By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: समान नागरिक सहिंता : देश के लिए नजीर बनेगा उत्‍तराखंड
Share
Notification Show More
Latest News
केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
उत्तराखंड
कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
उत्तराखंड
रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत
उत्तराखंड
कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी
उत्तराखंड
हिम्स जौलीग्रांट में चिकित्सा इतिहास रचा: एक ही ऑपरेशन में चार ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > समान नागरिक सहिंता : देश के लिए नजीर बनेगा उत्‍तराखंड
Uncategorized

समान नागरिक सहिंता : देश के लिए नजीर बनेगा उत्‍तराखंड

Web Editor
Last updated: 2023/07/01 at 4:17 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : देश में समान नागरिक सहिंता को लेकर चल रहे बहस मुबाहिसे के बीच उत्‍तराखंड इसे लागू करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ गया है। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेनि) की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति इसका प्रारूप तैैयार कर चुकी है। यदि उत्‍तराखंड में यह लागू होता है तो गाेेवा के बाद यह देश का दूसरा राज्‍य होगा। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसे लेकर संकेत दे चुके हैं।

पिछले दिनों मध्‍य प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए माेेदी ने कहा भी कि यह संवधिान की भावना के अनुरुप है और सुप्रीीम कोर्ट इसके लिए निर्देश दे चुकी है। जाहिर है प्रदेश के युवा मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के इस कदम पर पूरे देश की निगाहें लगी हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी इसके लिए धामी की सराहना कर चुके हैं। माना जा रहा है कि उत्तराखंड में लागू होने वाली समान नागरिक संहिता में विभिन्न पहलू शामिल कर इसे मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इससे केंद्र के साथ ही दूसरे राज्यों के लिए भी राह आसान होगी।

पिछली बार राज्‍य में चुनाव के वक्‍त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनने पर यहां समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। सत्ता में आने के बाद उन्होंने इस दिशा में पहल की और समान नागरिक संहिता का प्रारूप तैयार करने के लिए जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेनि) की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। अब कमेटी अपना काम पूरा कर चुकी है। जल्‍द ही इसे मुख्‍यमंत्री को सौंपा जाएगा। ऐसे मेंं कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्‍यमंत्री इसी माह विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकते हैं ताकि जल्‍द से जल्‍द समान नागरिक सहिंता को अमलीजामा पहनाया जा सके।

पिछले दिनों मुख्‍यमंत्री टवीट कर घोषणा कर चुके हैं कि कमेटी अपना काम पूरा कर चुकी है और किसी भी दिन समान नागरिक सहिंता का प्रारूप सरकार को सौपा जा सकता है। माना जा रहा है कि समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रदेश सरकार इसमें आवश्यकतानुसार कुछ संशोधन के साथ विधानसभा से विधेयक पारित कराने के बाद सरकार समान नागरिक संहिता लागू कर देगी।

बाक्‍स
समान नागरिक सहिंता के लागू होने पर यह होंगे बदलाव

बहुविवाह : कई धर्म और समुदाय के पर्सनल लॉ बहुविवाह को मान्यता देते हैं। मुस्लिम समुदाय में तीन विवाह की अनुमति है। यूसीसी के बाद बहु-विवाह पर पूरी तरह से रोक लग सकती है।

लिव इन रिलेशनशिपः इसके लिए घोषणा करने के बाद अभिभावकों को भी बताना होगा। इसके साथ सरकार को ब्योरा देना जरूरी हो सकता है।

भरण-पोषण: पति की मौत के बाद मुआवजा राशि मिलने के बाद पत्नी दूसरा विवाह कर लेती है और मृतक के माता-पिता बेसहारा रह जाते हैं। यूसीसी का सुझाव है कि मुआवजा विधवा पत्नी को दिया जाता है, तो बूढ़े सास-ससुर के भरण पोषण की जिम्मेदारी भी उस पर होगी। वह दूसरा विवाह करती है तो मुआवजा मृतक के माता-पिता को दिया जाएगा।

गोद लेने का अधिकार: यूसीसी के कानून बनने से मुस्लिम महिलाओं को भी बच्चा गोद लेने का अधिकार मिल जाएगा।

बच्चों की देखरेख : यूसीसी में सुझाव है कि अनाथ बच्चों की गार्जियनशिप की प्रक्रिया को आसान व मजबूत बनाया जाए।

उत्तराधिकार कानून: कई धर्मों में लड़कियों को संपत्ति में बराबर का अधिकार हासिल नहीं है। यूसीसी में सभी को समान अधिकार का सुझाव है।

जनसंख्या नियंत्रण: यूसीसी में जनसंख्या नियंत्रण का भी सुझाव है इसमें बच्चों की संख्या सीमितकरने, नियम तोड़ऩे पर सरकारी सुविधाओं के लाभ से वंचित करने का सुझाव है।

You Might Also Like

एआई से बदली ग्राम सरकार की तस्वीर: उत्तराखंड की 5300 से ज्यादा पंचायतें हुईं स्मार्ट

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में लैंडिंग के दौरान 

एआई से बदलेगी फैशन डिजाइन की दुनिया, ‘फ्लोरा’ और ‘नेरा’ ने रचा इतिहास

राष्ट्रपति भवन के एट होम में छाए जख्या आलू और झंगोरे की खीर 

कोटद्वार में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत, वन्यजीव आतंक से दहशत

TAGGED: uniform civil code
Web Editor July 1, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article समान नागरिक सहिंता का प्रारूप तैयार, उत्‍तराखंड में जल्‍द होगा लागू
Next Article मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से रानीखेत व लैंसडाउन में छावनी बोर्ड भंग करने का किया अनुरोध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
उत्तराखंड February 10, 2026
कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
उत्तराखंड February 10, 2026
रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत
उत्तराखंड February 10, 2026
कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी
उत्तराखंड February 9, 2026

Recent Posts

  • केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
  • कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
  • रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत
  • कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी
  • हिम्स जौलीग्रांट में चिकित्सा इतिहास रचा: एक ही ऑपरेशन में चार ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,964)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,879)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,370)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,235)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,171)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?