By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बदरीनाथ-केदारनाथ में जल्द शुरू होगें अस्पताल : डा. आर राजेश कुमार
Share
Notification Show More
Latest News
श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर, 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी पर झुके लाखों शीश
उत्तराखंड
ग्लूकोमा से बचाव के लिए निकाली वॉकाथॉन, नियमित नेत्र जांच का दिया संदेश
उत्तराखंड
हरिद्वार के गंगा तट से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल
उत्तराखंड
सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील, एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड
डबल इंजन सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > बदरीनाथ-केदारनाथ में जल्द शुरू होगें अस्पताल : डा. आर राजेश कुमार
उत्तराखंड

बदरीनाथ-केदारनाथ में जल्द शुरू होगें अस्पताल : डा. आर राजेश कुमार

Web Editor
Last updated: 2024/03/03 at 10:31 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा है कि चारधाम यात्रा से पहले बदरीनाथ और केदारनाथ में अस्पताल शुरू हो जाऐंगे। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों के लिए उपकरण खरीदने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्ग पर अनुभवी और उच्च हिमालय में काम करने के लिए प्रशिक्षित मेडिकल टीम को तैनात किया जा रहा है ताकि तीर्थयात्रियों को तुरंत स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वह चारधाम यात्रा से पहले अपने स्वास्थ्य का परीक्षण जरूर करा लें।

स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देशानुसार विभाग चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यसचिव राधा रतूड़ी जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। मुख्यसचिव महोदया से महत्वपूर्ण निर्देश प्राप्त हुए थे। जिसके क्रम में चारधाम यात्रा को लेकर सभी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सभी विभागों से कोदिनेशन किया जा रहा है। सभी एक टीम के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार चारधाम में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए लगभग 150 लोगों की मेडिकल टीम की तैनाती की जाएगी। इस टीम को हाई एल्टीट्यूड में काम करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। डाक्टरों की तैनाती 15-15 दिनों के लिए की जाएगी। स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक इस बार विभाग रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में तैनात डाक्टरों को चारधाम में तैनाती नहीं देगा। इसकी बजाए कुमाऊं और अन्य जिलों से डाक्टर और मेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी।

स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ के अस्पताल में उपकरण यात्रा से पहले उपलब्ध हो जाएंगे। इसके लिए शार्ट टेंडर जारी होंगे।

तीर्थयात्रियों की हैल्थ स्क्रीनिंग पर रहेगा ख़ास फ़ोकस

डा. राजेश कुमार के मुताबिक चारधाम यात्रा के दौरान मार्ग पर जगह-जगह तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच का प्रबंध किया जा रहा है। इस बार शुरुआती चरण से तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग पर विशेष फोकस रखा जाएगा। चारधाम यात्रा रूट पर हैल्थ पॉइंट पर मरीजों के स्वास्थ्य की गहनता से जांच होगी। उसके बाद उन्हें आगे जाने दिया जाएगा। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि देवभूमि में आपका स्वागत है लेकिन यात्रा से पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करा लें। उनहोंने कहा कि दिल और ब्लड प्रेशर के मरीजों के साथ ही गर्भवती महिलाएं भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा कर ही यात्रा करें। विभाग यात्रियों का स्वास्थ्य रिकार्ड रखेगा। यदि तीर्थयात्री को कहीं भी कोई असुविधा होती है तो वह अपनी जांच करा लें। मौसम के अनुकूल होने पर ही यात्रा करें।

11 भाषाओं में जारी होगी एसओपी

स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा में विदेशों के साथ ही देश के तमाम राज्यों से श्रद्धालु आते हैं, लेकिन कई बार देखने को मिलता है कि उनके लोकल भाषा में स्वास्थ्य गाइडलाइन न होने के चलते कई बार श्रद्धालुओं को गाइडलाइन समझने में दिक्कतें होती है। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पिछले साल एक बड़ा पहल करते हुए हिंदी-अंग्रेजी के अलावा 9 अन्य भाषाओं में एसओपी जारी की थी। इस बार भी ऐसा ही होगा कुल 11 भषाओं में एसओपी जारी होगी। जिससे अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को उनकी भाषा में स्वास्थ्य संबंधी गाइडलाइन और जानकारी मिल सकेगी। इससे उन्हें गाइडलाइन पूरी तरह से भी समझ आ जाएगा।उन्होंने कहा कि अन्य भाषाएं जिसमें बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलगु, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, मराठी और उड़िया भाषा में भी एसओपी जारी की जाएगी। इससे श्रद्धालु अपने लोकल भाषा में हेल्थ एसओपी को पढ़ पाएंगे। यह श्रद्धालुओं तक सुलभ तरीके से भी पहुंच पाएं, इसके लिए सभी जिलों के जिलाधिकारियों और सीएमओ को भी भेजा जाएगा । ताकि तमाम भाषाओं में हेल्थ एसओपी चारधाम की वेबसाइट के साथ ही अन्य जगहों पर भी अपलोड होगी।

You Might Also Like

श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर, 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी पर झुके लाखों शीश

ग्लूकोमा से बचाव के लिए निकाली वॉकाथॉन, नियमित नेत्र जांच का दिया संदेश

हरिद्वार के गंगा तट से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल

सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील, एमडीडीए की सख्त कार्रवाई

डबल इंजन सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी: धामी

TAGGED: hospitals in holyshrine
Web Editor March 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एंटी वायरस अपलोड करने दिया तो कर्मचारी ने खाते से उडाए 23 लाख
Next Article मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग के 350 कार्मिकों को प्रदान किये नियुक्ति-पत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर, 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी पर झुके लाखों शीश
उत्तराखंड March 8, 2026
ग्लूकोमा से बचाव के लिए निकाली वॉकाथॉन, नियमित नेत्र जांच का दिया संदेश
उत्तराखंड March 8, 2026
हरिद्वार के गंगा तट से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल
उत्तराखंड March 7, 2026
सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील, एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड March 7, 2026

Recent Posts

  • श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर, 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी पर झुके लाखों शीश
  • ग्लूकोमा से बचाव के लिए निकाली वॉकाथॉन, नियमित नेत्र जांच का दिया संदेश
  • हरिद्वार के गंगा तट से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल
  • सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील, एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
  • डबल इंजन सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,028)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,931)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,417)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,287)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,214)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?