By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बड़े तीर्थ स्थल के रूप में विकसित होगा हरिपुर : मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Latest News
डॉ. संजय का दून ऑर्थोपीडिक समिति ने किया सम्मान
उत्तराखंड
आपदा : नुकसान के आकलन को उत्‍तराखंड आएगी केंद्रीय टीम
उत्तराखंड
आपरेशन कालनेमि : धरा गया बांग्‍लादेश से आया फर्जी डाक्‍टर
क्राइम
बादल फटने से बागेश्वर में हड़कंप, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने उफनते नदी में पांच को बचाया
उत्तराखंड
Update –रेड अलर्ट : मौसम का वार, अलर्ट मोड पर सरकार, दून में स्कूलों में अवकाश
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > बड़े तीर्थ स्थल के रूप में विकसित होगा हरिपुर : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड

बड़े तीर्थ स्थल के रूप में विकसित होगा हरिपुर : मुख्यमंत्री

Web Editor
Last updated: 2023/09/07 at 10:53 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कालसी, देहरादून स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए यमुना नदी के तट पर हरिपुर (कालसी) में स्नान घाट/ यमुना घाट के निर्माण कार्य एवं लोक पंचायत द्वारा प्रस्तावित जमुना कृष्ण धाम (मंदिर) का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जौनसार बावर के बॉलीबुड सिंगर अभिनव चौहान के भजन ” हरिपुर में आंनद सजेगा ” का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर हरिपुर क्षेत्र के नव निर्माण का कार्य एक शुभ संकेत है। यह कार्य पौराणिक मान्यताओं को पुनर्जीवित करने एवं आध्यात्मिक, सनातन संस्कृति के नए अध्याय को लिखने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा हरिपुर क्षेत्र एक बड़ा तीर्थ स्थल हुआ करता था, यह क्षेत्र चार धाम यात्रा का भी एक महत्वपूर्ण स्थल है। कहा कि हरिपुर क्षेत्र में यमुना जी के तट को विकसित कर एक नए तीर्थ स्थल के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। यह क्षेत्र हरिद्वार ऋषिकेश के भांति विश्व विख्यात हो इसके लिए राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा मां यमुना के आशीर्वाद से भव्य घाट निर्माण का संकल्प पूरा होगा। धार्मिक एवं पौराणिक मान्यताओं का हरिपुर स्थल सभी प्रदेश एवं देश वासियों की आस्था का केंद्र है।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने हरिपुर धाम के यश को पुनर्स्थापित करने का जो संकल्प लिया है उसे शीघ्र ही सिद्धि तक पहुंचाएगी। मां यमुना का सम्मान करना हम सभी का कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा हरिपुर के एक नए धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। भविष्य में इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में यात्री एवं पर्यटक आएंगे। आज जौनसार बाबर का क्षेत्र जो फलों सब्जियों के उत्पादन के लिए जाना जाता है आने वाले समय में वह हरिपुर के लिए भी जाना जाएगा। कहा कि हरिपुर क्षेत्र यमुना, टोंस, नौरा और अमलवा के महासंगम का पवित्र स्थान है। इस स्थान में पूर्व की भांति ही यमुना जी की दिव्य व भव्य आरती का भी आयोजन नियमित रूप से होगा। उन्होंने कहा इस क्षेत्र में आने वाले लोग यहां की लोक संस्कृति के साथ हमारे आदर सम्मान को भी अपने साथ ले जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार निरंतर विकास के पद पर अग्रसर है उत्तराखंड के प्रमुख धामों को सड़कों से जोड़ा गया है। हरबर्टपुर से यमुनोत्री तक सड़क चौड़ीकरण की भी केंद्र द्वारा सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। जिसका कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा इससे विकास नगर एवं कालसी क्षेत्र से भी चार धाम यात्रा का संचालन हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने सामाजिक सरोकारों को समर्पित लोक पंचायत द्वारा जमुना कृष्ण धाम की स्थापना के लिए किए जा रहे प्रयास की सराहना की। उन्होंने कालसी क्षेत्र की विभिन्न प्रस्तावित विकास योजनाओं को शीघ्र आगे बढ़ाने की बात भी कही।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि हरिपुर क्षेत्र ऐतिहासिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण है। यमुना तट पर घाटों के निर्माण से क्षेत्र का नाम पर्यटन के साथ ही धार्मिक स्थल के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति एवं आध्यात्म के पुनः जागरण का कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर स्थित यमुना घाट पहुंच पूजा अर्चना कर प्रदेश की तरक्की एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री यमुना आरती में भी सम्मिलित हुए ।

इस दौरान कार्यक्रम में सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह, मूरत राम शर्मा, नवीन ठाकुर, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, वी.सी एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी, के.एस चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

डॉ. संजय का दून ऑर्थोपीडिक समिति ने किया सम्मान

आपदा : नुकसान के आकलन को उत्‍तराखंड आएगी केंद्रीय टीम

बादल फटने से बागेश्वर में हड़कंप, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने उफनते नदी में पांच को बचाया

Update –रेड अलर्ट : मौसम का वार, अलर्ट मोड पर सरकार, दून में स्कूलों में अवकाश

अतिक्रमण पर प्रशासन का प्रहार, दो स्थानों पर अवैध मजार ढहाई

TAGGED: cm address
Web Editor September 7, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राेेमांच के शौकीनोंं के लिए अब ऋषिकेश क्षेत्र में बंजी जंपिंग भी
Next Article स्वास्थ्य मंत्री व लैंसडाउन विधायक ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

डॉ. संजय का दून ऑर्थोपीडिक समिति ने किया सम्मान
उत्तराखंड September 1, 2025
आपदा : नुकसान के आकलन को उत्‍तराखंड आएगी केंद्रीय टीम
उत्तराखंड September 1, 2025
आपरेशन कालनेमि : धरा गया बांग्‍लादेश से आया फर्जी डाक्‍टर
क्राइम September 1, 2025
बादल फटने से बागेश्वर में हड़कंप, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने उफनते नदी में पांच को बचाया
उत्तराखंड August 31, 2025

Recent Posts

  • डॉ. संजय का दून ऑर्थोपीडिक समिति ने किया सम्मान
  • आपदा : नुकसान के आकलन को उत्‍तराखंड आएगी केंद्रीय टीम
  • आपरेशन कालनेमि : धरा गया बांग्‍लादेश से आया फर्जी डाक्‍टर
  • बादल फटने से बागेश्वर में हड़कंप, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने उफनते नदी में पांच को बचाया
  • Update –रेड अलर्ट : मौसम का वार, अलर्ट मोड पर सरकार, दून में स्कूलों में अवकाश

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,682)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,639)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,135)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,951)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,882)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?