By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पारदी गैंग का गुलेलबाज 50 हजार का ईनामी चढा एसटीएफ के हत्थे
Share
Notification Show More
Latest News
दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड
रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
उत्तराखंड
दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
उत्तराखंड
यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
उत्तराखंड
खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > पारदी गैंग का गुलेलबाज 50 हजार का ईनामी चढा एसटीएफ के हत्थे
क्राइम

पारदी गैंग का गुलेलबाज 50 हजार का ईनामी चढा एसटीएफ के हत्थे

Web Editor
Last updated: 2023/09/16 at 7:41 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

हरिद्वार : पारदी गैंग का गुलेलबाज 50 हजार का ईनामी अपराधी चढ़ा उत्तराखण्ड एसटीएफ के हत्थे। विगत वर्ष में हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में चीता मोबाईल पर नियुक्त पुलिस के जवान पर गुलेल से हमला कर आंख फोड़ने का है आरोपी। हरिद्वार जनपद रानीपुर क्षेत्र मे चीता मोबाईल पुलिस की गश्त के दोरान पुलिस के जवान की गुलेल से हमला कर आँख फोड़ने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार।

पुलिस महानिदेशक, द्वारा राज्य में ईनामी/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ’’आप्ररेशन प्रहार’’ के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 आयुष अग्रवाल की अगुवाई में एसटीएफ द्वारा निरन्तर शातिर वांछित अपराधियों की गिरप्तारी की जा रही है। जिनका निकट पर्यवेक्षण चन्द्र मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 व श्री विवेक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 द्वारा किया जा रहा है। उक्त क्रम मे जनपद हरिद्वार से वांछित 50 हजार के ईनामी अपराधी विक्रम की सूचना एसटीएफ को प्राप्त होने पर एक टीम को नोएडा दादरी में भेजा गया। जहां पर स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश देकर स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने अपराधी विक्रम पुत्र भूरा निवासी मेहताब पार्क आगरा को सीआरपीएफ कैंप के पास नोएडा दादरी रोड से गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2022 में जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही नकबजनी की वारदातों के अनावरण किए जाने हेतु जनपद हरिद्वार की पुलिस प्रयासरत थी जिसके लिये दिन रात में पुलिस द्वारा सक्रिय तौर पर गस्त व चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 26-05-2022 की रात्री लगभग 2ः30 बजे रानीपुर थाने की चीता पुलिस के दो जवानों द्वारा एक संदिग्ध अपराधी को पकड़ कर पूछताछ की जा रही थी कि इतने में उसके 03 अन्य साथियों द्वारा अचानक आकर उन चीता पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। जिसमें से एक अपराधी द्वारा चीता पुलिस कर्मियों पर गुलेल से हमला कर एक जवान की आँख मे गंभीर चोट मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया तथा दूसरे के सीने पर चोट मार कर घायल कर फरार हो गये। हरिद्वार पुलिस द्वारा विवेचना से पाया कि ये अपराधी कुख्यात पारदी गैंग के सदस्य हैं जिनके द्वारा हरिद्वार मे अलग- अलग क्षेत्र मे नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। उक्त अपराधियों मे से एक विक्रम पुत्र भूरा निवासी मेहताब पार्क आगरा घटना के पश्चात लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ़्तारी पर 50,000 रू0 का इनाम घोषित किया गया था।

अभियुक्त से पूछताछ-गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछने पर बताया गया कि मेरे द्वारा वर्ष 2022 में जनपद हरिद्वार के थाना कनखल, रानीपुर, सिडकुल में नकबजनी की कई घटना की गयी। जिसमें हम 7 लोगों का गैंग था। उसी दौरान एक दिन रात को जब हम शिवालिक नगर हरिद्वार में एक घर में चोरी करने के लिए घुसे थे तो उसी समय दो पुलिस वाले गस्त करते हुए अचानक से आ गये और उन्होेंने हमें देख लिया और उन्होंने हमें पकड़ने का प्रयास किया इसके बाद हमने उन पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट के दौरान एक सिपाही की आंख पर गुलेल से हमला कर लहुलुहान कर दिया तो उनकी गिरफ्त से छूटकर भाग गये। इस घटना मे सम्मलित अन्य 06 अपराधियों को हरिद्वार पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरप्तार किया जा चुका है।

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: culprit arrested
Web Editor September 16, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऋषिकेश में गंगा में राफ्टिंग आज से, तैयारियां पूरी
Next Article टिहरी चम्‍बा मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड June 19, 2026
रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
उत्तराखंड June 19, 2026
दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
उत्तराखंड June 19, 2026
यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
उत्तराखंड June 19, 2026

Recent Posts

  • दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
  • रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
  • यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
  • खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,264)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,125)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,627)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,548)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,386)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?