By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: लैंड जिहाद और पुरोला की घटनाओं पर कांग्रेस का नजरिया दुर्भाग्यपूर्ण: भट्ट
Share
Notification Show More
Latest News
तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
उत्तराखंड
अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
उत्तराखंड
पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
उत्तराखंड
जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
उत्तराखंड
बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > लैंड जिहाद और पुरोला की घटनाओं पर कांग्रेस का नजरिया दुर्भाग्यपूर्ण: भट्ट
उत्तराखंड

लैंड जिहाद और पुरोला की घटनाओं पर कांग्रेस का नजरिया दुर्भाग्यपूर्ण: भट्ट

Web Editor
Last updated: 2023/06/13 at 2:17 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : भाजपा ने राज्य मे डेमोग्राफी चेंज और पुरोला की घटनाओं को लेकर कांग्रेस की नजर और नजरिये को दुर्भाग्यपूर्ण तथा राज्य वासियों की भावना को आहत करने वाला करार दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चेताते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के बयान पर कहा कि वह मामले की असलियत को जान बूझकर दरकिनार करते हुए इसे राजनैतिक चश्मे से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की नीति के चलते वह किसी न किसी तरह ओवेसी का समर्थन कर रहे है जो कि मामले का समाधान नही और यह पर्वतीय क्षेत्र मे सालों से बसे लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला भी है। लव जिहाद या लैंड जिहाद पर आपत्ति जताने वालों को राजनैतिक स्थिति को अलग रखकर इस पर सोच स्पष्ट करने की जरूरत है। इसे अन्य घटनाओं से न जोड़कर मुद्दे से ध्यान हटाना गलत है। अपरोक्ष रूप से अगर, वह इन घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों के पैरोकारी बन रहे हैं तो उन्हे इसकी वजह भी स्पष्ट करनी चाहिए। इन क्षेत्रों से क्या पलायन हुआ है और पलायन की असली वजह क्या है इसकी वजह भी साफ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य मे लैंड जिहाद को रोकने के लिए सत्यापन अभियान चला रही है तो दूसरी और अवैध धर्मांतरण कानून लाई है। यह राज्य की संस्कृति और स्वरूप को बचाने के लिए है, लेकिन इनमे खामियों को लेकर चर्चा के बजाय इसे राजनैतिक तूल देना भी पूरी तरह से गलत है।
भट्ट ने विपक्ष को इन मुद्दों पर गहनता से चर्चा और माहौल को अशांत करने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि यह मुद्दा राजनीति का नही, बल्कि देव भूमि की परंपरा और बदलते डेमोग्राफी को भी गंभीरता से लेने का है। स्थायी समाधान के लिए विपक्ष की सकारात्मक पहल की भी जरूरत है। क्षेत्र के लोग अपने अधिकार और स्वरूप को लेकर चिंतित है तो उनके पक्ष को भी सुनने की जरूरत है। राज्य की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं अध्यात्मिक स्वरूप को बनाए रखना सरकार के साथ हम सबकी जिम्मेदारी है ।
प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए इस प्रकार के अनैतिक कामों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है ताकि देवभूमि की पवित्रता एवं सात्विकता को बनाए रखते हुए राज्य की शांति भंग करने वालों की साजिश विफल हो । आज समाज मे जहर फैलाने की कोशिश करने वालों पर लगाम लगाने की बेहद आवश्यकता है, जिसके लिए प्रत्येक पार्टी व संस्थाओं को राजनैतिक एवं व्यक्तिगत नफा नुकसान को दरकिनार कर आगे आने की जरूरत है । प्रदेश के धार्मिक और
आध्यात्मिक स्वरूप पर किये जा रहे हमलों से जुड़े सवालों के हल ढूंढना हम सबके लिए जरूरी है ।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार बिना भेदभाव के पारदर्शिता की नीति के तहत काम कर रही है और ऐसे मे हर बेहतर कार्य को राजनैतिक चश्मे से देखकर एकपक्षीय दृष्टिकोण अस्वीकार्य है। कांग्रेस नेताओं के विषैले बोल नफरत को भड़का रहे है और यह सरासर गलत है।

You Might Also Like

तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर

अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट

पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू

जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल

बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

TAGGED: land jehaad
Web Editor June 13, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जी 20 की तैयारियों काेे लेकर मुख्‍य सचिव ने ली बैठक
Next Article रेखा आर्या ने परिजनों को दी करीब 5 लाख 42 हजार की सहायता राशि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
उत्तराखंड August 13, 2026
अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
उत्तराखंड August 13, 2026
पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
उत्तराखंड August 13, 2026
जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
उत्तराखंड August 12, 2026

Recent Posts

  • तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
  • अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
  • पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
  • जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
  • बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,013)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,875)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,376)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,273)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,072)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?