, विस अध्‍यक्ष ने बताया स्‍वर्णिम सौगात

Web Editor
Last updated: 2023/04/24 at 3:05 PM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून की इकाई श्री गुरु राम राय पैरामैडिकल काॅलेज का सोमवार को पदमपुर में शुभारंभ हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने बतौर मुख्य अतिथि पैरामैडिकल काॅलेज का विधिवत उद्घाटन किया। एसजीआरआर पैरामैडिकल काॅलेज पदमपुर में इसी सत्र से स्नातक स्तरीय कोर्सेज बीएमआरआईटी, बीएमएलटी, बीपीटी, बी.एससी आॅप्टोमैट्री व बी.एससी माइक्रोबायोलाॅजी पर इसी सत्र से प्रवेश प्रारम्भ हो जाएंगे।
सोमवार को पदमपुर स्थित श्री गुरु राम राय पैरामैडिकल काॅलेज का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण विधानसभा अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि डाॅ डी.पी.ध्यानी, उपाध्यक्ष एसजीआरआर एजुकेशन मिशन, श्री डी.पी. मंमर्गाइं, विशेष कार्याधिकारी, दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, देहरादून व विशिष्ट अतिथि डाॅ प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी व डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से किया।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री गुरु राम राय पैरामैडिकल काॅलेज को कोटद्वार की एवम् पहाड़ की जनता के लिए स्वर्णिम सौगात है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कोटद्वार क्षेत्र में पैरामैडिकल काॅलेज की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। श्री महाराज जी के मागदर्शन में श्री गुरु राम राय पैरामैडिकल काॅलेज यहां के युवाओं को मेडिकल शिक्षा व रोजगार के स्वर्णिम अवसर उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने श्री गुरु राम राय ग्रुप के सभी पदाधिकारियों, अधिकारियों, शिक्षकगणों, स्टाफ व कोटद्वारवासियों को मंच से शुभकामनांए दीं।
डाॅ आर.पी. ध्यानी ने कहा कि श्री गुरु राम राय ग्रुप के शैक्षणिक संस्थान स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, मेडिकल शिक्षा, स्वास्थ्य एवम् चिकित्सा के क्षेत्र में पूरे उत्तर भारत में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। कोटद्वार क्षेत्र मंे पैरामैडिकल काॅलेज खुलने के बाद अब कोटद्वार में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के नर्सिंग काॅलेज को खोलने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। विधानसभा अध्यक्ष मैडम की इच्छाशक्ति व आपसभी के सहयोग से बहुत जल्द एसजीआरआर विश्वविद्यालय कोटद्वार में नर्सिंग काॅलेज की स्थापना भी कर देगा।
डी.पी.ममगाईं ने श्री गुरु राम राय विश्विद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रतिनिधि के रूप में कहा कि श्री महाराज जी की दूरगामी सोच का परिणाम है कि एसजीआरआर ग्रुप का श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उत्तराखण्ड के गांव गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचा रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को उत्तराखण्ड व पश्चिम उत्तर प्रदेश के मरीजांे की लाइफ लाइन के रूप में जाना जाता है।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के संघटक स्कूलों व उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का 11वां स्कूल योगिक साइंस भी आरम्भ हो चुका है। उन्होंने उद्बोधन में गढवाली कई कई छंद व उदहारण भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में एसजीआरआर स्कूल आॅफ पैरामैडिकल साइंसेज़ देहरादून की प्रधानाचार्य डाॅ कीर्ति सिंह ने भी विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एसजीआरआर पैरामैडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ गिरीश उनियाल, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र रतूड़ी, तनुका राय, हिमांशु द्विवेदी, डी.एस.नेगी, बीना वशिष्ट आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल देवी रोड शाखा, लाल पानी शाखा, कण्वघाटी शाखा के अध्यापाकों, स्टाफ व छात्र-छात्राओं सहित कोटद्वार के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम
उद्घाटन कार्यक्रम में एसजीआरआर छात्र-छात्राआं की रंगारंग प्रस्तुतियोें की धूम रही। गीत संगीत का सुरूर देर शाम तक दर्शकों पर छाया रहा। छात्रा वंशिका व ग्रुप ने स्वागत गीत से कार्यक्रम का आगाज किया। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की छात्रा सेजल ने हे मधु गढ़वाली गीत पर मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। छात्रा श्रीजल व ग्रुप ने मशअप गीतों के माध्यम से उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति को मंच पर बिखेरा। एण्ड ग्रुप ने हरियाणववी गीत पर आकर्षक प्रस्तुति से युवा धड़कनों को और तेज़ कर दिया। नेहा, गौरव एण्ड ग्रुप ने योगासनों की अनुशासित प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्‍ध कर दिया।

You Might Also Like

सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी

450 साल बदलेगा दुनिया का नक्शा

भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी 

मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी

96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

Web Editor April 24, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भाजपा 15 मई से प्रदेश में शुरू करेगी जन संवाद अभियान: भट्ट
Next Article केदारनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्‍यमंत्री ने की पूजा अर्चना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
उत्तराखंड October 16, 2026
फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
उत्तराखंड October 15, 2026
देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड October 15, 2026
सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
Uncategorized October 15, 2026

Recent Posts

  • रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
  • फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
  • देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
  • सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
  • रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (13,679)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (13,350)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (12,721)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (12,107)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (11,727)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?