By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील
Share
Notification Show More
Latest News
फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
उत्तराखंड
देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड
सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
Uncategorized
रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
उत्तराखंड
ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील
उत्तराखंड

MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील

Web Editor
Last updated: 2026/05/29 at 5:14 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, 29 May 2026। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी में संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई व्यवसायिक भवनों को सील किया गया, जबकि अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल तथा संबंधित उप जिलाधिकारियों के निर्देश पर की गई।
प्राधिकरण की टीम ने ऋषिकेश के निर्मल बाग क्षेत्र में लगभग तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। जांच में पाया गया कि बिना वैधानिक स्वीकृति के भूखंड विकसित किए जा रहे थे। मौके पर पहुंची टीम ने जेसीबी मशीनों की सहायता से निर्माण कार्यों को हटाते हुए विकास गतिविधियों पर रोक लगा दी।
वहीं मसूरी के दलाई हिल्स और हैप्पी वैली क्षेत्र में किए जा रहे अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने संजय सहानी, अमित और चंदू द्वारा किए गए निर्माणों को नियमों के उल्लंघन का मामला मानते हुए ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में अनियंत्रित निर्माण पर्यावरण और सुरक्षा दोनों के लिए खतरा बन सकते हैं।
देहरादून शहर में भी एमडीडीए ने सख्त रुख अपनाया। डिस्पेंसरी रोड स्थित एक अवैध व्यवसायिक परिसर समेत बड़ोवाला, शिमला बाईपास और माजरा-सहारनपुर रोड क्षेत्र में कई व्यवसायिक निर्माणों को सील किया गया। संबंधित भवन स्वामियों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन नियमों का पालन नहीं होने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्माण शहर की नियोजित विकास व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पर्यावरणीय संतुलन को प्रभावित करते हैं। वहीं सचिव मोहन सिंह बर्निया ने नागरिकों से भवन निर्माण से पहले आवश्यक स्वीकृतियां लेने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like

फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द

ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध

TAGGED: MDDA Cracks Down on Illegal Constructions, Seals Commercial Buildings in Dehradun
Web Editor May 29, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,500 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा
Next Article केदारनाथ धाम में लागू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ‘सुगम दर्शन’ के लिए देना होगा 1100 रुपये शुल्क
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
उत्तराखंड October 15, 2026
देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड October 15, 2026
सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
Uncategorized October 15, 2026
रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
उत्तराखंड October 13, 2026

Recent Posts

  • फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
  • देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
  • सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
  • रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
  • ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (13,603)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (13,194)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (12,549)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (11,991)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (11,625)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?