By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: क्या होता हैं मीनोपॉज और कैसे इसे सुखद बनाएः डॉ. सुजाता संजय
Share
Notification Show More
Latest News
वर्दी खरीद मामले में मुख्यमंत्री धामी की बड़ी कार्रवाई, निदेशक होमगार्ड्स निलंबित
उत्तराखंड
बर्फ की सफेदी में सजा उत्तराखंड, पर्यटन स्थलों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब
उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर की उन्नत सर्जरी, हटाए गए स्तन की जगह बनाया नया स्तन
उत्तराखंड
टोल बकाया तो अटकेगा वाहन ट्रांसफर, एनओसी नहीं मिलेगी
उत्तराखंड
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘रिलायंस जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > क्या होता हैं मीनोपॉज और कैसे इसे सुखद बनाएः डॉ. सुजाता संजय
उत्तराखंड

क्या होता हैं मीनोपॉज और कैसे इसे सुखद बनाएः डॉ. सुजाता संजय

Web Editor
Last updated: 2023/10/18 at 11:24 AM
Web Editor
Share
6 Min Read
SHARE

देहरादून : दुनियाभर में हर साल 18 अक्टूबर को विश्व मेनोपोज दिवस के रूप में मनाया जाता है। महिलाओं में बढ़ती उम्र में मीनोपॉज के लक्षण एवं उपाय के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर, देहरादून की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता संजय ने मीनोपॉज के बारे में बताते हुए कहा कि मीनोपॉज का अर्थ है- मासिक और पॉज का अर्थ है-रूकना। यानी स्त्रियों के नियमित मासिक-चक्र के रूक जाने को मीनोपॉज कहते है। इसे रजोनिवृत्ति भी कहते है अर्थात् वह अवस्था जब मासिक रजस्राव बन्द हो जाता है, प्रजनन की शक्ति समाप्त हो जाती है और बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते है। 40-45 साल की उम्र में महिलाओं का मासिक-चक्र अनियमित हो जाता है और अण्डाशय से अण्डों का निकलना खत्म होने लगता है। कुछ महीनों या सालों के बाद मासिक-चक्र बिल्कुल रूक जाता है और स्त्री-सम्बन्धी हार्माेन शरीर में बनने बन्द हो जाते है।

डॉ. सुजाता संजय ने बताया कि मीनोपॉज की तीन अवस्थायें होती है, जैसेः प्रथम अवस्था में ओवरीज धीरे-धीरे कम काम करने लगती है और मासिक-चक्र नियमित रहता है, लेकिन कुछ लक्षण प्रकट होने लगते है। इस अवस्था को प्रीमेनोपॉज कहते है। दूसरी अवस्था में मासिक-चक्र बिल्कुल अनियमित हो जाता है और लक्षण तकलीफदेह होने लगते है। इस अवस्था को पेरी मीनोपॉज कहते हैं एवं तीसरी अवस्था वह अवस्था होती है जिसमें एक बार मासिक-चक्र के पूरे साल तक रूक जाने के बाद पोस्ट मेनोपॉज अवस्था शुरू हो जाती है।

डॉ. सुजाता संजय ने मीनोपॉज के मुख्य लक्षणों में बताया कि इसमें रात को पसीना आना, नींद न आना, हॉटफ्लशेज यानी अचानक छाती, गर्दन या चेहरे पर लाली आ जाना और गर्मी सी महसूस करना। इस दौरान योनिद्वार में सूखापन, योनि की त्वचा का पतला हो जाना आदि समस्यायें होती है, जिसकी वजह से योनि और पेशाब की नली में इंफेक्शन की सम्भावना बढ़ जाती है। सैक्स हार्माेन की कमी की वजह से कामेच्छा भी कम हो जाती है। मासिक-धर्म, अनियमित होत-होते एक दिन बन्द हो जाता है। किसी-किसी स्त्री में मासिक-धर्म अनियमित और अधिक मात्रा में होने लगता है। मीनोपॉज की अवस्था में जाने वाली लगभग सभी औरतों की मानसिक अवस्था भी प्रभावित होती है। वे चिड़चिड़ी, बिना बात के रोने वाली और अवसाद से ग्रस्त हो जाती है। जननांग में परिवर्तन के अतिरिक्त शरीर में सामान्य परिवर्तन भी स्पष्ट होने लगते हैं। छाती, पीठ के निचले भाग तथा पेट में वसा की अतिरिक्त परत जमने लगती है। स्तन के ऊतकों में परिवर्तन तथा वहां वसा के अधिक जमाव की वजह से त्वचा में सिकुड़न आ जाती है तथा स्तन ढीले होकर लटकने लगते हैं। होठों के आसपास तथा ठुड्डी पर बाल उग आते हैं। इस समय धमनियों में रक्तसंचार की अनियमितता, ओस्टियोपोरोसिस, मूत्र-संचार की तकलीफ, वजन बढ़ना आदि समस्यायें हो सकती है।

डॉ. सुजाता संजय ने बताया कि मीनोपॉज के समय घबराएं नहीं, इन समस्याओं का मतलब यह कदापि नहीं है कि आप दिन-रात इसके बारे में सोच-सोचकर खुद को और बीमार कर लें। नियमित दिनचर्या, व्यायाम और सही खानपान के द्वारा स्त्रियाँ अपने आपको स्वस्थ और सुन्दर बनाये रख सकती है। मीनोपॉज के समय-कुछ बातों का ध्यान रखते हुए आप मीनोपॉज के समय को सामान्य कर सकती है। मीनोपॉज के समय में ग्रीन टी पीने का अपने कई फायदे है। यह आपके इम्यून सिस्टम की क्षमता को बढ़ाती है साथ ही कई तरह की गम्भीर बीमारी में भी ग्रीन टी काम करती है। इसलिए आप ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते है। अच्छी नींद हर किसी बीमारी के लिए दवा की जैसे काम करती है इसलिए आप इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि आप कितनी भी व्यस्त क्यों नही हो एक पूरी नींद के समय अवश्य निकलें। जब भी हम तनाव के दौर से गुजरते है। हमारे शरीर में एक हार्मोन बनाता है। जो हमारे शरीर के विकास और वजन को संतुलित रखने के लिए अवरोध का काम करता है। उसका नाम है कोर्सिटोल इसलिए हमेशा इस का बात का ध्यान रखें कि तनाव मुक्त रहने से भी आप बहुत सी परेशानियों से बच सकते है। साथ ही तनाव से बचे रहना आपका मीनोपॉज के समय के लिए आवश्यक है। मेनोपॉज के समय में सकारात्मक रहे और कोई भी परेशानी के समय अपने दोस्तों से राय लेने में हिचक न रखें। मीनोपॉज के समय में शरीर को चुस्त रखना आवश्यक है इसलिए ऐसे समय में कुछ हल्के-फुल्के व्यायाम करते रहें। मीनोपॉज के समय में अधिक से अधिक पानी पियें क्योंकि ये आपके शरीर के तापमान को सामान्य बनाये रखने में मदद करता हैं। खुश रहें परिवर्तन चाहे जिन्दगी के हो या शरीर में ये हमारी जिन्दगी का हिस्सा है इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि कुछ बातें जो प्रकृति की तरफ से है। मीनोपॉज स्त्री के जीवन का एक अह्म हिस्सा हैं और इस दौर में आने वाली परेशानियों के प्रति अपना रवैया सकारात्मक रखे और अपने डॉक्टर से इस बारे में सलाह लेकर आप इसे सामान्य कर सकती है।

You Might Also Like

वर्दी खरीद मामले में मुख्यमंत्री धामी की बड़ी कार्रवाई, निदेशक होमगार्ड्स निलंबित

बर्फ की सफेदी में सजा उत्तराखंड, पर्यटन स्थलों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर की उन्नत सर्जरी, हटाए गए स्तन की जगह बनाया नया स्तन

टोल बकाया तो अटकेगा वाहन ट्रांसफर, एनओसी नहीं मिलेगी

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘रिलायंस जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’

TAGGED: menopaz
Web Editor October 18, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यदि फोन वाइब्रें ट करने लगे तो क्‍या हैं इसके मायने
Next Article उत्तराखण्ड में राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (एसआईएसएफ) के गठन की तैयारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वर्दी खरीद मामले में मुख्यमंत्री धामी की बड़ी कार्रवाई, निदेशक होमगार्ड्स निलंबित
उत्तराखंड January 25, 2026
बर्फ की सफेदी में सजा उत्तराखंड, पर्यटन स्थलों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब
उत्तराखंड January 25, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर की उन्नत सर्जरी, हटाए गए स्तन की जगह बनाया नया स्तन
उत्तराखंड January 23, 2026
टोल बकाया तो अटकेगा वाहन ट्रांसफर, एनओसी नहीं मिलेगी
उत्तराखंड January 23, 2026

Recent Posts

  • वर्दी खरीद मामले में मुख्यमंत्री धामी की बड़ी कार्रवाई, निदेशक होमगार्ड्स निलंबित
  • बर्फ की सफेदी में सजा उत्तराखंड, पर्यटन स्थलों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर की उन्नत सर्जरी, हटाए गए स्तन की जगह बनाया नया स्तन
  • टोल बकाया तो अटकेगा वाहन ट्रांसफर, एनओसी नहीं मिलेगी
  • एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘रिलायंस जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,940)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,865)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,360)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,222)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,157)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?