By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
उत्तराखंड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Web Editor
Last updated: 2024/01/14 at 4:05 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में स्कूल ऑफ यौगिक साइंसेज एंड नेचुरोपैथी के साथ स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया|
राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने शुभकामनाएं प्रेषित की|

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. यशबीर दीवान ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों और जीवन पथ पर चलने का मार्गदर्शन दिया|
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूड़ी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श बहुत महान थे और उन्होंने युवाओं को असंख्य संदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक अच्छे चरित्र का निर्माण हजारो बार ठोकर खाने के बाद ही होता है विवेकानंद जी के यह वाक्य असफलताओं से ना घबराने की बात कहते हैं|

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ़ यौगिक साइंसेस एंड नेचुरोपैथी के संकायध्यक्ष एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर कंचन जोशी ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर कंचन जोशी ने कहा कि विवेकानन्द शिक्षा को व्यक्तित्व और राष्ट्रीय सशक्तिकरण की आधारशिला मानते थे। उन्होंने विशेष रूप से आम लोगों के लिए सुलभ शिक्षा की वकालत की। उन्होंने युवाओं से “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” का आग्रह किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर सरस्वती काला ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के विभिन्न पहलुओं को कहानी के माध्यम से छात्रों के सम्मुख रखा और उन्हें प्रेरित किया| कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और स्वामी विवेकानंद के जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में ज्ञानवर्धन किया।

इस अवसर पर डॉ अनिल थपलियाल ने स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस के संबंधों के बारे में बताते हुए गुरु शिष्य परंपरा के विषय में छात्रों को ज्ञान दिया|

इस अवसर पर प्रोफ़ेसर गीता रावत,डॉ आशीष कुलश्रेष्ठ, डॉ बिजेंद्र सिंह, डॉ राजेंद्र सिंह नेगी, डॉ. आशा बाला, डॉ आरती भट्ट के साथ, अरुप बिष्ट उपस्थित रहे|

You Might Also Like

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन

उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट

आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 

निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज

धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी

TAGGED: youth conversition
Web Editor January 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मकर संक्रांति को देखते हुए हरिद्वार में यातायात में बदलाव, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
Next Article मकर संक्रांति पर मां वैष्णो देवी की स्वर्ण जड़ित प्राचीन गुफा के हो सकेंगे दर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड October 12, 2026
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड October 12, 2026
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड October 12, 2026
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड October 11, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
  • उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
  • आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
  • निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
  • धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (11,545)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (9,807)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (9,358)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (9,019)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (8,818)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?