By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सुरंग में फंसे श्रमिकों के बाहर आने की आज बंधी उम्‍मीद
Share
Notification Show More
Latest News
भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड
शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद, डोली ऊखीमठ रवाना
उत्तराखंड
उत्तराखंड के सभी 108 नगर निकाय ओडीएफ घोषित, 90 प्रतिशत कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन
उत्तराखंड
शीतकाल के लिए बंद हुए मां गंगा के धाम के कपाट, मुखवा रवाना हुई उत्सव डोली
उत्तराखंड
दिवाली पर दून की हवा हुई पांच गुना जहरीली, घंटाघर का एक्यूआई 272
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > सुरंग में फंसे श्रमिकों के बाहर आने की आज बंधी उम्‍मीद
उत्तराखंड

सुरंग में फंसे श्रमिकों के बाहर आने की आज बंधी उम्‍मीद

Web Editor
Last updated: 2023/11/24 at 6:05 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तरकाशी : चारधाम ऑलवेदर परियोजना की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए खोज बचाव अभियान चल रहा है। इन श्रमिकों को सुरंग के अंदर फंसे हुए 300 घंटे से अधिक का समय हो गया।

आज उम्मीद बनी है कि सुरंग में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाला जाए। इसके लिए भी सभी तरह की तैयारियां की गई है। सिलक्यारा क्षेत्र में एम्बुलेस भी तैनात हैं। एयरलिफ्ट कर एम्स लेकर जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी की गई है। जब श्रमिकों को सुरंग से निकाला जाएगा तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाने के लिए सिलक्यारा से लेकर चिन्यालीसौड़ के बीच ग्रीन कोरिडोर बनाया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। यहां आइटीबीपी को तैनात किया गया है।

गत बृहस्पतिवार को अमेरिकन औगर मशीन का प्लेटफाम क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे तैयार किया गया है। अब मलबे में एस्केप टनल की राह में अवरोध बनी सरिया, रॉक बोल्ड व रिब के टूकड़ों को हटाने का कार्य चल रहा है। साथ ही 800 एमएम पाइप का करीब तीन फिट सिकुड़े हुए हिस्से को काटने का कार्य चल रहा है। अभी तक 46.8 मीटर ही एस्केप टनल बनी हुई है।

प्लेटफार्म क्षतिग्रस्त होने के बृहस्पतिवार की दोपहर को मशीन का संचालन बंद हो गया था।औगर मशीन की राह में आने वाले अवरोध को पार करने का प्रयास किया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान के बैकअप प्लान में भी छह से अधिक मशीने सिलक्यारा में पहुंची हैं। प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार भाष्कर खुल्बे सिलक्यारा में मौजूद हैं।

पीएमओ के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल भी सिलक्यारा पहुंच रहे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह भी उत्तरकाशी निम से सिलक्यारा पहुंच रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचने का कार्यक्रम है। जिसके बाद वह फिर उत्तरकाशी सिलक्यारा पहुंचेंगे। सिलक्यारा में जो कंट्रोल रूम बनाया गया है।

वहां मौजूद अधिकारियों ने सुरंग में चल रहे खोज बचाव अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी देने से इनकार किया है। तैनात अधिकारियों का कहना है कि उन्हें किसी तरह की भी सूचना देने से मना किया गया है।

You Might Also Like

भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद, डोली ऊखीमठ रवाना

उत्तराखंड के सभी 108 नगर निकाय ओडीएफ घोषित, 90 प्रतिशत कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन

शीतकाल के लिए बंद हुए मां गंगा के धाम के कपाट, मुखवा रवाना हुई उत्सव डोली

दिवाली पर दून की हवा हुई पांच गुना जहरीली, घंटाघर का एक्यूआई 272

TAGGED: land slide in tunnel
Web Editor November 24, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 57 मीटर में से 45 मीटर तक ड्रिलिंग कार्य पूरा
Next Article सिलक्‍यारा सुरंग हादसा : ड्रिलिंग में अवरोध बने चुनौती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड November 11, 2026
शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद, डोली ऊखीमठ रवाना
उत्तराखंड November 11, 2026
उत्तराखंड के सभी 108 नगर निकाय ओडीएफ घोषित, 90 प्रतिशत कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन
उत्तराखंड November 10, 2026
शीतकाल के लिए बंद हुए मां गंगा के धाम के कपाट, मुखवा रवाना हुई उत्सव डोली
उत्तराखंड November 10, 2026

Recent Posts

  • भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
  • शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद, डोली ऊखीमठ रवाना
  • उत्तराखंड के सभी 108 नगर निकाय ओडीएफ घोषित, 90 प्रतिशत कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन
  • शीतकाल के लिए बंद हुए मां गंगा के धाम के कपाट, मुखवा रवाना हुई उत्सव डोली
  • दिवाली पर दून की हवा हुई पांच गुना जहरीली, घंटाघर का एक्यूआई 272

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,630)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,369)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,795)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,299)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,883)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?