By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: आईएफएस के घर से मिला साढे चार करोड कैश
Share
Notification Show More
Latest News
युवा ही बनाएंगे भारत को विश्वगुरु, राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाएं: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड
उत्तराखंड के आलू की विदेश में धूम, इराक पहुंची फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज की पहली खेप
उत्तराखंड
अब बांधों की सुरक्षा करेंगे हाईटेक विशेषज्ञ, आईआईटी रुड़की तैयार करेगा नई पीढ़ी के इंजीनियर
उत्तराखंड
उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
उत्तराखंड
परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > आईएफएस के घर से मिला साढे चार करोड कैश
क्राइम

आईएफएस के घर से मिला साढे चार करोड कैश

Web Editor
Last updated: 2024/02/08 at 7:15 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में वन मंत्री रहे हरक सिंह रावत के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में वरिष्ठ आइएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक भी चपेट में आ गए हैं। जांच में घपले में वरिष्ठ आइएफएस और मुख्य संरक्षक सुशांत पटनायक का नाम सामने आने के बाद ईडी ने कैनाल रोड स्थित उनके आवास पर भी छापा मारा। इस दौरान उनके घर से साढ़े चार करोड़ रुपये कैश मिला है। इतनी बड़ी राशि देख ईडी टीम भी हैरान रह गई। इस राशि को ईडी ने जब्त कर लिया। साथ ही 34 करोड़ रुपये चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज हाथ टीम को लगे हैं। पटनायक के घर कुछ रुपये से भरे लिफाफे भी मिले हैं, जिन पर कुछ डीएफओ व रेंजरों के नाम लिखें हैं। आईएफएस के घर पर भारी नकदी बरामद होने के बाद ईडी अधिकारियों को 02 कैश काउंटिंग मशीन मंगानी पड़ी थी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम की छापेमारी बुधवार को उत्तराखंड समेत चंडीगढ़ व दिल्ली एनसीआर में 16 ठिकानों पर एक साथ शुरू की गई। जिसमें ईडी की 16 टीमों ने बुधवार सुबह पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के देहरादून में डिफेंस कालोनी स्थित आवास, उनके बेटे के सहसपुर के शंकरपुर स्थित दून इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज समेत उनसे जुड़े करीबी अधिकारियों उत्तराखंड के वरिष्ठ आइएफएस अधिकारी व वन मुख्यालय से संबद्ध सुशांत पटनायक व पेड़ कटान में आरोपित सेवानिवृत्त प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) किशन चंद के हरिद्वार के आवास पर छापा मारा।

साथ ही हरक सिंह रावत के निजी सचिव रहे वीरेंद्र कंडारी के दून स्थित आवास, उनके करीबी नरेंद्र वालिया के ऋषिकेश में गंगानगर स्थित अपार्टमेंट, हरिद्वार रोड पर छिद्दरवाला स्थित लक्ष्मी राणा के अमरावती पेट्रोल पंप, काशीपुर में भाजपा के जिला मंत्री अमित सिंह के आलू फार्म स्थित आवास पर भी जांच की गई। इसके अलावा हरक सिंह रावत के श्रीनगर गढ़वाल में श्रीकोट स्थित गहड़ के पैतृक आवास और उनके करीबियों के चंडीगढ़ व दिल्ली-एनसीआर के ठिकानों को भी ईडी की टीम ने कवर किया।

ईडी की छापेमारी के दौरान हरक सिंह रावत अपने देहरादून की डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर ही थे। ईडी की टीम ने उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी और उनसे कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रकरण और शंकरपुर में जमीन धोखाधड़ी से जुड़े मामले में गहन पूछताछ चल रही है। इस दौरान यह बात भी सामने आई कि दोनों ही मामले में बड़े पैमाने पर धन की उगाही की गई है। जो कि सीधे रूप में मनी लॉन्ड्रिंग के दायरे में आता है। ईडी सूत्रों के मुताबिक शंकरपुर में दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस स्थापित किया गया है और पैसों को रेगुलेट करने के लिए श्रीमती पूर्णा देवी ट्रस्ट बनाया गया है। देर रात तक ईडी की टीम पूर्व मंत्री रावत से पूछताछ कर रही थी। वहीं, छापेमारी के दौरान ईडी टीम ने विभिन्न ठिकानों से बड़ी संख्या में दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। जिनकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: currption
Web Editor February 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article समूह-ग के खाली पड़े 223 पदों के लिए जून में होगी भ्‍ार्ती परीक्षा
Next Article छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शोध के लिए सरकार देगी 18 लाख रुपये
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

युवा ही बनाएंगे भारत को विश्वगुरु, राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाएं: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड July 27, 2026
उत्तराखंड के आलू की विदेश में धूम, इराक पहुंची फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज की पहली खेप
उत्तराखंड July 27, 2026
अब बांधों की सुरक्षा करेंगे हाईटेक विशेषज्ञ, आईआईटी रुड़की तैयार करेगा नई पीढ़ी के इंजीनियर
उत्तराखंड July 27, 2026
उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
उत्तराखंड July 26, 2026

Recent Posts

  • युवा ही बनाएंगे भारत को विश्वगुरु, राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाएं: मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड के आलू की विदेश में धूम, इराक पहुंची फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज की पहली खेप
  • अब बांधों की सुरक्षा करेंगे हाईटेक विशेषज्ञ, आईआईटी रुड़की तैयार करेगा नई पीढ़ी के इंजीनियर
  • उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
  • परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,502)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,367)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,857)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,787)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,589)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?