By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बनभूलपुरा विवाद में मुख्‍य साजिशकर्ता से होगी ढाई करोड की वसूली
Share
Notification Show More
Latest News
पेयजल शिकायतों पर सख्त हुए सीएम, एक सप्ताह में समाधान नहीं तो होगी कार्रवाई
उत्तराखंड
महायोजना-2041 पर जनता की बढ़ी भागीदारी, दूसरे चरण की सुनवाई में आए 28 नए सुझाव
उत्तराखंड
गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का सैलाब
उत्तराखंड
उत्तराखंड में आधुनिक अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मिलेगी रफ्तार, रोप-वे और ई-बस नेटवर्क होगा मजबूत
उत्तराखंड
तीन दिन में उपनल कर्मियों से अनुबंध करें, नहीं तो विभागाध्यक्ष की एसीआर पर पड़ेगा असर: मुख्य सचिव
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > बनभूलपुरा विवाद में मुख्‍य साजिशकर्ता से होगी ढाई करोड की वसूली
उत्तराखंड

बनभूलपुरा विवाद में मुख्‍य साजिशकर्ता से होगी ढाई करोड की वसूली

Web Editor
Last updated: 2024/02/13 at 6:01 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

हल्द्वानी : बनभूलपुरा बवाल के बाद संवेदनशील क्षेत्र में कर्फ्यू जारी है। अब तक सपा नेता समेत 30 उपद्रवी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें दो निवर्तमान पार्षद भी हैं। घटना का मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक अब भी फरार है। नगर निगम ने बवाल की क्षतिपूर्ति के लिए मलिक को 2.44 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस भेज दिया है। वहीं 150 से अधिक संदिग्ध लोग हिरासत में लिए गए हैं। जिला प्रशासन ने बनभूलपुरा में जारी किए गए 127 शस्त्र लाइसेंस भी निलंबित कर दिए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अतिक्रमण से मुक्त की गई जमीन पर थाना बनाने की घोषणा की है।

बनभूलपुरा में आठ फरवरी को एक एकड़ सरकारी जमीन (नजूल ) पर बने मदरसे व नमाज स्थल को तोड़ने गई प्रशासन व पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। तभी से कर्फ्यू लगा दिया था। हालांकि संवेदनशील क्षेत्र बनभूलपुरा के अतिरिक्त कर्फ्यू हटा दिया है। सोमवार को मुख्य बाजार भी खुल गया लेकिन चहल-पहल कम रही। बाकी क्षेत्रों में स्कूल भी खुल गए हैं। ट्रेन सेवा हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से भी बहाल हो चुकी है।

कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में इंटरनेट सेवा अभी बंद है। सुरक्षा के लिहाज से आइटीबीपी की चार कंपनियां पहुंच चुकी है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि अब्दुल मलिक की तलाश की जा रही है। पकड़े गए सभी 25 उपद्रवियों को जेल भेज दिया है। सात तमंचे और 153 कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए हैं। इनमें से 54 कारतूस अवैध हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मलिक की अंतिम लोकेशन दिल्ली में मिली है। चार टीमें संभावित जगहों पर दबिश दे रही है।

शाम को नगर निगम सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें डीएम वंदना व एसएसपी ने मौलानाओं से कहा कि आप उपद्रवियों को हमारे हवाले करने में सहयोग करें और जब माहौल पूरी तरह ठीक लगेगा तभी बनभूलपुरा क्षेत्र से कर्फ्यू हटवाएंगे। इधर, केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि बनभूलपुरा बवाल में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

पेयजल शिकायतों पर सख्त हुए सीएम, एक सप्ताह में समाधान नहीं तो होगी कार्रवाई

महायोजना-2041 पर जनता की बढ़ी भागीदारी, दूसरे चरण की सुनवाई में आए 28 नए सुझाव

गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का सैलाब

उत्तराखंड में आधुनिक अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मिलेगी रफ्तार, रोप-वे और ई-बस नेटवर्क होगा मजबूत

तीन दिन में उपनल कर्मियों से अनुबंध करें, नहीं तो विभागाध्यक्ष की एसीआर पर पड़ेगा असर: मुख्य सचिव

TAGGED: riots in city
Web Editor February 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हल्‍द्वानी में आज से खुलेंगे स्‍कूल और आंगनबाडी केेंद्र
Next Article अग्निवीर योजना के तहत भर्ती के लिए पंजीकरण आज से 22 मार्च तक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पेयजल शिकायतों पर सख्त हुए सीएम, एक सप्ताह में समाधान नहीं तो होगी कार्रवाई
उत्तराखंड July 30, 2026
महायोजना-2041 पर जनता की बढ़ी भागीदारी, दूसरे चरण की सुनवाई में आए 28 नए सुझाव
उत्तराखंड July 29, 2026
गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का सैलाब
उत्तराखंड July 29, 2026
उत्तराखंड में आधुनिक अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मिलेगी रफ्तार, रोप-वे और ई-बस नेटवर्क होगा मजबूत
उत्तराखंड July 29, 2026

Recent Posts

  • पेयजल शिकायतों पर सख्त हुए सीएम, एक सप्ताह में समाधान नहीं तो होगी कार्रवाई
  • महायोजना-2041 पर जनता की बढ़ी भागीदारी, दूसरे चरण की सुनवाई में आए 28 नए सुझाव
  • गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • उत्तराखंड में आधुनिक अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मिलेगी रफ्तार, रोप-वे और ई-बस नेटवर्क होगा मजबूत
  • तीन दिन में उपनल कर्मियों से अनुबंध करें, नहीं तो विभागाध्यक्ष की एसीआर पर पड़ेगा असर: मुख्य सचिव

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,598)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,453)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,949)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,875)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,689)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?