देहरादून : फर्जी डाक्टर प्रकरण में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार व्यक्ति सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मामले में यह 23वींं गिरफ्तारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि 10 मई को गठित विशेष जांच दल ने एक और चिकित्सक जिसके द्वारा राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस कर्नाटका बंगलुरु से फर्जी डिग्री प्राप्त कर भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड में पंजीकरण कराया गया था,को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अन्य संदिग्ध अभियुक्तों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गयी है ।
क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि अन्य फर्जी चिकित्सकों के संबंध में समस्त जानकारी जुटा ली गई है कुछ चिकित्सक फरार है गिरफ्तारी हेतु 3 टीम नियुक्त की गई है शीघ्र समस्त चिकित्सकों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्त
=======================
1- * लोकेश शर्मा पुत्र बनारसीदास निवासी ग्राम मानेसर थाना बेहट जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 55 वर्ष*