By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री ने सपरिवार देखी दि केरला स्‍टोरी
Share
Notification Show More
Latest News
अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, चार बीघा की कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील
उत्तराखंड
पहली बार ‘लाइव हार्ट’ लेकर दौड़ी वंदे भारत
देश-विदेश
MDDA : धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों का घर का सपना साकार, डिजिटल लॉटरी से फ्लैट आवंटित
उत्तराखंड
नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘साइलेंस जोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान
उत्तराखंड
अब मोबाइल बैट्री की लाइफ होगी लम्बी 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री ने सपरिवार देखी दि केरला स्‍टोरी
Uncategorized

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री ने सपरिवार देखी दि केरला स्‍टोरी

Web Editor
Last updated: 2023/05/09 at 2:40 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सपरिवार हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में दि केरला स्टोरी फिल्म देखी। उन्होंने कहा कि द केरल स्टोरी एक ऐसी फिल्म है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे बिना गोली और बम के देश में आतंकवाद फैलाया जा रहा है। फ़िल्म में इस तथ्य को भी प्रदर्शित किया गया है कि किस तरह से बालिकाओं का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। उन्होंने इस फिल्म को वास्तविकता से परिचित कराने तथा धर्मान्तरण एवं आतंकवाद के विरूद्ध जनजागरूकता को बढावा देने वाली बताते हुए सभी से इस फिल्म को देखने की भी अपेक्षा की। पिफल्‍म पर गरमाती सियासत के बीच बंगाल ने पिफल्‍म पर प्रतिबंध लगाया है तो उत्‍तर प्रदेश और मध्‍य प्रदेश ने मूवी को टैैक्‍सफ्री घोषित किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भी अनेक तरीकों से विभिन्न जगहों पर धर्मांतरण हो रहा था। यह राज्य में भविष्य के लिए एक गंभीर विषय बनता जा रहा था। इसी के दृष्टिगत हमने देवभूमि उत्तराखंड में धर्मांतरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार द्वारा धर्मांतरण पर सख्त कानून बनाया गया है। इसमें जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वालों को 10 साल तक कठोर कारावास का प्रावधान किया गया है जिसमें धर्मांतरण कराने के मामलों को दो श्रेणियों में बांटा गया है। एकल धर्मांतरण के लिए सजा कम है, जबकि सामूहिक धर्मांतरण में ज्यादा सजा होगी। सामूहिक धर्मांतरण का दोष साबित होने पर दोषी को तीन से 10 वर्ष की सजा के साथ 50 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। जबकि एक व्यक्ति के धर्मांतरण पर दो से सात वर्ष की सजा और 25 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं विशिष्ट पहचान के साथ उसका मूल स्वरूप बचा रहे और प्रदेश में अनावश्यक किसी भी प्रकार का धर्मांतरण न हो पाए, इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा की गई यह महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मांतरण के साथ ही हमारी सरकार द्वारा देवभूमि में सरकारी भूमि पर किये गये अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे सख्ती से हटाये जाने का कार्य किया जा रहा है। राज्य में होने वाले अवैध अतिक्रमण को किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा तथा ऐसा कृत्य करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल, भाजपा नेता श्री अजेय कुमार, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी आदि उपस्थित थे।

You Might Also Like

भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी 

मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी

96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

अजबपुर कला में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, आठ बीघा भूमि पर कार्रवाई

ग्राम सभाओं में सरकारी भूमि की होगी जांच 

TAGGED: cm enjoy film
Web Editor May 9, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, 17 मई को रवाना हाेेगा पहला जत्‍था
Next Article विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, चार बीघा की कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील
उत्तराखंड August 1, 2026
पहली बार ‘लाइव हार्ट’ लेकर दौड़ी वंदे भारत
देश-विदेश August 1, 2026
MDDA : धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों का घर का सपना साकार, डिजिटल लॉटरी से फ्लैट आवंटित
उत्तराखंड July 31, 2026
नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘साइलेंस जोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान
उत्तराखंड July 31, 2026

Recent Posts

  • अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, चार बीघा की कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील
  • पहली बार ‘लाइव हार्ट’ लेकर दौड़ी वंदे भारत
  • MDDA : धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों का घर का सपना साकार, डिजिटल लॉटरी से फ्लैट आवंटित
  • नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘साइलेंस जोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान
  • अब मोबाइल बैट्री की लाइफ होगी लम्बी 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,627)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,481)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,974)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,901)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,719)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?