टिहरी: मुनि की रेती के पास एक मैक्स वाहन के खाई में गिरने से एक व्यक्ित की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल 11 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि अचानक पहाडी सेे गिरे पत्थर के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया।
पुलिस के अनुसार हादसा तडके तीन बजे का है। साेेनप्रयाग से ऋषिकेश आ रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंची और राहत व बचाव का कार्य शुरू किया। अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव के कार्य में परेशानी हो रही थी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने किसी तरह पांच घायलों को खाई से निकाल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद अन्य
छह की तलाश शुरू की गई। इस पर पुलिस को वाहन चालक का शव भी मिल गया। अन्य लापता लोगों की खोज की जा रही है।
घायलों का विवरण:-
1 बिजेंदर पुत्र जगदीश पांडे निवासी बदरपुर दिल्ली उम्र 46 वर्ष
2 – आकाश पुत्र तेज सिंह उम्र 22 वर्ष
3 – प्रदीप कुमार पुत्र महेंद्र सिंह
निवासी शाहपुर पंजाब उम्र 27 वर्ष
4 – रोशन कुमार पुत्र सुबोध उम्र 25 वर्ष निवासी नालंदा बिहार
5- हरियाणवी वाइफ ऑफ रवि सिंह निवासी हैदराबाद उम्र 25 वर्ष
चालक सहित अन्य 6 लोग जिनकी तलाश जारी है जिनका नाम रेस्क्यू किए गए यात्रियों के द्वारा नाम पता इस प्रकार बताया गया हैं:-
1- अभिजीत त्यागी निवासी भोजपुर भजन गढ़ दिल्ली
2- अतुल सिंह उत्तर विनोद निवासी शिवपुरी बिहार
3 – अक्षय कुमार पुत्र मनोज सिंह निवासी बिहार
4 – सौरभ कुमार
5 – रवि पुत्र अज्ञात हैदराबाद
6- मैक्स चालक नाम पता अज्ञात